एक्सप्लोरर

आज ही के दिन 14 साल पहले MS Dhoni की कप्तानी में CSK ने रचा था इतिहास, ऐसा करने वाले पहले कप्तान बने

Chennai Super Kings: एमएस धोनी की टीम ने हर जगह परचम लहराया है. फिर चाहे वो भारतीय क्रिकेट टीम हो या फिर आईपीएस की चेन्नई सुपर किंग्स. आज का दिन चेन्नई सुपर किंग्स टीम और उनके फैंस के लिए बेहद खास है.

On This Day CSK Won CLT20 2010: चेन्नई सुपर किंग्स के फैंस के लिए आज का दिन बेहद खास है. आज के दिन 14 साल पहले यानी 2010 में एमएस धोनी की टीम एक बड़ी ट्रॉफी जीतने में सफल रही थी. यह वही साल था जब सुपर किंग्स ने आईपीएल 2010 की ट्रॉफी जीती थी और चैंपियंस लीग ट्वेंटी 20 में खेलने उतरी थी. जहां चेन्नई की टीम चैंपियंस लीग ट्वेंटी 20 ट्रॉफी जीतकर इतिहास रचने में सफल रही थी.

26 सितंबर 2010 को हुआ था चैंपियंस लीग ट्वेंटी-20 का फाइनल मैच
चैंपियंस लीग ट्वेंटी-20 का फाइनल मैच 26 सितंबर 2010 को हुआ था. इस फाइनल मैच में चेन्नई सुपर किंग्स का सामना वॉरियर्स से हुआ था. चेन्नई ने यह फाइनल मैच जीत लिया था. यह पहला मौका था जब किसी टीम ने एक ही साल में आईपीएल ट्रॉफी और चैंपियंस लीग ट्वेंटी-20 ट्रॉफी जीती हो. मुरली विजय चैंपियंस लीग ट्वेंटी-20 2010 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बने थे. इसके अलावा उन्होंने फाइनल मैच का प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड भी जीता था. रविचंद्रन अश्विन चैंपियंस लीग ट्वेंटी-20 2010 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बने थे. जिसके चलते उन्हें प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का अवॉर्ड मिला था.

चैंपियंस लीग ट्वेंटी20 2010 फाइनल मैच की हाइलाइट्स
वॉरियर्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करते हुए वॉरियर्स ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 128 रन बनाए. जिसमें वॉरियर्स के लिए कप्तान डेवी जैकब्स ने सबसे ज्यादा 34 रन बनाए. वॉरियर्स के लिए मुथैया मुरलीधरन ने 3 विकेट लिए थे.

जवाब में धोनी की टीम चेन्नई सुपर किंग्स ने शानदार शुरुआत की. ओपनर माइकल हसी ने नाबाद 51 और मुरली विजय ने 58 रन बनाए थे. 19 ओवर में चेन्नई ने दो विकेट खोकर 132 रन बना लिए थे और यह फाइनल मैच जीत लिया था.

चेन्नई सुपर किंग्स ने अपना दूसरा चैंपियंस लीग ट्वेंटी-20 खिताब 2014 में बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ जीता था.

यह भी पढ़ें:
खलील अहमद ने MS Dhoni के साथ रिश्ते को लेकर खोला बड़ा राज, बोले- माही भाई मेरे दोस्त नहीं...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रेप केस में अभिषेक पोरेल को कोर्ट से झटका, 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा
रेप केस में अभिषेक पोरेल को कोर्ट से झटका, 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा
वीवीएस लक्ष्मण के हाथों में आएगी बेहिसाब पावर! गंभीर-अगरकर का क्या होगा
वीवीएस लक्ष्मण के हाथों में आएगी बेहिसाब पावर! गंभीर-अगरकर का क्या होगा
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
'ODI क्रिकेट मर गया है...', हरभजन सिंह के बयान पर बवाल
'ODI क्रिकेट मर गया है...', हरभजन सिंह के बयान पर बवाल

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
JPSC मामले में बड़ा खुलासा, ₹100 करोड़ की वसूली का था प्लान
JPSC मामले में बड़ा खुलासा, ₹100 करोड़ की वसूली का था प्लान
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
सोलर पैनल लगवाने से पहले जान लें! कितने साल में निकलेगा पूरा खर्च?
सोलर पैनल लगवाने से पहले जान लें! कितने साल में निकलेगा पूरा खर्च?
Embed widget