एक्सप्लोरर

2022 Asia Cup: बाबर-रिजवान करेंगे ओपनिंग तो ऐसा होगा मिडिल ऑर्डर, जानें पाकिस्तान की संभावित प्लेइंग 11

Pakistan Predicted 11: 2022 एशिया कप UAE में खेला जाएगा. PCB ने इस टूर्नामेंट के लिए पाकिस्तान की 15 सदस्यीय टीम का एलान भी कर दिया है.

Asia Cup, Pakistan's Predicted 11: एशिया का सबसे बड़ा महाकुंभ यानी एशिया कप 27 अगस्त से शुरू होगा. वहीं टूर्नामेंट का महामुकाबला 28 अगस्त को होगा. इसका मतलब है कि इस दिन भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट के मैदान में जंग होगी. 2022 एशिया कप UAE में खेला जाएगा. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने इस टूर्नामेंट के लिए पाकिस्तान की 15 सदस्यीय टीम का एलान भी कर दिया है. आइये जानें कि एशिया कप में पाकिस्तान की प्लेइंग इलेवन कैसी हो सकती है.

बेहद मज़बूत है पाक का टॉप ऑर्डर 

एशिया कप में पाकिस्तान के लिए विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान और कप्तान बाबर आजम ओपनिंग करेंगे. वहीं तीन नंबर पर फखर जमान बैटिंग करेंगे. इन तीनों ने टी20 इंटरनेशनल में पाकिस्तान के लिए शानदार प्रदर्शन किया है. 

अनुभवहीन रहेगा मिडिल ऑर्डर 

एशिया कप में पाकिस्तान का मिडिल ऑर्डर अनुभवहीन रहेगा. इसमें चार नंबर पर हैदर अली, पांच नंबर पर इफ्तिखार अहमद और छह नंबर पर आसिफ अली बैटिंग करेंगे. आसिफ अली ने 2021 टी20 विश्व कप में पाकिस्तान के लिए शानदार प्रदर्शन किया था. कई मौकों पर उन्होंने पाक को हारी हुई बाजी जिताई थी. 

दो स्पिनर और तीन तेज गेंदबाज होंगे

पाकिस्तान के गेंदबाजी विभाग की बात करें तो इसमें स्पिन विभाग मोहम्मद नवाज़ और शादाब खान होंगे. ये दोनों खिलाड़ी बल्ले से भी टीम में योगदान दे सकते हैं. वहीं तेज गेंदबाजी विभाग में मोहम्मद वसीम जूनियर, शाहीन शाह अफरीदी और हारिस रऊफ होंगे.

एशिया कप में पाकिस्तान की संभावित प्लेइंग इलेवन- बाबर आज़म (कप्तान), मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), फखर ज़मान, हैदर अली, इफ्तिखार अहमद, आसिफ अली, मोहम्मद नवाज, शादाब खान, मोहम्मद वसीम जूनियर, शाहीन शाह अफरीदी और हारिस रऊफ.

यह भी पढ़ें-

2022 Asia Cup: रोहित शर्मा के साथ यह बल्लेबाज करेगा ओपनिंग, ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग 11

मोहम्मद वाहिद वर्तमान में abp न्यूज़ में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. वाहिद abp न्यूज़ के डिजिटल विंग में स्पोर्ट्स इन्चार्ज हैं. वाहिद मई 2020 से abp न्यूज़ में काम कर रहे हैं. लखनऊ के रहने वाले वाहिद ने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया टीवी के साथ की थी. अपने 9 साल के करियर में वाहिद ने स्पोर्ट्स के अलावा राजनीति और क्राइम की बीट को भी कवर किया है. वाहिद ने पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ऋषभ पंत ने तोड़ा गिलक्रिस्ट का महारिकॉर्ड, 1 छक्के से रचा नया इतिहास
ऋषभ पंत ने तोड़ा गिलक्रिस्ट का महारिकॉर्ड, 1 छक्के से रचा नया इतिहास
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर
अगर ड्रॉ हुआ भारत-श्रीलंका का पहला टेस्ट, फिर WTC फाइनल में पहुंच पाएगी टीम इंडिया?
अगर ड्रॉ हुआ भारत-श्रीलंका का पहला टेस्ट, फिर WTC फाइनल में पहुंच पाएगी टीम इंडिया?
बांग्लादेश से हारने पर बवाल, रिकी पोंटिंग ने की ऑस्ट्रेलियाई टीम में बदलाव की मांग
बांग्लादेश से हारने पर बवाल, रिकी पोंटिंग ने की ऑस्ट्रेलियाई टीम में बदलाव की मांग

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget