एक्सप्लोरर

PAK vs ENG: पाकिस्तान ने इंग्लैंड को 10 विकेट से हराया, बाबर आजम ने नाबाद शतक जड़कर तोड़े रिकॉर्ड

Babar Azam Pakistan vs England: पाकिस्तान ने इंग्लैंड को टी20 सीरीज के दूसरे मैच में 10 विकेट से हरा दिया. इस दौरान बाबर आजम ने नाबाद शतक जड़ा.

Babar Azam Pakistan vs England: पाकिस्तान ने कराची में खेले गए टी20 सीरीज के दूसरे मैच में इंग्लैंड को 10 विकेट से हरा दिया. इंग्लैंड ने पहले बैटिंग करते हुए 200 रनों का लक्ष्य दिया. इसके जवाब में कप्तान बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान ने तूफानी पारी खेलकर टीम को जीत दिला दी. बाबर ने नाबाद शतक जड़ा. जबकि रिजवान ने नाबाद 88 रन बनाए.

इंग्लैंड के दिए लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तानी टीम ने 19.3 ओवरों में बिना विकेट गंवाए लक्ष्य हासिल कर लिया. रिजवान ने 51 गेंदों का सामना करते हुए नाबाद 88 रन बनाए. उनकी इस पारी में 5 चौके और 4 छक्के शामिल रहे. जबकि बाबर ने 66 गेंदों का सामना करते हुए नाबाद 110 रन बनाए. बाबर ने 11 चौके और 5 छक्के लगाए. इस तरह पाक ने इंग्लैंड को बुरी तरह हराया. 

इससे पहले इंग्लैंड ने 20 ओवरों में 5 विकेट के नुकसान पर 199 रन बनाए. इंग्लैंड के लिए मोईन अली ने 23 गेंदों का सामना करते हुए नाबाद 55 रन बनाए. इस दौरान उन्होंने 4 चौके और 4 छक्के लगाए. डकेट ने 22 गेंदों का सामना करते हुए 43 रन बनाए. सैम कर्रन 10 रन बनाकर नाबाद रहे.

बाबर ने इस मुकाबले में ताबड़तोड़ बैटिंग करते हुए कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं. उन्होंने टी20 में अपने 8000 रन पूरे कर लिए हैं. इसके साथ-साथ बाबर ने एक खास मामले में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा की बराबरी कर ली है. बाबर टी20 इंटरनेशनल में बतौर कप्तान सबसे ज्यादा शतक जड़ने के मामले में रोहित की बराबरी पर पहुंच गए हैं. इन दोनों ने दो-दो शतक लगाए हैं.

यह भी पढ़ें : IND vs AUS: नागपुर में ऑस्ट्रेलिया पर भारी पड़ सकती है टीम इंडिया, जानें कैसा रहा यहां का रिकॉर्ड

IND vs AUS 2022: भुवनेश्वर कुमार की वाइफ का ट्रोलर्स को जवाब, कहा- आपके शब्दों से किसी को कोई फर्क नहीं पड़ता है

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs SL: तीसरे दिन के मौसम पर ताजा अपडेट, जानें बारिश होगी या नहीं
तीसरे दिन के मौसम पर ताजा अपडेट, जानें बारिश होगी या नहीं
संजीव गोयनका की टीम पहली बार बनी चैंपियन, सुपर जायंट्स ने रचा इतिहास
संजीव गोयनका की टीम पहली बार बनी चैंपियन, सुपर जायंट्स ने रचा इतिहास
फाइनल हारी काव्या मारन की सनराइजर्स, जानें चैंपियन टीम को कितनी मिली प्राइज मनी
फाइनल हारी काव्या मारन की सनराइजर्स, जानें चैंपियन टीम को कितनी मिली प्राइज मनी
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
IND vs SL: तीसरे दिन के मौसम पर ताजा अपडेट, जानें बारिश होगी या नहीं
तीसरे दिन के मौसम पर ताजा अपडेट, जानें बारिश होगी या नहीं
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
Video: पहली तीज पर पत्नी का डांस वायरल, लोगों ने लुटाया प्यार
पहली तीज पर पत्नी का डांस वायरल, लोगों ने लुटाया प्यार
NIOT Recruitment 2026 : 10वीं पास और ITI वालों को मिल रही नौकरी, NIOT में निकली ग्रेड-ए की भर्ती
10वीं पास और ITI वालों को मिल रही नौकरी, NIOT में निकली ग्रेड-ए की भर्ती
Embed widget