एक्सप्लोरर

हार्दिक पांड्या की मुश्किलें बढ़ी, BCCI ने नोटिस भेजकर 24 घंटे में जवाब मांगा

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) का कामकाज देखने के लिए बनाई गई सीओए के चेयरमैन विनोद राय ने कहा, 'हमने हार्दिक पांड्या और के एल राहुल को शो कॉज नोटिस भेजा है और दोनों ही क्रिकेटर्स को इस पर जवाब देने के लिए 24 घंटे का समय दिया गया है.'

टीवी शो 'कॉफी विद करण' में महिलाओं के खिलाफ विवादित बयान देने वाले क्रिकेटर हार्दिक पांड्या की मुश्किलें बढ़ती हुई दिख रही हैं. सोशल मीडिया पर निशाने पर आने के बाद BCCI ने भी पांड्या पर एक्शन लेने का मन बना लिया है. BCCI ने पांड्या और राहुल को नोटिस भेजते हुए 24 घंटे के अंदर जवाब देने को कहा है. इतना ही नहीं BCCI भविष्य में कॉन्ट्रैक्ट वाले प्लेयर्स पर ऐसे शो में हिस्सा लेने पर बैन भी सकता है.

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) का कामकाज देखने के लिए बनाई गई सीओए के चेयरमैन विनोद राय ने कहा, 'हमने हार्दिक पांड्या और के एल राहुल को शो कॉज नोटिस भेजा है और दोनों ही क्रिकेटर्स को इस पर जवाब देने के लिए 24 घंटे का समय दिया गया है.' इतना ही नहीं बयान ही आलोचना करते हुए विनोद राय ने उसे मूर्खतापूर्ण बताया है.

इससे पहले पांड्या ने ट्वीट करते हुए अपने विवादित बयान पर माफी मांगी थी. पाड्या ने कहा, 'मेरा किसी की भावनाएं आहत करने का इरादा नहीं था. लेकिन जिन्हें भी मैंने दुख पहुंचाया उनसे मैं माफी मांगता हूं.'

आपको बता दें कि शो के होस्ट करण जोहर ने जब दोनों खिलाड़ियों से उनकी निजी जिंदगी के बारे में सवाल किए थे. जिनका जवाब देते हुए हार्दिक ने महिला-विरोधी बात कह दी थी. पांड्या की महिला विरोधी बातों को सुनने के बाद सोशल मीडिया ने उन्हें निशाने पर ले लिया था और उनके इस रवैये को बेहद ही शर्मनाक बताया था.

रिपोर्ट्स के मुताबिक BCCI जल्द ही अपने खिलाड़ियों को ऐसे शो में हिस्सा लेने पर बैन लगा सकता है. BCCI के सोर्स ने कहा, 'इस बारे में विचार किया जा रहा है कि खिलाड़ियों को उन शो में हिस्सा लेने दिया या नहीं, जिनका क्रिकेट से कोई संबंध ना हो.'

बता दें कि पांड्या इस वक्त टीम इंडिया के साथ ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर हैं. एशिया कप में चोटिल होने के बाद पांड्या को तीसरे टेस्ट से ठीक पहले टीम के लिए चुना गया था. हालांकि उन्हें आखिरी 2 टेस्ट में वह प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं बनाया गया.

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

200+ के चेज में खामोश रहता है अभिषेक शर्मा का बल्ला, आंकड़ों ने खोली पोल
200+ के चेज में खामोश रहता है अभिषेक शर्मा का बल्ला, आंकड़ों ने खोली पोल
BCCI का बड़ा फैसला, टीम इंडिया से रिलीज होंगे नितीश कुमार रेड्डी; जानें क्या है वजह
BCCI का बड़ा फैसला, टीम इंडिया से रिलीज होंगे नितीश कुमार रेड्डी; जानें क्या है वजह
पोलार्ड के आने से बदला खेल, अब रोहित के पाले में गेंद! फिर बनेंगे मुंबई इंडियंस के कप्तान?
पोलार्ड के आने से बदला खेल, अब रोहित के पाले में गेंद! फिर बनेंगे मुंबई इंडियंस के कप्तान?
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?

वीडियोज

Sansani: लव मैरिज की दगाबाज भाभी !
विपक्ष का 'जज्बा' जरा सी बारिश में धुल गया!
शाह के मंत्र से 27 में सत्ताधीश बनेंगे योगी?
यूपी की सत्ता के लिए हिंदू-मुसलमान करना जरूरी है?
Uttarakhand हेलिकॉप्टर क्रैश में सभी की मौत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज में 27 भारतीयों वाले टैंकर पर हमला, पहली बार लिम्पेट माइन से बनाया निशाना
होर्मुज में 27 भारतीयों वाले टैंकर पर हमला, पहली बार लिम्पेट माइन से बनाया निशाना
3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान
3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह
गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह
एयर इंडिया का बड़ा फैसला, सऊदी अरब जाने वाली सभी उड़ानें 14 नवंबर तक रद्द कीं
एयर इंडिया का बड़ा फैसला, सऊदी अरब जाने वाली सभी उड़ानें 14 नवंबर तक रद्द कीं
CJP के बाद ध्रुव राठी का इंडिया गठबंधन की रैली पर बड़ा बयान, 'कांग्रेस से असहमति है लेकिन...'
CJP के बाद ध्रुव राठी का इंडिया गठबंधन की रैली पर बड़ा बयान, 'कांग्रेस से असहमति है लेकिन...'
Embed widget