एक्सप्लोरर

PAK vs AFG: क्या आज टूटेगा पाकिस्तान के खिलाफ हार का सिलसिला? जानें अपनी पहली जीत से कितनी दूर है अफगान टीम

AFG vs PAK: वर्ल्ड कप में आज पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच मुकाबला है. दोनों टीमें अब तक 7 पार वनडे क्रिकेट में आमने-सामने हुई है.

PAK vs AFG Match Prediction: वनडे क्रिकेट में पाकिस्तान के खिलाफ अफगानिस्तान की जीत इतनी करीब कभी नहीं दिखी, जितनी वह आज नजर आ रही है. संभवतः इस वर्ल्ड कप में पाकिस्तान टीम की बैक टू बैक दो करारी हार और फिर अफगानिस्तान की इंग्लैंड के खिलाफ जीत के कारण यह नजर आ रहा हो. ऐसे में यह कयास लगाए जा रहे हैं कि आज अफगान टीम पाकिस्तान के खिलाफ वनडे क्रिकेट की अपनी पहली जीत दर्ज कर सकती है.

पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच अब तक 7 वनडे मुकाबले हुए हैं. यह सभी मुकाबले पाकिस्तान ने जीते हैं. इनमें से कई बार ऐसा हुआ है जब अफगानिस्तान की टीम को जीतते-जीतते हार मिली है. वर्ल्ड कप के पहले 24 अगस्त 2023 को खेले गए वनडे में तो पाकिस्तान की टीम जैसे-तैसे महज एक गेंद बाकी रहते एक विकेट से जीत दर्ज कर पाई थी. ऐसे में क्या आज अफगानिस्तान पाक के खिलाफ अपनी हार का सिलसिला तोड़ पाएगा? आइये जानते हैं..

अफगानिस्तान की स्पिन तिकड़ी और चेपॉक की पिच
अफगानिस्तान का स्पिन अटैक ही उसकी सबसे बड़ी ताकत है. इस टीम के पास राशिद खान, मूजीब उर रहमान और मोहम्मद नबी जैसी ऑलराउंडर स्पिन तिकड़ी है. अफगान का यह स्पिन अटैक वर्ल्ड क्लास है. टीम इंडिया के बाद इसे सबसे भयानक स्पिन आक्रमण कहा जा सकता है. फिर आज का मुकाबला भी चेपॉक में खेला जा रहा है. जिस पिच पर यह मुकाबला खेला जाना है, वह स्पिन फ्रेंडली ही है. यहां हमेशा स्पिनर्स हावी रहते हैं. ऐसे में आज चेपॉक की पिच और अफगानी स्पिन अटैक पाकिस्तान के लिए बड़ा खतरा साबित हो सकते हैं.

पाकिस्तान की सबसे बड़ी कमजोरी
अफगानिस्तान की जो ताकत है, वही पाक टीम के लिए सबसे बड़ी कमजोरी है. पाकिस्तान के पास अच्छे स्पिन आक्रमण की कमी है. शादाब से लेकर नवाज और इफ्तिखार, नियमित तौर पर विकेट नहीं ले पाते हैं. लेग स्पिनर उसमा मीर भी अब तक प्रभाव नहीं छोड़ पाए हैं.

दोनों टीमों के पास है अच्छे फास्टर्स
पाकिस्तान की टीम के पास शाहीन अफरीदी और हारिस रऊफ के रूप में दुनिया के दो बेहद खतरनाक गेंदबाज हैं. यह दोनों ही मैच जिताऊ गेंदबाज है. उधर, अफगानिस्तान के पास भी नवीन उल हक और फजलहक फारूकी के रूप में दो लाजवाब गेंदबाज हैं. निश्चित तौर पर ये दोनों अफरीदी और रऊफ के मुकाबले थोड़े पीछे हैं लेकिन अब तक वर्ल्ड कप 2023 में इनका परफॉर्मेंस काबिल-ए-तारीफ रहा है.

बल्लेबाजी में कौन मजबूत और कौन कमजोर?
अफगानिस्तान के मुकाबले पाकिस्तान की बल्लेबाजी मजबूत है. पाकिस्तान के लिए पिछले मैच में इमाम उल हक ने अच्छी पारी खेली थी. अब्दुल्ला शफीक, मोहम्मद रिजवान, सऊद शकील और इफ्तिखार लगातार पाक के लिए अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं. बाबर आजम से जरूर थोड़ी निराशा मिली है लेकिन वह कभी भी बड़ी पारी खेल सकते हैं.

उधर, अफगान बल्लेबाजों के परफॉर्मेंस में अनियमितता रही है. गुरबाज और जादरान से लेकर रहमत शाह और हश्मतुल्लाह तक सभी बल्लेबाज इस वर्ल्ड कप में रन तो बना रहे हैं लेकिन कभी-कभी ये बहुत जल्द पवेलियन लौट जाते हैं. वैसे, अफगान टीम के पास आठवें क्रम तक ठीक-ठाक बल्लेबाजी मौजूद है. ओमरजई और अलीखिल अच्छा खेल रहे हैं और नबी व राशिद की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से हर कोई वाकिफ है.

यह भी पढ़ें...

AFG vs PAK Playing 11: बैक टू बैक हार के बाद कितनी बदलेगी पाकिस्तान की प्लेइंग-11?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांग्लादेश की क्रिकेटर टीम में कितने हिन्दू क्रिकेटर? लिटन दास हैं कप्तान
बांग्लादेश की क्रिकेटर टीम में कितने हिन्दू क्रिकेटर? लिटन दास हैं कप्तान
टेस्ट में सबसे ज्यादा मैच हारने वाली टॉप-7 टीम, जानें किसके नाम यह शर्मनाक रिकॉर्ड
टेस्ट में सबसे ज्यादा मैच हारने वाली टॉप-7 टीम, जानें किसके नाम यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सेलेक्टर्स पर बुरी तरह भड़के इरफान पठान, टीम इंडिया के चयन पर उठाए सवाल
सेलेक्टर्स पर बुरी तरह भड़के इरफान पठान, टीम इंडिया के चयन पर उठाए सवाल
मेहदी हसन की छुट्टी, हिंदू खिलाड़ी बना बांग्लादेश का नया कप्तान
मेहदी हसन की छुट्टी, हिंदू खिलाड़ी बना बांग्लादेश का नया कप्तान

वीडियोज

Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?
New Maruti Brezza 2026 Price Revealed | ₹7.40 Lakh से शुरू | #maruti #brezza #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
NEET आंदोलन: रूस में रहने वाले युवक पर भी FIR, गजब है बिहार पुलिस!
NEET आंदोलन: रूस में रहने वाले युवक पर भी FIR, गजब है बिहार पुलिस!
सिद्धारमैया ने मांगा प्रह्लाद जोशी का इस्तीफा, बोले - 'वह भी...'
सिद्धारमैया ने मांगा प्रह्लाद जोशी का इस्तीफा, बोले - 'वह भी...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
Xप्लेन: राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
Embed widget