एक्सप्लोरर

IND vs AUS 2022: भुवनेश्वर कुमार की वाइफ का ट्रोलर्स को जवाब, कहा- आपके शब्दों से किसी को कोई फर्क नहीं पड़ता है

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भुवनेश्वर कुमार के 19वें ओवर में ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों ने 16 रन बना डाले. जिसके बाद भारतीय तेज गेंदबाज सोशल मीडिया पर ट्रोलर्स के निशाने पर आ गए.

Bhuvneshwar Kumar Wife: भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 3 T20 मैचों की सीरीज खेल रही है. वहीं, ऑस्ट्रेलिया सीरीज के बाद टीम इंडिया साउथ अफ्रीका के सामने होगी. ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज खेलने के बाद भारतीय टीम T20 वर्ल्ड कप 2022 खेलने ऑस्ट्रेलिया जाएगी, लेकिन भारतीय टीम की गेंदबाजी लगातार परेशानी का सबब बना हुआ है. दरअसल, एशिया कप के बाद ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले T20 मैच में भारतीय गेंदबाज 208 रनों का बचाव नहीं कर पाए. इस तरह 208 रन बनाने के बावजूद टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा.

'आपके शब्दों से किसी को कोई फर्क नहीं पड़ता है...'

बहरहाल, एशिया कप 2022 के बाद से ही भारतीय तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार आलोचकों के निशाने पर हैं. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भुवनेश्वर कुमार के 19वें ओवर में ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों ने 16 रन बना डाले. इस ओवर के बाद मैच भारतीय टीम की हाथों से फिसल गया. दरअसल, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच के बाद भुवनेश्वर कुमार को सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल किया गया. अब इस तेज गेंदबाज की वाइफ ने ट्रोलर्स को जवाब दिया है. उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा कि आजकल, लोग इतने बेकार हैं कि उनके पास करने के लिए कुछ भी बेहतर नहीं है और नफरत और ईर्ष्या फैलाने के लिए इतना समय है ... उन सभी को मेरी सलाह है कि आपके शब्दों से किसी को कोई फर्क नहीं पड़ता है.

'अगर आप खुद को बेहतर बनाने पर समय खर्च करें तो अच्छा होगा...'

भुवनेश्वर कुमार की वाइफ ने आगे लिखा कि अगर आप खुद को बेहतर बनाने पर समय खर्च करें तो अच्छा होगा. हालांकि, इस बात की गुंजाइस बहुत कम है. गौरतलब है कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले मैच में भुवनेश्वर कुमार काफी महंगे साबित हुए थे. भुवनेश्वर कुमार और हर्षल पटेल के 8 ओवर में 101 रन बने थे. इस तरह भारतीय टीम 20 ओवर में 208 रनों का बचाव नहीं कर पाई. भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट पर 208 रन बनाए, लेकिन ऑस्ट्रेलिया ने 19.4 ओवर में 6 विकेट पर लक्ष्य हासिल कर लिया.

ये भी पढ़ें-

Women's IPL: महिला आईपीएल पर काम कर रहा है BCCI, सौरव गांगुली ने अगले साल से शुरू होने की उम्मीद जताई

Road Safety World Series: आज फिर एक्शन में होंगे सचिन तेंदुलकर, इंडिया लीजेंड्स के सामने है इंग्लैंड के दिग्गजों की चुनौती

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कौन हैं अभिषेक पोरेल? कभी ऋषभ पंत के रिप्लेसमेंट बने, अब रेप केस में होगी गिरफ्तरी
कौन हैं अभिषेक पोरेल? कभी ऋषभ पंत के रिप्लेसमेंट बने, अब रेप केस में होगी गिरफ्तरी
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
IND Vs SL: श्रीलंका सीरीज के लिए कब होगा टीम इंडिया का ऐलान, इस खिलाड़ी के फिट होने का सलेक्टर्स कर रहे इंतजार
श्रीलंका सीरीज के लिए कब होगा टीम इंडिया का ऐलान, इस खिलाड़ी के फिट होने का सलेक्टर्स कर रहे इंतजार
'रोहित शर्मा और विराट कोहली को टीम से इसलिए नहीं निकाला जा सकता क्योंकि...', रविचंद्रन अश्विन ने जो बात बोली वो फैन्स को खुश कर देगी
'रोहित और विराट को टीम से इसलिए नहीं निकाला जा सकता क्योंकि...', रविचंद्रन अश्विन ने जो बात बोली वो फैन्स को खुश कर देगी

वीडियोज

Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा
Lock Upp 2 से Yogesh Rawat हुए Evict, Fans ने Makers को किया ट्रोल, बोले- 'Unfair Elimination!'
Lock Upp 2: Shreya Kalra ने Ram Kapoor के Kiss पर जताई नाराजगी, कहा- ‘बिना Consent दोबारा मत करना’
CJP Protest: चलो संसद के बीच अरविंद केजरीवाल 'MISSING'! |ABPLIVE
DGP की '​मौत मिस्ट्री'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कल जो हुआ वो बहुत...', संसद मार्च के दौरान लाठीचार्ज पर फायर हुए असदुद्दीन ओवैसी, दिखाया अतीत का आईना
'कल जो हुआ वो बहुत...', संसद मार्च के दौरान लाठीचार्ज पर फायर हुए असदुद्दीन ओवैसी, दिखाया अतीत का आईना
'अखिलेश जी आपका 'दरोगा' 'लुटेरा' है...', सपा चीफ अखिलेश यादव का नाम लेकर योगी के मंत्री का बड़ा दावा
'अखिलेश जी आपका 'दरोगा' 'लुटेरा' है...', सपा चीफ अखिलेश यादव का नाम लेकर योगी के मंत्री का बड़ा दावा
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
Explained: 118 पुलिसकर्मी और 60 प्रदर्शनकारी घायल! भारत को नेपाल-बांग्लादेश बनाने के नारे.. दोनों पक्षों से क्या गलतियां हुईं?
60 प्रदर्शनकारी घायल, भारत को नेपाल-बांग्लादेश बनाने के नारे! दोनों पक्षों से क्या गलतियां हुईं
अनंत सिंह ने सेट किया बेटे का सियासी भविष्य, 'जैसे निशांत कुमार नीतीश जी के साथ रहे, वैसे…'
अनंत सिंह ने सेट किया बेटे का सियासी भविष्य, 'जैसे निशांत कुमार नीतीश जी के साथ रहे, वैसे…'
नीम के पेड़ पर कैसे उग आता है पीपल या बरगद, जानें इसके पीछे का विज्ञान
नीम के पेड़ पर कैसे उग आता है पीपल या बरगद, जानें इसके पीछे का विज्ञान
Embed widget