एक्सप्लोरर

PAK vs AFG: इस खिलाड़ी से बल्ला उधार लेकर नसीम शाह ने जड़े थे विनिंग सिक्स, PCB के वीडियो से हुआ खुलासा

Pakistan vs Afghanistan: अफगानिस्तान के खिलाफ मैच में 10वें नंबर के खिलाड़ी नसीम शाह ने अंतिम ओवर में दो छक्के लगाकर अपनी टीम को रोमांचक मुकाबले में जीत दिलाई.

Pakistan vs Afghanistan, Naseem Shah: पाकिस्तान के 10वें नंबर के बल्लेबाज नसीम शाह ने अफगानिस्तान के खिलाफ बुधवार के सुपर 4 मैच में उधार के बल्ले से लगातार दो छक्के मारकर अपनी टीम को यादगार जीत दिलाई. इसके साथ ही पाकिस्तान की टीम 2022 एशिया कप के फाइनल में पहुंच गई. 

130 रन के मामूली लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान को 10 गेंदों में 20 रन की जरूरत थी और उसके दो विकेट बाकी थे. पाकिस्तानी खेमे में उस समय हड़बड़ाहट फैल गयी जब सीनियर बल्लेबाज आसिफ अली 19वें ओवर में आउट हो गए. इसके बाद टीम को जीत दिलाने की जिम्मेदारी नसीम शाह और मोहम्मद हसनैन की आखिरी जोड़ी पर आ गयी.

पाकिस्तान को आखिरी ओवर में जीत के लिए 11 रन चाहिए थे. नसीम शाह ने लगातार दो छक्के मारकर मैच निपटा दिया और पाकिस्तान को श्रीलंका के खिलाफ एशिया कप के फाइनल में पहुंचा दिया.

शाह ने हसनैन से बल्ला उधार लिया था और आखिरी ओवर में साहसिक छक्के लगाए. नसीम शाह ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड द्वारा मैच के बाद जारी वीडियो में कहा, "मैं जानता हूं कि हर कोई अब मेरी बल्लेबाजी के बारे में बात करेगा. लेकिन मैंने नेट पर कड़ा अभ्यास किया है. मैंने हसनैन से कहा था कि अपना बल्ला मुझे दे दो क्योंकि मेरा बल्ला उतना अच्छा नहीं है."

हसनैन ने भी पुष्टि की कि दोनों छक्के उनके बल्ले से आये हैं. हसनैन ने कहा , "उसने मुझसे बल्ला देने के बारे में कहा था. मैंने कहा कि ठीक है. आप एक सिंगल लेकर बल्ला मुझे वापस दे देना लेकिन नसीम ने दो छक्के मारकर मैच ही समाप्त कर दिया."

नसीम ने कहा कि उन्हें अपनी बल्लेबाजी में भरोसा था जिससे उन्हें पाकिस्तान के लिए मैच जीतने में मदद मिली. उन्होंने कहा, "मुझे खुद पर भरोसा था कि मैं ऐसा कर सकता हूं. मेरे लिए यह यादगार मैच रहेगा."

यह भी पढ़ें-

Rizwan T2OI Records: एक साल में 100 चौकों से लेकर 1000+ रन तक, नंबर वन बल्लेबाज रिजवान के नाम हैं ये बड़े रिकॉर्ड

KL Rahul Marriage: अगले साल शादी करेंगे केएल राहुल, अथिया शेट्टी के साथ लेंगे सात फेरे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BCCI को नहीं मिल रहा टाइटल स्पॉन्सर, होश उड़ाने वाली है वजह
BCCI को नहीं मिल रहा टाइटल स्पॉन्सर, होश उड़ाने वाली है वजह
कोलंबो में इतिहास रचेंगे रवींद्र जडेजा, ऐसा करने वाले होंगे पहले भारतीय
कोलंबो में इतिहास रचेंगे रवींद्र जडेजा, ऐसा करने वाले होंगे पहले भारतीय
टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप-10 गेंदबाज, स्टार्क ने स्टेन को पछाड़ा
टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप-10 गेंदबाज, स्टार्क ने स्टेन को पछाड़ा
दूसरे टेस्ट में शुभमन गिल तोड़ सकते हैं 2 बड़े रिकॉर्ड, जो रूट से छिनेगी बादशाहत
दूसरे टेस्ट में शुभमन गिल तोड़ सकते हैं 2 बड़े रिकॉर्ड, जो रूट से छिनेगी बादशाहत

वीडियोज

चवन्नी vs रुपया..किसका 'सिक्का' चलेगा?
यादव Vs जाट..2027 में किसका होगा पलड़ा भारी?
Bollywood News: दीपिका vs वांगा में नया ट्विस्ट, ‘प्रलय’ आरोपों के बीच एक Like ने खींचा ध्यान (22.08.26)
YRKKH: Armaan की पसंद की ड्रेस में सजी Abhira,Maira-Vani ने की मां-बाबा की तारीफ!
यश की Toxic को बिना बड़े कट मिला A Certificate, 3 घंटे 14 मिनट के रनटाइम से बढ़ा बज

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘बंगाल में रहना है तो...’ वंदे मातरम पर शुभेंदु अधिकारी का बड़ा बयान
‘बंगाल में रहना है तो...’ वंदे मातरम पर शुभेंदु अधिकारी का बड़ा बयान
रक्षाबंधन पर महिलाओं को योगी सरकार का तोहफा, फ्री किया बस का सफर
रक्षाबंधन पर महिलाओं को योगी सरकार का तोहफा, फ्री किया बस का सफर
सुनीता आहूजा से झगड़े के बीच हॉस्पिटल पहुंचे गोविंदा, जानिए क्या हुआ
सुनीता आहूजा से झगड़े के बीच हॉस्पिटल पहुंचे गोविंदा, जानिए क्या हुआ
कोलंबो में इतिहास रचेंगे रवींद्र जडेजा, ऐसा करने वाले होंगे पहले भारतीय
कोलंबो में इतिहास रचेंगे रवींद्र जडेजा, ऐसा करने वाले होंगे पहले भारतीय
बागियों को माफ करेंगी ममता? TMC एमपी बोलीं - 'वो गद्दारों को भी...'
बागियों को माफ करेंगी ममता? TMC एमपी बोलीं - 'वो गद्दारों को भी...'
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
जीरा, धनिया या सौंफ... कौन से मसाले कम पानी में उग सकते हैं?
जीरा, धनिया या सौंफ... कौन से मसाले कम पानी में उग सकते हैं?
Sugar Alternatives: चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
Embed widget