एक्सप्लोरर

IND vs PAK: भारतीय गेंदबाजों से निपटने के लिए पाकिस्तान कर रहा खास तैयारी, जानिए क्या है प्लान

Pakistan vs India: भारत के खिलाफ मुकाबले से पहले पाकिस्तान टीम ने गाबा में जमकर प्रैक्टिस की. इस दौरान बल्लेबाजों ने शॉर्ट गेंदों पर खासतौर पर अभ्यास किया.

India vs Pakistan, T20 World Cup: टी20 वर्ल्ड कप 2022 में 23 अक्टूबर को भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला खेला जाएगा. इस महामुकाबले से पहले भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया को प्रैक्टिस मुकाबले में हराया तो वहीं पाकिस्तान की टीम को इंग्लैंड से हार का सामना करना पड़ा. इसके बाद पाकिस्तान की टीम भारतीय गेंदबाजों से निपटने के लिए खास तैयारी कर रही है. आइये जानें क्या है उनका प्लान.

शॉर्ट गेंदों के लिए जमकर प्रैक्टिस कर रही है पाक टीम

एक ओर प्रैक्टिस मैच होने के 24 घंटे के अंदर पाकिस्तान टीम ने नेट्स में जमकर अभ्यास किया तो वहीं भारतीय टीम ने प्रैक्टिस सेशन से डे ऑफ लिया. पाकिस्तान ने भारत से मुकाबले के लिए प्रैक्टिस सेशन में शॉर्ट पिच डिलवरी के लिए खास तैयारी की. पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने शॉर्ट पिच गेंदों का अभ्यास करते हुए 45 मिनट तक अभ्यास किया. उन्होंने पाकिस्तान के तेज गेंदबाजों को बाउंसर और शॉर्ट पिच गेंद डालनी को कहा.

दरअसल, भारतीय टीम ने हाल ही में संपन्न हुई ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीकी सीरीज में शॉर्ट पिच गेंदों का खूब इस्तेमाल किया था. वहीं पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम शॉर्ट पिछ गेंदों पर एशिया कप के दौरान संघर्ष करते भी नजर आए थे. ऐसे में बाबर टीम इंडिया के खिलाफ महामुकाबले से पहले अपना पूरा होमवर्क कर लेना चाहते हैं. आपको बता दें कि पाकिस्तान टीम ने भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच हुए मुकाबले को भी स्टैंड में बैठकर देखा था. इस मैच में भारतीय टीम में वापसी कर रहे मोहम्मद शमी ने मैच के आखिरी ओवर में अपने शानदार यॉर्कर्स के दम पर तीन विकेट अपने नाम किए थे और टीम को जीत दिलाई थी.

पाकिस्तान और इंडिया को महामुकाबले से पहले एक और प्रैक्टिस मैच खेलना है. टीम इंडिया को जहां न्यूजीलैंड के खिलाफ मुकाबला खेलना है तो वहीं पाकिस्तान को अफगानिस्तान के खिलाफ प्रैक्टिस मुकाबला खेलना हैं.

यह भी पढ़ें:

T20 World Cup 2022: पाकिस्तानी एंकर ज़ैनब अब्बास के विराट कोहली संग इंटरव्यू पर भड़के फैंस, कहा- भारत के लिए अपशकुन, जानें क्यों

Watch: टी20 वर्ल्ड कप 2022 की पहली हैट्रिक, यूएई के गेंदबाज ने तीन गेंदों में थाम दी श्रीलंका की रफ्तार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

10 कैच छूटे और टीम इंडिया से फील्डिंग कोच का पत्ता साफ, अब कौन लेगा जगह?
10 कैच छूटे और टीम इंडिया से फील्डिंग कोच का पत्ता साफ, अब कौन लेगा जगह?
क्रिस गेल से बहुत आगे निकले वैभव सूर्यवंशी, 40 मैच के बाद होश उड़ा देंगे आंकड़े
क्रिस गेल से बहुत आगे निकले वैभव सूर्यवंशी, 40 मैच के बाद होश उड़ा देंगे आंकड़े
150 साल में कभी नहीं हुआ ऐसा, पाकिस्तान के खिलाफ बना अनोखा 'वर्ल्ड रिकॉर्ड'
150 साल में कभी नहीं हुआ ऐसा, पाकिस्तान के खिलाफ बना अनोखा 'वर्ल्ड रिकॉर्ड'
मुंबई में विराट-अनुष्का का नया सी-फेसिंग अपार्टमेंट, कीमत इतने करोड़
मुंबई में विराट-अनुष्का का नया सी-फेसिंग अपार्टमेंट, कीमत इतने करोड़

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
Embed widget