एक्सप्लोरर

PAK vs NZ: न्यूजीलैंड ने सिर्फ 6 रनों के भीतर गंवाए 5 विकेट, पाकिस्तान ने 88 रनों से जीता पहला टी20

Pakistan vs New Zealand 1st T20: लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेले गए पहले टी20 में पाकिस्तान ने न्यूजीलैंड को 88 रनों से हरा दिया. पाक के लिए तेज गेंदबाज हारिस रऊफ ने सबसे ज्यादा 4 विकेट झटके.

PAK vs NZ 1st T20 Match Highlights: शुक्रवार रात लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का पहला मैच खेला गया. इस मैच में पाकिस्तान ने 88 रनों से जीत दर्ज की और सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली. पाकिस्तान ने पहले खेलने के बाद 182 रन बनाए थे. इसके जवाब में मेहमान कीवी टीम महज़ 94 रनों पर ऑलआउट हो गई. 

पाकिस्तान के लिए इस मैच में तेज गेंदबाज हारिस रऊफ ने शानदार प्रदर्शन किया. रऊफ ने 3.3 ओवर में सिर्फ 17 रन देकर चार विकेट चटकाए. इससे पहले बल्लेबाज़ी में युवा सईम अय्यूब ने 28 गेंदों में 6 चौकों और 2 छक्कों की बदौलत 47 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली. वहीं फखर ज़मान ने भी 4 चौके और 2 छक्कों की मदद से 47 रन बनाए. 

पाकिस्तान से मिले 183 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही. ओपनर चाड बोवेस 01 और तीन नंबर के बल्लेबाज़ विल यंग 02 रन बनाकर आउट हुए. फिर डैरिल मिचेल 11 और कप्तान टॉम लाथम 20 भी पवेलियन लौट गए. 

इसके बाद मार्क चैपमैन ने कुछ शॉट्स खेले और जेम्स नीशम ने भी 2 चौके और एक छक्का लगाया. लेकिन यह दोनों ज्यादा देर नहीं टिक सके. नीशम 8 गेंदों में 15 और चैपमैन 27 गेंदों में 34 रन बनाकर आउट हुए. 88 रनों पर न्यूजीलैंड के पांच विकेट थे, लेकिन इसके बाद सिर्फ छह रनों के भीतर मेहमान टीम ने अपने बाकी पांच विकेट गंवा दिए और पूरी टीम महज़ 94 रनों पर ऑलआउट हो गई. 

पाकिस्तान के लिए हारिस रऊफ ने 3.3 ओवर में सिर्फ 17 रन देकर चार विकेट चटकाए. इसके अलावा इमाद वसीम को दो सफलता मिलीं. वहीं शाहीन अफरीदी, ज़मान खान, फहीम अशरफ और शादाब खान को एक-एक विकेट मिला.

यह भी पढ़ें-

KKR vs SRH: रिंकू और राणा की दमदार पारियों पर भारी पड़ा हैरी ब्रूक का शतक, हैदराबाद ने कोलकाता को उसके घर में दी मात

KKR vs SRH: 228 रन बनाने के बाद भी हैदराबाद के कप्तान को नहीं थी जीत की उम्मीद, मैच के बाद बोले- गेंदबाजों को सलाम, लेकिन...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चेतेश्वर पुजारा ने चुनी वर्तमान की सर्वश्रेष्ठ टेस्ट इलेवन, 5 भारतीय खिलाड़ियों को दी जगह
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी वर्तमान की सर्वश्रेष्ठ टेस्ट इलेवन, 5 भारतीय खिलाड़ियों को दी जगह
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
BCCI को नहीं मिल रहा टाइटल स्पॉन्सर, होश उड़ाने वाली है वजह
BCCI को नहीं मिल रहा टाइटल स्पॉन्सर, होश उड़ाने वाली है वजह
कोलंबो में इतिहास रचेंगे रवींद्र जडेजा, ऐसा करने वाले होंगे पहले भारतीय
कोलंबो में इतिहास रचेंगे रवींद्र जडेजा, ऐसा करने वाले होंगे पहले भारतीय

वीडियोज

यूपी पुलिस का एक्सपर्ट गालीबाज अफसर !
राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?
एथेनॉल की कीमत...चीनी पर असर?
Akhilesh Yadav के चवन्नी वाले बयान से बवाल,Jayant ही नहीं अब जाट के सम्मान पर बात !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
Sugar Alternatives: चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
Embed widget