एक्सप्लोरर

MSD: जब महेंद्र सिंह धोनी के फैसले ने तोड़ा फैंस का दिल, टेस्ट क्रिकेट से आज ही के दिन लिया था संन्यास

MS Dhoni Test Career: महेंद्र सिंह धोनी ने 60 टेस्ट मैचों में कप्तानी की, जिसमें 27 जीत मिली. माही की कप्तानी में टीम इंडिया दिसंबर 2009 में नंबर-1 टेस्ट टीम बनी, तकरीबन 18 महीने तक टॉप पर बनी रही.

On This Day: 30 दिसंबर 2014... यानी आज से ठीक 9 साल पहले. मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर आमने-सामने थी भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीम. लेकिन इस टेस्ट के बाद महेंद्र सिंह धोनी ने अपने फैसले से फैंस को हैरान कर दिया. दरअसल, माही ने कहा कि अब वह टेस्ट फॉर्मेट में नहीं दिखेंगे. यह कैप्टन कूल का आखिरी टेस्ट था. हालांकि, क्रिकेट फैंस को दूर-दूर तक अंदाजा नहीं था कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मेलबर्न टेस्ट कैप्टन कूल का आखिरी टेस्ट होना वाला है.

'ड्रेसिंग रूम में सब लोग हैरान थे, क्योंकि किसी को भी...'

रवि शास्त्री उस दिन को याद करते हुए कहते हैं कि ड्रेसिंग रूम में सब लोग हैरान थे, क्योंकि किसी को भी भनक नहीं थी कि इस टेस्ट के बाद माही टेस्ट फॉर्मेट को अलविदा कह देंगे. दरअसल, मेलबर्न टेस्ट के बाद सीरीज का आखिरी टेस्ट खेला जाना था, लेकिन कैप्टन कूल ने साफ कर दिया कि वह आखिरी टेस्ट का हिस्सा नहीं होंगे. 6 जनवरी 2015 से सिडनी में चौथा टेस्ट खेला जाना था. लिहाजा, महेंद्र सिंह धोनी की जगह विराट कोहली ने टीम इंडिया की कप्तानी की. वहीं, ऑस्ट्रेलिया ने 4 टेस्ट मैचों की बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2-0 से जीता.

ऐसा रहा महेंद्र सिंह धोनी का टेस्ट करियर

आंकड़े बताते हैं कि महेंद्र सिंह धोनी ने 60 टेस्ट मैचों में टीम इंडिया की कप्तानी की. जिसमें 27 मैचों में जीत मिली. माही की कप्तानी में टीम इंडिया दिसंबर 2009 में नंबर-1 टेस्ट टीम बनी, तकरीबन 18 महीने तक टॉप पर बनी रही. लेकिन अब टेस्ट क्रिकेट में महेंद्र सिंह धोनी का दौर खत्म हो चुका था. विराट कोहली टीम इंडिया के कप्तान बन चुके थे. वहीं, महेंद्र सिंह धोनी के टेस्ट करियर पर नजर डालें इस खिलाड़ी ने 90 टेस्ट खेले. जिसमें 38.09 की एवरेज से 4876 रन बनाए. साथ ही बतौर विकेटकीपर 256 कैच पकड़े और 38 स्टंप किए.

ये भी पढ़ें-

WTC Points Table: सेंचुरियन में हार के बाद टीम इंडिया को लगा करारा झटका, साउथ अफ्रीका टॉप पर; ऐसा है प्वॉइंट्स टेबल का ताजा हाल

अभिनव आज़ाद abp न्यूज़ की स्पोर्ट्स टीम में काम करते हैं. अभिनव ने देश के प्रतिष्ठित IIMC और दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) से पढ़ाई की है. क्रिकेट और फुटबॉल के अलावा बाकी स्पोर्ट्स पर लिखते रहते हैं. इंडियन क्रिकेट और वर्ल्ड क्रिकेट से जुड़ी खबरों पर पैनी नज़र रखते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंग्लैंड टेस्ट से पहले पाकिस्तान को बड़ा झटका, बाबर आजम बाहर, जानें कौन बना कप्तान
इंग्लैंड टेस्ट से पहले पाकिस्तान को बड़ा झटका, बाबर आजम बाहर, जानें कौन बना कप्तान
रवींद्र जडेजा का शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट में सबसे ज्यादा 'नो-बॉल' फेंकने वाले बने गेंदबाज
जडेजा का शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट में सबसे ज्यादा 'नो-बॉल' फेंकने वाले बने गेंदबाज
IND vs SL 1st Test Day 4 Highlights: पहले टेस्ट में भारत की जीत पक्की, बैकफुट पर श्रीलंका; ऐसा रहा चौथे दिन का खेल
पहले टेस्ट में भारत की जीत पक्की, बैकफुट पर श्रीलंका; ऐसा रहा चौथे दिन का खेल
'ड्रिंक-एंड-ड्राइव' मामले में डेविड वॉर्नर दोषी करार, लगा भारी जुर्माना
'ड्रिंक-एंड-ड्राइव' मामले में डेविड वॉर्नर दोषी करार, लगा भारी जुर्माना

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
सनराइजर्स की मालकिन काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
Embed widget