एक्सप्लोरर

World Cup 2023 Semi-Final: बिना पड़ोसियों के हाल बेहाल, पाक को सेमीफाइनल एंट्री के लिए है भारत और अफगान से मदद की दरकार

Pakistan In WC 2023: वर्ल्ड कप 2023 में पाकिस्तान की टीम अब तक सात में से महज तीन मुकाबलों में जीत दर्ज कर पाई है. उसके खाते में 6 अंक है.

Pakistan WC 2023 Semi Final Scenario: पाकिस्तान यूं तो अपने दो पड़ोसियों की ओर हमेशा आंखें तरेरता रहता है लेकिन वर्ल्ड कप 2023 में उसकी आंखें एक आस की नजर से अपने पड़ोसियों की ओर देख रही है. यह आस है वर्ल्ड कप 2023 में सेमीफाइनल में एंट्री दिलाने की. दरअसल, पाकिस्तान की क्रिकेट टीम को वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए भारत और अफगानिस्तान की मदद की बहुत ज्यादा दरकार है. इन दो पड़ोसियों की मदद के बिना पाकिस्तान अपने दम पर कुछ भी करने लायक नहीं बचा है.

पाकिस्तान की टीम वर्ल्ड कप 2023 में सात मुकाबले खेल चुकी है. यहां उसे तीन में जीत और चार में हार का सामना करना पड़ा है. वह पॉइंट्स टेबल में पांचवें पायदान पर काबिज है. उसे अब सेमीफाइनल में एंट्री के लिए अपने दोनों मुकाबले तो जीतने ही हैं, साथ ही अन्य मुकाबलों के नतीजों पर भी निर्भर रहना है. यहां उसे भारत और अफगानिस्तान के बचे हुए मुकाबलों के नतीजे अपने पक्ष में आने की बेहद उम्मीदें हैं. जानें कैसे भारत और अफगानिस्तान दिला सकते हैं पाकिस्तान को सेमीफाइनल टिकट...

भारत से कैस मिल सकती है मदद?
भारतीय टीम अपने 6 मैच जीतकर पहले ही सेमीफाइनल की दहलीज पर खड़ी है, ऐसे में पाकिस्तान के लिए अब भारत चुनौती नहीं है. बल्कि अगर भारत जितने ज्यादा मुकाबले जीतता है तो वह पाकिस्तान के लिए ही बेहतर होगा. भारत के अब तीन मैच बाकी हैं और यह तीनों मैच उन टीमों से हैं जो सेमीफाइनल की रेस में पाकिस्तान को चुनौती दे रही हैं. ये टीमें हैं- श्रीलंका, दक्षिण अफ्रीका और नीदरलैंड्स.

भारत अगर यह तीनों मुकाबले जीत लेता है तो श्रीलंका और नीदरलैंड्स की सेमीफाइनल खेलने की उम्मीदें खत्म हो जाएंगी. यानी श्रीलंका और नीदरलैंड्स अगर बचे हुए सभी मैच जीत भी लें लेकिन भारत से हार जाएं तो ये दोनों टीमें अंतिम-4 में नहीं पहुंच पाएंगी. उधर, दक्षिण अफ्रीका को हराकर भी भारत पाकिस्तान को एक उम्मीद दे सकता है. दक्षिण अफ्रीका अब तक 5 मुकाबले जीती है. अगर वह अपने बाकी तीनों मैच हार जाए और पाकिस्तान अपने दोनों मुकाबले जीत जाए तो दोनों टीमों के पॉइंट्स बराबर रहेंगे और नेट रन रेट के आधार पर सेमीफाइनल का टिकट पक्का होगा. बता दें कि दक्षिण अफ्रीका को भारत के साथ ही न्यूजीलैंड और अफगानिस्तान से मुकाबले खेलने हैं.

अफगानिस्तान कैसे कर सकता है मदद?
अफगानिस्तान इस वर्ल्ड कप में इंग्लैंड, पाकिस्तान और श्रीलंका को धूल चटा चुकी है. वह छह में से तीन जीत के साथ सेमीफाइनल में पहुंचने की बड़ी दावेदार है. वह अपने आगामी मुकाबलों में नीदरलैंड्स से हारकर और ऑस्ट्रेलिया या दक्षिण अफ्रीका से जीतकर पाकिस्तान की मदद कर सकता है. अगर ऐसा होता है तो अफगानिस्तान और पाकिस्तान के पॉइंट्स बराबर हो जाएंगे और पाकिस्तान को नेट रन रेट के आधार पर सेमीफाइनल एंट्री का मौका मिलेगा.

गौरतलब है कि ऑस्ट्रेलिया अगर अपने बाकी बचे तीन मुकाबलों में से दो गंवा देती है तो उसके 10 पॉइंट्स ही रह जाएंगे. ऐसी स्थिति में उसके अंक भी पाकिस्तान के बराबर हो सकते हैं. वहीं अगर ऑस्ट्रेलिया अपने तीनों मैच हार जाती है तो वह पाकिस्तान से पीछे छूट सकती है. अगर ऑस्ट्रेलिया अपने तीनों मैच जीत जाती है तो भी पाकिस्तान के पास सेमीफाइनल एंट्री के चांस होगे. इसके लिए जरूरी होगा कि दक्षिण अफ्रीका को भारत और अफगानिस्तान से हार मिले और वह न्यूजीलैंड से भी हार जाए. ऐसी स्थिति में उसके खाते में भी 10 अंक ही रह जाएंगे. यहां भी नेट रन रेट पर सेमीफाइनल का फैसला होगा.

यह भी पढ़ें...

World Cup 2023: इन टीमों की सेमीफाइनल एंट्री के चांस 80% से ज्यादा, पाकिस्तान 10 तो इंग्लैंड एक प्रतिशत के साथ दौड़ में शामिल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वीवीएस लक्ष्मण या गौतम गंभीर, कौन है ज्यादा बेहतर हेड कोच? देखें दोनों का रिजल्ट
वीवीएस लक्ष्मण या गौतम गंभीर, कौन है ज्यादा बेहतर हेड कोच? देखें दोनों का रिजल्ट
'ODI में रोहित के साथ ओपनिंग करें वैभव सूर्यवंशी', पूर्व दिग्गज की मांग
'ODI में रोहित के साथ ओपनिंग करें वैभव सूर्यवंशी', पूर्व दिग्गज की मांग
वैभव सूर्यवंशी के रहस्यमयी सेलिब्रेशन का खुला राज, जानें क्या थी वजह 
वैभव सूर्यवंशी के रहस्यमयी सेलिब्रेशन का खुला राज, जानें क्या थी वजह 
श्रेयस अय्यर समेत बाहर होंगे 14 खिलाड़ी, जानें कब होगी भारत की अगली सीरीज?
श्रेयस अय्यर समेत बाहर होंगे 14 खिलाड़ी, जानें कब होगी भारत की अगली सीरीज?

वीडियोज

Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा
Iran US War: ईरान पर बढ़ा संकट! UAE समेत दो मुस्लिम देशों के कदम से मची हलचल |ABPLIVE
CJP Protest: राजनीति में उतरने वाली है CJP? आंदोलन के बाद नेताओं ने दिया बड़ा जवाब |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लोकसभा में पेपर लीक वाला बिल पेश, रिजिजू बोले- जो MP चर्चा नहीं चाहते, होगा एक्शन
लोकसभा में पेपर लीक वाला बिल पेश, रिजिजू बोले- जो MP चर्चा नहीं चाहते, होगा एक्शन
अब सोनम वांगचुक का बड़ा बयान, '...वरना इस्तीफे का मतलब नहीं'
अब सोनम वांगचुक का बड़ा बयान, '...वरना इस्तीफे का मतलब नहीं'
'ODI में रोहित के साथ ओपनिंग करें वैभव सूर्यवंशी', पूर्व दिग्गज की मांग
'ODI में रोहित के साथ ओपनिंग करें वैभव सूर्यवंशी', पूर्व दिग्गज की मांग
राम चरण की आज हो रही कलाई की सर्जरी, पिता चिरंजीवी और पत्नी उपासना भी अस्पताल में मौजूद
राम चरण की आज हो रही कलाई की सर्जरी, पिता चिरंजीवी और पत्नी उपासना भी अस्पताल में मौजूद
एक और बड़ा आंदोलन! CJP के बाद E20 जनता पार्टी ने किया संसद मार्च का ऐलान
एक और बड़ा आंदोलन! CJP के बाद E20 जनता पार्टी ने किया संसद मार्च का ऐलान
‘SIT में CA को करें शामिल', राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर ‘सुप्रीम’ सुनवाई
‘SIT में CA को करें शामिल', राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर ‘सुप्रीम’ सुनवाई
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP का नया कदम, यूपी में खोला मोर्चा! 
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP का नया कदम, यूपी में खोला मोर्चा! 
जहाज पर भारतीय की मौत से 'एक्शन' में सरकार, यूक्रेन का राजदूत तलब
जहाज पर भारतीय की मौत से 'एक्शन' में सरकार, यूक्रेन का राजदूत तलब
Embed widget