एक्सप्लोरर

PAK vs NZ: पाकिस्तान-न्यूजीलैंड वनडे के बाद भावुक हुए नसीम शाह, बोले- मैंने अपनी मां से कहा था जब भी पांच विकेट लूंगा...

Naseem Shah Bowling: नसीम शाह ने कराची में खेले गए वनडे मैच में न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच विकेट लिए. मैच के बाद नसीम अपनी मां को याद करते हुए भावुक हो गए.

Naseem Shah On His Mother: पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला 9 जनवरी को खेला गया. कराची के नेशनल स्टेडियम में हुए इस मैच में नसीम शाह ने धुआंधार बॉलिंग करते हुए मेहमान टीम के होश उड़ा दिए. यह उनकी गेंदबाजी का कमाल था जो कीवी टीम 255 रन ही बना पाई. पाकिस्तान ने यह मैच 6 विकेट से अपने नाम किया. पांच विकेट लेने वाले पेसर नसीम शाह मैच के बाद अपनी मां को याद करते हुए भावुक हो गए. साल 2019 में नसीम के टेस्ट डेब्यू से एक दिन पहले उनका मां का इंतकाल हो गया था. 

भावुक हुए नसीम

नसीम शाह ने कराची में खेले गए पहले वनडे में 57 रन देकर 5 विकेट लिए. एकदिवसीय क्रिेकेट में यह दूसरा अवसर था जब वह पांच विकेट लेने में सफल रहे. उन्हें शानदार बॉलिंग करने के लिए प्लेयर ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया. बीते साल अगस्त में एकदिवसीय क्रिकेट में पदार्पण करने वाले नसीम शाह अब तक 4 मैचों में 15 विकेट ले चुके हैं. कराची में खेले गए पहले वनडे के बाद नसीम शाह अपनी मां को याद करते हुए भावुक हो गए. इस दौरान उन्होंने कहा, मैंने अपनी मां से कहा था कि मैं जब कभी पांच विकेट लूंगा तो उन्हें समर्पित करूंगा. दुर्भाग्य से वह मुझे फरफॉर्म करते हुए नहीं देख सकतीं. लेकिन में अब भी महसूस करता हूं कि उनकी आत्मा मेरे साथ है और मैं मार्गदर्शन के लिए उनसे बात करता हूं. 

डेब्यू नहीं देख पाई थी मां

साल 2019 में नसीम शाह टेस्ट सीरीज खेलने ऑस्ट्रेलिया गए. उन्हें ब्रिस्बेन में टेस्ट डेब्यू करना था. मैच के एक दिन पहले नसीम ने अपनी मां से कहा था कि मैं कल टेस्ट डेब्यू करूंगा. इसके बाद जब वह मैच वाले दिन जागे तो सुबह उनकी मां के निधन की खबर मिली. डेब्यू टेस्ट से पहले जब पूर्व क्रिकेटर वकार यूनिस ने उन्हें टेस्ट कैप सौंपी थी तो उनकी आंखें भर आई थीं. तब नसीम शाह ने कहा था काश उनके डेब्यू पर उनका जीवित होती. ब्रिस्बेन में नसीम ने अपने पदार्पण टेस्ट में एक विकेट लिया था. 

यह भी पढ़ें:

IND vs SL: विराट पहले वनडे में रच सकते हैं कीर्तिमान, सचिन के इस खास रिकॉर्ड पर होगी किंग कोहली की नजर

IND vs SL: सूर्यकुमार यादव को बैठना पड़ेगा प्लेइंग 11 से बाहर, श्रेयस अय्यर को मौका मिलना तय

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

11 में 6 ओवर मेडन, 5 विकेट... वेस्टइंडीज के खिलाड़ी ने लूटी महफिल; पाकिस्तान चित
11 में 6 ओवर मेडन, 5 विकेट... वेस्टइंडीज के खिलाड़ी ने लूटी महफिल; पाकिस्तान चित
वीवीएस लक्ष्मण को जिम्बाब्वे सीरीज में टीम इंडिया का कोच बनने पर कितनी सैलरी मिली?
वीवीएस लक्ष्मण को जिम्बाब्वे सीरीज में टीम इंडिया का कोच बनने पर कितनी सैलरी मिली?
IPL 2027 से पहले बदल जाएगी यश दयाल की टीम, अगले सीजन थामेंगे इसका हाथ
IPL 2027 से पहले बदल जाएगी यश दयाल की टीम, अगले सीजन थामेंगे इसका हाथ
संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा के लिए टीम इंडिया का दोहरा व्यवहार! उठे 'गंभीर' सवाल
संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा के लिए टीम इंडिया का दोहरा व्यवहार! उठे 'गंभीर' सवाल

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
CWG 2026: ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
Xप्लेन: भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
Embed widget