एक्सप्लोरर

PAK vs SL: तीसरे टी-20 मैच में श्रीलंका ने पाकिस्तान को 13 रन से हराया, 3-0 से सीरीज से किया अपने नाम

तीन टी-20 मैचों की सीरीज के आखिरी मुकाबले में श्रीलंका ने पाकिस्तान को 13 रन से हराकर 3-0 से सीरीज अपने नाम कर लिया.

तीन टी-20 मैचों की सीरीज के आखिरी मुकाबले में श्रीलंका ने पाकिस्तान को 13 रन से हराकर 3-0 सीरीज से अपने नाम कर लिया. वनडे सीरीज 0-2 से हारने के बाद श्रीलंका ने पहला टी-20 मैच 64 रन से और दूसरा 35 रन से जीता था.

श्रीलंका डेब्यू मैच खेल रहे ओशादा फर्नाडो के नाबाद 78 के बेहतरीन अर्द्धशतकीय पारी और इसके बाद मैन ऑफ द मैच और मैन ऑफ द सीरीज बने वानिंदु हसरंगा के तीन विकेटों की मदद से श्रीलंका ने तीसरे टी-20 मैच में दुनिया की नंबर एक टीम के खिलाफ अपनी जीत पक्की की.

श्रीलंका ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सात विकेट पर 147 रन का स्कोर बनाया और फिर पाकिस्तान को निर्धारित 20 ओवरों में छह विकेट पर 134 रन पर रोक दिया.

श्रीलंका से मिले 148 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान का खाता भी नहीं खुला था कि फखर जमां (0) पहली गेंद पर ही बोल्ड हो गए. इसके बाद हैरिस सोहैल (52) और बाबर आजम (27) ने दूसरे विकेट के लिए 76 रन की साझेदारी कर टीम को संभालने की कोशिश की.

मेजबान टीम ने इसके बाद 76 के स्कोर पर आजम के रूप में दूसरा और 94 के स्कोर पर सोहैल के रूप में अपना तीसरा विकेट गंवाया. सोहैल ने 50 गेंदों पर चार चौके और एक छक्का लगाया. उनके करियर की यह सर्वश्रेष्ठ पारी है.

पाकिस्तान को मैच जीतने के लिए अंतिम 30 गेंदों पर 54 रन बनाने थे, लेकिन टीम निर्धारित 20 ओवरों में छह विकेट पर 134 रन ही बना सकी. कप्तान सरफराज अहमद ने 17, इफ्तिखार अहमद ने नाबाद 17 और वहाब रियाज ने नाबाद 17 रन बनाए.

श्रीलंका की ओर से वानिंदु हसरंगा ने सर्वाधिक तीन, लाहिरू कुमारा ने दो और कसुन रजिता ने एक विकेट लिया. हसरंगा को मैन ऑफ द मैच और मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार मिला.

इससे पहले, श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सात विकेट पर 147 रन का स्कोर बनाया. टीम के लिए अपना पदार्पण मैच खेल रहे फर्नाडो ने 48 गेंदों पर आठ चौकों और तीन छक्कों की मदद से 78 रन की नाबाद पारी खेली.

ओशादा के अलावा एंजेलो परेरा ने 13, कप्तान दासुन शनाका और सदीरा समाराविक्रमा ने 12-12 रनों का योगदान दिया.

पाकिस्तान की ओर से मोहम्मद आमिर ने 37 रन देकर तीन विकेट और इमाद वसीम तथा वहाब रियाज ने एक-एक विकेट लिया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, एशिया कप और एशियन गेम्स से बाहर स्टार बल्लेबाज
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, एशिया कप और एशियन गेम्स से बाहर स्टार बल्लेबाज
संन्यास के बाद क्या करेंगे रोहित और कोहली? अश्विन ने कह दी बड़ी बात
संन्यास के बाद क्या करेंगे रोहित और कोहली? अश्विन ने कह दी बड़ी बात
'चाहे 100 टेस्ट खेले हो या 1...', किसके बारे में बोले गौतम गंभीर
'चाहे 100 टेस्ट खेले हो या 1...', किसके बारे में बोले गौतम गंभीर
सरफराज और गुरनूर बाहर, पहले टेस्ट के लिए दिग्गज ने चुनी प्लेइंग 11
सरफराज और गुरनूर बाहर, पहले टेस्ट के लिए दिग्गज ने चुनी प्लेइंग 11

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget