एक्सप्लोरर

AUSvENG: ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज़ी के आगे 196 रनों पर धराशायी हुआ इंग्लैंड

पहले 3 वनडे मुकाबले गंवाने के बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम ने चौथे वनडे में दमदार खेल दिखाया है. पेट कमिंस, जोश हेज़लवुड और एंड्र्यू टेय की घातक गेंदबाज़ी के आगे इंग्लैंड की टीम 50 ओवरों में 196 रन बनाकर ऑल-आउट हो गई.

नई दिल्ली: पहले 3 वनडे मुकाबले गंवाने के बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम ने चौथे वनडे में दमदार खेल दिखाया है. पेट कमिंस, जोश हेज़लवुड और एंड्र्यू टेय की घातक गेंदबाज़ी के आगे इंग्लैंड की टीम 50 ओवरों में 196 रन बनाकर ऑल-आउट हो गई. हालांकि इंग्लैंड के लिए हालात और भी बद से बदतर हो सकते थे, अगर अंत में क्रिस वोक्स, इओन मोर्गन और कुर्रन अपने बल्ले से कुछ रन नहीं बरसाते.

ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला किया. बल्लेबाज़ी के लिए उतरी इंग्लैंड की टीम को ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज़ों ने इतनी मुश्किल हालात में पहुंचा दिया कि वो वनडे क्रिकेट में 5 विकेट गंवाते हुए दूसरा सबसे कम स्कोर बना गई. इंग्लैंड की टीम को हेज़लवुड और कमिंस ने महज़ 8 रन के स्कोर पर 5 बड़े झटके दिए. सबसे कम रनों पर 5 विकेट गिरने का शर्मनाक रिकॉर्ड कनाडा के नाम दर्ज है.

लेकिन इसके बाद कप्तान इओन मार्गन ने मोईन अली के साथ मिलकर 50 रनों की साझेदारी की और टीम को 50 रनों के पार पहुंचाया और एक वक्त पर लोएस्ट स्कोर पर आउट होने के डर से भी बचाया. लेकिन टीम के 61 रनों के स्कोर पर कप्तान मोर्गन(33 रन) संयम खो बैठे और कमिंस की गेंद पर विकेटकीपर पेन को कैच थमा बैठे.

लेकिन अब भी इंग्लैंड की मुश्किलें कम नहीं हुई थीं. इसके बाद क्रिस वोक्स(78 रन) ने मोईन अली के साथ टीम को 100 रनों के पार पहुंचाया और बेहतरीन बल्लेबाज़ी करते हुए अर्धशतक जमाकर टीम को एक सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाने की उम्मीद दिखाई. वोक्स ने अपनी पारी में 5 छक्के और 4 चौके भी लगाए. लेकिन अंत में वो भी एंड्र्यू टेय की गेंद पर बड़ा शॉट खेलने की कोशिश में आउट हो गए.

इसके बाद ऑस्ट्रेलियाई गंदबाज़ों के आगे पूरी टीम 44.5 ओवरों में 196 रन बनाकर ऑल-आउट हो गई.

ऑस्ट्रेलिया के लिए पेट कमिंस ने अपने 10 ओवरों के स्पेल में 24 रन खर्चते हुए 4 विकेट चटकाए. उनके अलावा हेज़लवुड ने भी 39 रन देकर 3 विकेट चटकाए. इन दोनों के अलावा एंड्र्यू टेय ने भी मेहमान टीम के 3 बल्लेबाज़ों को चलता किया.

इंग्लैंड की टीम को अगर आज मुकाबला जीतना है तो उसके गेंदबाज़ों को एक बेहतरीन प्रदर्शन दिखाना होगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट में 3 स्पिनर के साथ उतरेगा भारत, कोच ने दिए संकेत
श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट में 3 स्पिनर के साथ उतरेगा भारत, कोच ने दिए संकेत
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
'अगर मैं कोच होता', मेसी का जिक्र कर हरभजन सिंह ने विराट-रोहित के वर्ल्ड कप खेलने पर दिया बयान
'अगर मैं कोच होता', मेसी का जिक्र कर हरभजन ने विराट-रोहित के वर्ल्ड कप खेलने पर दिया बयान
अफगानिस्तानी क्रिकेटर से होगी इस बॉलीवुड एक्ट्रेस की शादी? खुद दिया जवाब
अफगानिस्तानी क्रिकेटर से होगी इस बॉलीवुड एक्ट्रेस की शादी? खुद दिया जवाब

वीडियोज

Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?
अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'फैसला लीजिए, नहीं तो...', फूड पैकेट पर सुप्रीम कोर्ट से FSSAI को फटकार
'फैसला लीजिए, नहीं तो...', फूड पैकेट पर सुप्रीम कोर्ट से FSSAI को फटकार
हरभजन सिंह BJP में क्यों हुए शामिल? खुद बोले, 'मेरा मकसद...'
हरभजन सिंह BJP में क्यों हुए शामिल? अब खुद कर दिया खुलासा
Awarapan 2 Advance Booking: 'आवारापन 2' ने एडवांस बुकिंग में अक्षय कुमार की फिल्मों के उड़ाए परखच्चे, साल की टॉप 5 प्री सेल में की एंट्री
'आवारापन 2' का एडवांस बुकिंग में कहर, तोड़ा अक्षय की फिल्म का रिकॉर्ड
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
'पहली बार सरकार को इतना डरा-सहमा...', कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले गौरव गोगोई
'पहली बार सरकार को इतना डरा-सहमा...', कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले गौरव गोगोई
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
Girls Fight Viral Video : 15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
UPSC NDA-NA 2 परीक्षा की तारीख घोषित, 13 सितंबर को दो शिफ्ट में होगा एग्जाम
UPSC NDA-NA 2 परीक्षा की तारीख घोषित, 13 सितंबर को दो शिफ्ट में होगा एग्जाम
Embed widget