एक्सप्लोरर

सरफराज ने कहा- विदेशी टीमों के पास पाकिस्तान न आने का अब कोई बहाना नहीं

पाकिस्तान क्रिकट टीम के कप्तान सरफराज अहमद ने वेस्टइंडीज के खिलाफ खत्म हुए टी-20 सीरीज के बाद अंतर्राष्ट्रीय टीमों से पाकिस्तान में क्रिकेट खेलने को लेकर अपनी समझ को बदलने और देश का दौरा करने का आग्रह किया है.

पिछले कुछ समय से पाकिस्तान ने कुछ बड़े क्रिकेट मैचों के मेजबानी की है और सरफराज अहमद का मानना है कि विदेशी टीमों के पास पाकिस्तान नहीं आने का अब कोई बहाना नहीं बचा है.

वेबसाइट ईएसपीएनक्रिकइंफो ने सरफराज के हवाले से बताया, "मैं नहीं समझता की टीमों के पास अब पाकिस्तान न आने का कोई बहाना बचा है. वेस्टइंडीज सीरीज का तीसरा मैच होने के बावजूद दर्शक भारी संख्या में मैच देखने आए. कराची की जनता ने विश्व को यह दर्शाया है कि पाकिस्तान में क्रिकेट खेला जा सकता है. इसलिए टीमों को पाकिस्तान में क्रिकेट नहीं खेलने का कोई बहाना नहीं ढूंढना चाहिए."

सरफराज ने कहा, "आईसीसी वर्ल्ड इलेवन की टीम पाकिस्तान आई, पीएसएल का फाइनल यहां हुआ और उससे पहले श्रीलंका की टीम पाकिस्तान आई. इसलिए मुझे लगता है कि भविष्य में कोई भी टीम सुरक्षा को एक बहाने के रूप में उपयोग नहीं करेगी. इस वर्ष या अगले वर्ष पाकिस्तान में क्रिकेट की वापसी होगी."

सरफराज अहमद ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 3-0 से सीरीज जीतने पर टीम की प्रशंसा की.

सरफराज ने कहा, "मैंने सुना कि लोग कह रहे हैं कि इस सीरीज को खेलने के लिए कमजोर टीम पाकिस्तान आई है. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने किसी को यहां कमजोर टीम भेजने के लिए नहीं कहा था. हमने वेस्टइंडीज को पाकिस्तान का दौरा करने के लिए कहा था. हम सीरीज में बेहतरीन खेले और खिलाड़ियों को इसका श्रेय मिलना चाहिए."

उन्होंने कहा, "हमारे खिलाड़ियों की अच्छे प्रदर्शन के लिए प्रशंसा की जानी चाहिए. यह कहना गलत होगा कि बी टीम इस दौरे पर आई. इस टीम के आठ खिलाड़ी वेस्टइंडीज के पिछले दौरे पर भी टीम का हिस्सा थे. चार खिलाड़ी पीएसएल में खेले थे. हमने अच्छा खेल दिखाया."

पाक ने इंग्लैंड क्रिकेट टीम को दौरे पर आने का न्यौता दिया

पाकिस्तान के गृह मंत्री ने इंग्लैंड की क्रिकेट टीम को 2005 के बाद से पहली बार देश का दौरा करने का न्यौता दिया है. इंग्लैंड जैसे टेस्ट खेलने वाले प्रमुख देश का दौरा न केवल क्रिकेट बल्कि पाकिस्तान की व्यापक सुरक्षा एवं आतंकवाद के खिलाफ उसकी कार्रवाई को लेकर संदेश देने के लिहाज से भी बेहद महत्वपूर्ण होगा.

गृह मंत्री एहसान इकबाल ने मंगलवार को ब्रिटिश उच्चायुक्त थॉमस ड्रू को यह न्यौता दिया और अंतरराष्ट्रीय समुदाय से पाकिस्तान द्वारा की गयी प्रगति पर ध्यान देने की अपील की.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सारांश जैन को टीम इंडिया में जगह मिलने के पीछे हरभजन सिंह का हाथ, जानिए कहानी
सारांश जैन को टीम इंडिया में जगह मिलने के पीछे हरभजन सिंह का हाथ, जानिए कहानी
रोहित या गंभीर, वनडे में टीम इंडिया का बेस्ट ओपनर कौन? आंकड़े चौंकाने वाले
रोहित या गंभीर, वनडे में टीम इंडिया का बेस्ट ओपनर कौन? आंकड़े चौंकाने वाले
रोहित, विराट, अभिषेक न गिल... 2026 में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन; चौंका देगा नाम
रोहित, विराट, अभिषेक न गिल... 2026 में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन; चौंका देगा नाम
रायन टेन डोएशे का इस्तीफा, गंभीर-अगरकर का कार्यकाल कब तक चलेगा?
रायन टेन डोएशे का इस्तीफा, गंभीर-अगरकर का कार्यकाल कब तक चलेगा?

वीडियोज

Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'प्रियंका गांधी साबित करें', भड़के शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी
'प्रियंका गांधी साबित करें', भड़के शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी
'गटर छाप' पर विक्रमादित्य सिंह बोले- PM तो फ्रेंड्स कहते हैं
'गटर छाप' पर विक्रमादित्य सिंह बोले- PM तो फ्रेंड्स कहते हैं
Xप्लेन: CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
'जो आतंकवाद को...', सिंधु घाटी सभ्यता पर भारत की पाक को दो टूक
'जो आतंकवाद को...', सिंधु घाटी सभ्यता पर भारत की पाक को दो टूक
पहली बारिश से एक्सप्रेसवे फेल, क्यों बिगड़ रहा खेल?
पहली बारिश से एक्सप्रेसवे फेल, क्यों बिगड़ रहा खेल?
एंटी पेपर लीक बिल पर बहस, बांसुरी स्वराज ने UPA सरकारों की लीक गिनाई
एंटी पेपर लीक बिल पर बहस, बांसुरी स्वराज ने UPA सरकारों की लीक गिनाई
Embed widget