एक्सप्लोरर

हमारे गेंदबाज किसी भी पिच पर विरोधी टीम को मात दे सकते है : भरत अरुण

भारतीय क्रिकेट टीम के गेंदबाजी कोच भरत अरुण ने मंगलवार को कहा कि टीम में मौजूद सभी तेज गेंदबाज रिसर्व स्विंग कराने का माद्दा रखते हैं. अरुण ने कहा कि उनकी टीम किसी एक प्रकार के पिच की मांग नहीं करती.

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच टेस्ट सीरीज के पहले मैच में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 203 रनों से हरा दिया था. इस मैच के हीरो भारतीय गेंदबाज रहे थे जिन्होंने लगातार दमदार प्रदर्शन किया और अंत में टीम को जीत दिलाई. इस प्रदर्शन के बाद अब हर तरफ भारतीय गेंदबाजों की वाहवाही हो रही है. कई पूर्व क्रिकेटर भी भारतीय गेंदबाजों की तारीफों के पुल बांध रहे हैं. भारतीय क्रिकेट टीम के गेंदबाजी कोच भरत अरुण ने मंगलवार को कहा कि टीम में मौजूद सभी तेज गेंदबाज रिसर्व स्विंग कराने का माद्दा रखते हैं. मोहम्मद शमी ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ विशखापट्टनम में खेले गए पहले टेस्ट मैच की दूसरी में शानदार गेंदबाजी की और पांच विकेट चटकाए. मेजबान टीम ने मुकाबला 203 रनों से अपने नाम किया. अरुण ने दूसरे मैच से दो दिन पहले यहां संवाददाताओं से कहा, "दक्षिण अफ्रीका ने पहली पारी में बेहतरीन बल्लेबाजी की. दूसरी पारी में शमी की गेंदबाजी को मदद मिली और फिर उन्होंने दमदार स्पेल की." अरुण ने कहा, "अगर आप देखेंगे कि कैसे डेन पिएडेट ने नौवें और आखिरी विकेट के लिए बल्लेबाजी की..यह उनके जुझारूपन को दर्शाता है. शमी ने दमदार स्पेल किया जो हमें मैच में वापस ले आया, नहीं तो परिस्थितियों को देखते हुए मुकाबला मुश्किल हो सकता था. हमें पता था कि हमें नतीजा पाने के लिए बहुत मेहनत करनी होगी. उस तरह के विकेट पर संयम रखना पड़ता है." उन्होंने यह भी कहा कि घरेलू क्रिकेट ने तेज गेंदबाजों को बेहतर होने में बहुत मदद की है. अरुण ने कहा, "हमारे गेंदबाज रिवर्स स्विंग में अच्छे हैं, क्योंकि जब वह घरेलू क्रिकेट खेलते हैं तो विकेट सपाट होती है. आउटफील्ड भी उतनी बेहतरीन नहीं होती. ऐसी परिस्थिति में सफल होने के लिए उन्हें गेंद को रिवर्स स्विंग कराना आना चाहिए और ऐसे घरेलू क्रिकेट हमारे गेंदबाजों की बहुत मदद करता है." उन्होंने कहा, "किसी भी पिच पर तेज गेंदबाजों के पास मौका होता है बस शर्त है कि उनके पास जरूरी स्किल होनी चाहिए और हमारे गेंदबाजों ने पिछले कुछ वर्षो में घर पर और घर से बाहर बेहतरीन प्रदर्शन किया है. भारतीय पिचें कई बार स्पिन की सहायता करती हैं और ऐसे में वे रिवर्स स्विंग के लिए अधिक अनुकूल हो जाती हैं. हमारे सभी गेंदबाज रिवर्स स्विंग में काफी अच्छे हैं और यही कारण है कि हम इतने सफल हैं." अरुण ने कहा कि उनकी टीम किसी एक प्रकार के पिच की मांग नहीं करती. उन्होंने कहा, "हम किसी एक प्रकार के पिच की मांग नहीं करते. हमारा लक्ष्य दुनिया की नंबर एक टीम बनना है और हमें जो भी विकेट मिलती है हम उसे स्वीकार कर लेते हैं. यहां तक कि जब हम विदेश जाते हैं, तब भी हम विकेट को कम देखते हैं."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत के लिए क्यों अहम है श्रीलंका टेस्ट सीरीज? पूर्व दिग्गज ने डिटेल में बताया
भारत के लिए क्यों अहम है श्रीलंका टेस्ट सीरीज? पूर्व दिग्गज ने डिटेल में बताया
ऑस्ट्रेलिया-बांग्लादेश की ट्रॉफी का उड़ रहा मजाक, फैंस बोले- लकड़ी का टुकड़ा 
ऑस्ट्रेलिया-बांग्लादेश की ट्रॉफी का उड़ रहा मजाक, फैंस बोले- लकड़ी का टुकड़ा 
गर्दन में लगी चोट, इंग्लैंड के ऑलराउंडर ने 30 साल की उम्र में लिया क्रिकेट से संन्यास
गर्दन में लगी चोट, इंग्लैंड के ऑलराउंडर ने 30 साल की उम्र में लिया क्रिकेट से संन्यास
'सचिन पाजी ने किया फोन, विराट-रोहित ने...', अजिंक्य रहाणे ने खोले बड़े राज
'सचिन पाजी ने किया फोन, विराट-रोहित ने...', अजिंक्य रहाणे ने खोले बड़े राज

वीडियोज

Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)
Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!
Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सेना का नरसंहार! एयरस्ट्राइक में 28 लोगों को उतारा मौत के घाट
बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सेना का नरसंहार! एयरस्ट्राइक में 28 लोगों को उतारा मौत के घाट
महाराष्ट्र: अजित पवार के बाद NCP में अंदरूनी खींचतान तेज, पार्टी की कमान पर घमासान!
महाराष्ट्र: अजित पवार के बाद NCP में अंदरूनी खींचतान तेज, पार्टी की कमान पर घमासान!
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget