एक्सप्लोरर

AUS vs SA: दक्षिण अफ्रीका पर शानदार जीत का पैट कमिंस ने इन्हें दिया क्रेडिट, बताया क्यों खास रहा यह मुकाबला

Australia vs South Africa: पैट कमिंस ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में जीत के बाद डेविड वॉर्नर और स्टीव स्मिथ की तारीफ की. उन्होंने स्टार्क और ग्रीन का भी जिक्र किया.

Australia vs South Africa Pat Cummins: ऑस्ट्रेलिया ने टेस्ट सीरीज के दूसरे मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को पारी और 182 रनों से हरा दिया. ऑस्ट्रेलिया के लिए यह ऐतिहासिक जीत रही. उसने लंबे वक्त के बाद दक्षिण अफ्रीका को टेस्ट मैच में अपनी जमीन पर हराया. यह मुकाबला मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में खेला गया. ऑस्ट्रेलिया की जीत के बाद कप्तान पैट कमिंस ने टीम की तारीफ की. उन्होंने डेविड वॉर्नर और स्टीव स्मिथ का भी जिक्र किया.

कमिंस ने जीत के बाद कहा, ''हमने दक्षिण अफ्रीका के साथ कुछ अच्छे मुकाबले खेले हैं. मुझे लगता है कि पिछले 20 सालों से उनके खिलाफ घर में जीत हासिल नहीं कर पाए थे. यह जीत काफी खास है. मुझे लगा कि वॉर्नर और स्मिथ ने जित तरह से गर्मी में बैटिंग की, वह काफी हिम्मत वाला काम है. ग्रीन और स्टार्क ने अपनी इंजरी पर ध्यान न देते हुए अच्छा खेल दिखाया.''

उन्होंने कहा, ''वॉर्नर शानदार खेले, आप पहली गेंद से ही उनकी ऊर्जा देख सकते थे और अपने 100वें टेस्ट में ऐसा करना अद्भुत है.''

पैट कमिंस ने एलेक्स कैरी के शतक का जिक्र करते हुए कहा, ''कैरी ने टेस्ट टीम में अपनी जगह पक्की कर ली है और बॉक्सिंग डे टेस्ट में शतक बनाना खास है.'' उन्होंने खिलाड़ियों की इंजरी पर कहा, ''स्टार्क और ग्रीन सिडनी टेस्ट में नहीं खेल सकेंगे.''

गौरतलब है कि मेलबर्न में खेले गए मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने 8 विकेट के नुकसान के साथ 575 रन बनाकर पहली पारी घोषित कर दी. इसके जवाब में दक्षिण अफ्रीका की टीम पहली पारी में 189 रन बनाकर ऑल आउट हो गई. वहीं दूसरी पारी में भी सिर्फ 204 रन बन सके. इस मुकाबले में वॉर्नर ने ऑस्ट्रेलिया के लिए दोहरा शतक जड़ा. जबकि कैरी ने शतक लगाया. 

यह भी पढ़ें : IND vs PAK: भारत-पाकिस्तान के बीच ऑस्ट्रेलिया में खेला जा सकता है टेस्ट मैच, मेलबर्न क्रिकेट क्लब ने मेजबानी के लिए दिखाई दिलचस्पी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, एशिया कप और एशियन गेम्स से बाहर स्टार बल्लेबाज
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, एशिया कप और एशियन गेम्स से बाहर स्टार बल्लेबाज
संन्यास के बाद क्या करेंगे रोहित और कोहली? अश्विन ने कह दी बड़ी बात
संन्यास के बाद क्या करेंगे रोहित और कोहली? अश्विन ने कह दी बड़ी बात
'चाहे 100 टेस्ट खेले हो या 1...', किसके बारे में बोले गौतम गंभीर
'चाहे 100 टेस्ट खेले हो या 1...', किसके बारे में बोले गौतम गंभीर
सरफराज और गुरनूर बाहर, पहले टेस्ट के लिए दिग्गज ने चुनी प्लेइंग 11
सरफराज और गुरनूर बाहर, पहले टेस्ट के लिए दिग्गज ने चुनी प्लेइंग 11

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget