एक्सप्लोरर

PAKvsSL: पहले वनडे में मैच में पाकिस्तान ने श्रीलंका को दी 83 रनों से मात

बाबर आजम (103) के शतक के बाद तेज गेंदबाज रूमान रइस (49-3) और हसन अली (36-3) के बेहतरीन प्रदर्शन के दम पर पाकिस्तान ने श्रीलंका को पहले वनडे में 83 रनों से हरा दिया.

दुबई: बाबर आजम (103) के शतक के बाद तेज गेंदबाज रूमान रइस (49-3) और हसन अली (36-3) के बेहतरीन प्रदर्शन के दम पर पाकिस्तान ने श्रीलंका को पहले वनडे में 83 रनों से हरा दिया.

पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवरों में छह विकेट के नुकसान पर 292 रन बनाए थे. जवाब में श्रीलंका की टीम पूरे ओवर खेलने के बाद आठ विकेट के नुकसान पर 209 रन ही बना सकी.

पाकिस्तान के लिए आजम के अलावा शोएब मलिक ने 81 रनों की पारी खेली. श्रीलंका की टीम के लिए सबसे ज्यादा 53 रन लाहिरू थिरिमाने ने बनाए. उनके अलावा अकिला धनंजय ने 50 रनों की पारी खेली.

चुनौतीपूर्ण लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका को निरोशन डिकवेला (19) और कप्तान उपुर थरंगा (18) अच्छी शुरुआत नहीं दे पाए. डिकवेला 30 के कुल स्कोर पर रइस का शिकार बने. शुरुआती ओवरों में ही पहला विकेट गिर जाने के बाद श्रीलंकाई टीम संभल नहीं पाई और लगातार विकेट खोती रही.

132 के कुल स्कोर तक उसने सात विकेट खो दिए थे और उसके सभी प्रमुख बल्लेबाज पवेलियन में बैठ चुके थे. यहां से थिरिमाने और जैफरी वेनडरसे (25) ने आठवें विकेट के लिए 68 रन जोड़े. लेकिन यह जोड़ी टीम को जीत की दहलीज पर भी नहीं पहुंचा पाई जिसका कारण इन दोनों बल्लेबाजों का संभल कर खेलने के प्रयास में धीमी बल्लेबाजी करना रहा.

हसन अली ने 48वें ओवर की पांचवीं गेंद पर वेनडरसे को विकेट के पीछे कप्तान सरफराज अहमद को कैच आउट कराते हुए इस साझेदारी को तोड़ा. 72 गेंदों की पारी में पांच चौके लगाने वाले धनंजय नाबाद रहे.

इससे पहले, बल्लेबाजी का आमंत्रण मिलने पर पहले पारी खेलने उतरी पाकिस्तान को 11 के कुल स्कोर पर ही पहला झटका लगा. अहमद शाहजाद बिना खाता खोले आउट हो गए. हालांकि फखर जमान (43) और बाबर ने टीम को शुरुआती झटके से उबारते हुए स्कोर 75 तक पहुंचा दिया. इसी स्कोर पर जमान धनंजय की गेंद पर बोल्ड हो गए.

मोहम्मद हफीज 32 रनों का योगदान दे सके. 131 गेंदों की पारी में पांच चौके मारने वाले बाबर ने फिर मलिक के साथ चौथे विकेट के लिए 139 रनों की साझेदारी की. 47वें ओवर की आखिरी गेंद पर मलिक के आउट होने के साथ ही इस यह साझेदारी टूट गई. मलिक ने 61 गेंदों में पांच चौके और दो छक्कों की मदद से तेज तरार्र पारी खेली. बाबर 49वें ओवर की दूसरी गेंद पर आउट हुए.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सारांश जैन को टीम इंडिया में जगह मिलने के पीछे हरभजन सिंह का हाथ, जानिए कहानी
सारांश जैन को टीम इंडिया में जगह मिलने के पीछे हरभजन सिंह का हाथ, जानिए कहानी
रोहित या गंभीर, वनडे में टीम इंडिया का बेस्ट ओपनर कौन? आंकड़े चौंकाने वाले
रोहित या गंभीर, वनडे में टीम इंडिया का बेस्ट ओपनर कौन? आंकड़े चौंकाने वाले
रोहित, विराट, अभिषेक न गिल... 2026 में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन; चौंका देगा नाम
रोहित, विराट, अभिषेक न गिल... 2026 में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन; चौंका देगा नाम
रायन टेन डोएशे का इस्तीफा, गंभीर-अगरकर का कार्यकाल कब तक चलेगा?
रायन टेन डोएशे का इस्तीफा, गंभीर-अगरकर का कार्यकाल कब तक चलेगा?

वीडियोज

Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'प्रियंका गांधी साबित करें', भड़के शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी
'प्रियंका गांधी साबित करें', भड़के शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी
'गटर छाप' पर विक्रमादित्य सिंह बोले- PM तो फ्रेंड्स कहते हैं
'गटर छाप' पर विक्रमादित्य सिंह बोले- PM तो फ्रेंड्स कहते हैं
Xप्लेन: CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
'जो आतंकवाद को...', सिंधु घाटी सभ्यता पर भारत की पाक को दो टूक
'जो आतंकवाद को...', सिंधु घाटी सभ्यता पर भारत की पाक को दो टूक
पहली बारिश से एक्सप्रेसवे फेल, क्यों बिगड़ रहा खेल?
पहली बारिश से एक्सप्रेसवे फेल, क्यों बिगड़ रहा खेल?
एंटी पेपर लीक बिल पर बहस, बांसुरी स्वराज ने UPA सरकारों की लीक गिनाई
एंटी पेपर लीक बिल पर बहस, बांसुरी स्वराज ने UPA सरकारों की लीक गिनाई
Embed widget