एक्सप्लोरर

Pakistan Cricket: न्यूजीलैंड से टी20 सीरीज के बीच पाकिस्तान क्रिकेट में भूचाल! एकसाथ 3 दिग्गजों ने दिया इस्तीफा

PCB: पाकिस्तान क्रिकेट में बदलाव का दौर खत्म नहीं हो रहा है. न्यूजीलैंड से जारी टी20 सीरीज के बीच पाकिस्तान के तीन विदेशी कोच ने इस्तीफा दे दिया है.

Pakistan Cricket Team: पाकिस्तान क्रिकेट टीम में बवाल खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा है. हालांकि, टीम भी लगातार निराशजनक प्रदर्शन कर रही है. न्यूजीलैंड दौरे पर गई पाकिस्तान टीम पांच मैचों की टी20 सीरीज में 0-3 से पीछे है. अब खबर आई है कि टीम के तीन विदेशी कोच ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने भी इसकी पुष्टि कर दी है. 

पाकिस्तान टीम के विदेशी कोच मिकी आर्थर, ग्रांट ब्राडबर्न और एंड्रयू पुटिक ने राष्ट्रीय टीम और बोर्ड के साथ अपने अपने पदों से इस्तीफा दे दिया है. इससे पहले 2023 वनडे वर्ल्ड कप के तुरंत बाद बॉलिंग कोच मोर्ने मोर्केल ने इस्तीफा दे दिया था. 

गौरतलब है कि 2023 वनडे वर्ल्ड कप में पाकिस्तान क्रिकेट टीम के खराब प्रदर्शन के बाद बोर्ड से लेकर मैनेजमेंट तक हर किसी की काफी आलोचना हुई थी. इसके बाद से ही पाकिस्तान टीम में बदलाव का दौर शुरू हो गया था. वहीं भारत में 50 ओवरों के विश्व कप के बाद तीनों विदेशी कोच के पोर्टफोलियो में बदलाव करके उन्हें राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी में जिम्मेदारी सौंपी गई थी.

इन तीनों के साथ गेंदबाजी कोच मॉर्नी मोर्कल भारत मे विश्व कप में पाकिस्तानी टीम के साथ थे. पाकिस्तान टूर्नामेंट में नॉकआउट चरण में भी नहीं पहुंच सका, जिसके बाद पीसीबी प्रबंध समिति के प्रमुख जका अशरफ ने उन्हें एनसीए भेज दिया. तीनों ने इससे इनकार किया और छुट्टी लेकर घर लौट गए. वहीं मोर्कल ने विश्व कप के तुरंत बाद इस्तीफा दे दिया था. 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पाकिस्तान बोर्ड ने इन तीनों कोच से बातचीत कर इन्हें खुद ही इस्तीफा देने के लिए कहा था. अनुबंध (कॉन्ट्रैक्ट) के तहत अगर पीसीबी उन्हें बर्खास्त करता तो छह महीने का वेतन (सैलरी) देना पड़ता. 

यह भी पढ़ें-

Ram Mandir: 'मेरे रामलला विराजमान हो गए...', पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर ने राम मंदिर पर दिया बयान; तस्वीर शेयर कर जीता दिल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BCCI को नहीं मिल रहा टाइटल स्पॉन्सर, होश उड़ाने वाली है वजह
BCCI को नहीं मिल रहा टाइटल स्पॉन्सर, होश उड़ाने वाली है वजह
कोलंबो में इतिहास रचेंगे रवींद्र जडेजा, ऐसा करने वाले होंगे पहले भारतीय
कोलंबो में इतिहास रचेंगे रवींद्र जडेजा, ऐसा करने वाले होंगे पहले भारतीय
टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप-10 गेंदबाज, स्टार्क ने स्टेन को पछाड़ा
टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप-10 गेंदबाज, स्टार्क ने स्टेन को पछाड़ा
दूसरे टेस्ट में शुभमन गिल तोड़ सकते हैं 2 बड़े रिकॉर्ड, जो रूट से छिनेगी बादशाहत
दूसरे टेस्ट में शुभमन गिल तोड़ सकते हैं 2 बड़े रिकॉर्ड, जो रूट से छिनेगी बादशाहत

वीडियोज

चवन्नी vs रुपया..किसका 'सिक्का' चलेगा?
यादव Vs जाट..2027 में किसका होगा पलड़ा भारी?
Bollywood News: दीपिका vs वांगा में नया ट्विस्ट, ‘प्रलय’ आरोपों के बीच एक Like ने खींचा ध्यान (22.08.26)
YRKKH: Armaan की पसंद की ड्रेस में सजी Abhira,Maira-Vani ने की मां-बाबा की तारीफ!
यश की Toxic को बिना बड़े कट मिला A Certificate, 3 घंटे 14 मिनट के रनटाइम से बढ़ा बज

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘बंगाल में रहना है तो...’ वंदे मातरम पर शुभेंदु अधिकारी का बड़ा बयान
‘बंगाल में रहना है तो...’ वंदे मातरम पर शुभेंदु अधिकारी का बड़ा बयान
रक्षाबंधन पर महिलाओं को योगी सरकार का तोहफा, फ्री किया बस का सफर
रक्षाबंधन पर महिलाओं को योगी सरकार का तोहफा, फ्री किया बस का सफर
सुनीता आहूजा से झगड़े के बीच हॉस्पिटल पहुंचे गोविंदा, जानिए क्या हुआ
सुनीता आहूजा से झगड़े के बीच हॉस्पिटल पहुंचे गोविंदा, जानिए क्या हुआ
कोलंबो में इतिहास रचेंगे रवींद्र जडेजा, ऐसा करने वाले होंगे पहले भारतीय
कोलंबो में इतिहास रचेंगे रवींद्र जडेजा, ऐसा करने वाले होंगे पहले भारतीय
बागियों को माफ करेंगी ममता? TMC एमपी बोलीं - 'वो गद्दारों को भी...'
बागियों को माफ करेंगी ममता? TMC एमपी बोलीं - 'वो गद्दारों को भी...'
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
जीरा, धनिया या सौंफ... कौन से मसाले कम पानी में उग सकते हैं?
जीरा, धनिया या सौंफ... कौन से मसाले कम पानी में उग सकते हैं?
Sugar Alternatives: चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
Embed widget