एक्सप्लोरर

पाकिस्तान के स्पिनर अब्दुर रहमान ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को कहा अलविदा

2012 में इंग्लैंड के खिलाफ पाकिस्तान को टेस्ट सीरीज में जीत दिलाने वाले अब्दुर रहमान ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया है

साल 2012 में इंग्लैंड के खिलाफ जीत में अहम भूमिका निभाने वाले पाकिस्तान के बाएं हाथ के स्पिनर अब्दुर रहमान ने बुधवार को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा कर दी.

पाकिस्तान ने छह साल पहले संयुक्त अरब अमीरात में तब विश्व की नंबर एक टीम इंग्लैंड का 3-0 से सूपड़ा साफ किया था. उस सीरीज में रहमान ने 19 और सईद अजमल ने 24 विकेट झटके थे.

रहमान ने कहा कि बाद में चयनकर्ताओं ने उन्हें नजरअंदाज किया जिससे वह काफी निराश हुए.

इस 38 वर्षीय स्पिनर ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘मैं भारी मन से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा कर रहा हूं. यह मुश्किल फैसला था लेकिन मैंने आखिर में संन्यास लेने का निर्णय किया.’’

रहमान ने 22 टेस्ट मैच खेले और केवल एक विकेट से विकेटों का शतक पूरा नहीं कर पाए. उन्होंने 31 वनडे में 30 विकेट और 11 टी20 अंतरराष्ट्रीय में आठ विकेट लिए. उन्होंने अपना आखिरी टेस्ट 2014 में श्रीलंका के खिलाफ खेला था.

रहमान को अपने साथी ऑफ स्पिनर सइद अजमल के साथ जुगलबंदी के लिए जाना जाता है.

अजमल के साथ अपनी जोड़ी पर रहमान ने कहा, "सइद के साथ साझेदारी शानदार थी. मैं उस इंग्लैंड सीरीज को नहीं भूल सकता जब हमने उनका सूपड़ा साफ कर दिया था."

उन्होंने कहा, "मैं विश्व कप में खेला हूं, टी-20 खेला हूं इसलिए मैं सौभाग्यशाली हूं कि मैं यह सब करने में सफल रहा. हां मैं इस बात से जरूर निराश हूं कि 100 विकेट नहीं ले पाया. अगर ऐसा कर पाता तो अच्छा होता. हालांकि मैं 22 टेस्ट मैचों में 99 विकेट से खुश हूं. बाएं हाथ के कुछ ही स्पिनर ऐसा कर पाए हैं."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सरफराज और गुरनूर बाहर, पहले टेस्ट के लिए दिग्गज ने चुनी प्लेइंग 11
सरफराज और गुरनूर बाहर, पहले टेस्ट के लिए दिग्गज ने चुनी प्लेइंग 11
रेप केस में अभिषेक पोरेल को कोर्ट से झटका, 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा
रेप केस में अभिषेक पोरेल को कोर्ट से झटका, 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा
वीवीएस लक्ष्मण के हाथों में आएगी बेहिसाब पावर! गंभीर-अगरकर का क्या होगा
वीवीएस लक्ष्मण के हाथों में आएगी बेहिसाब पावर! गंभीर-अगरकर का क्या होगा
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
कॉमेडियन समय रैना को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की FIR
कॉमेडियन समय रैना को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की FIR
Embed widget