एक्सप्लोरर

On This Day: वनडे क्रिकेट के इतिहास में आज ही के दिन खेला गया था सबसे रोमांचक मुकाबला

क्रिकेट के मैदान पर जब दो टीमों के बीच मुकाबला होता है तो इस दौरान कई बार रिकॉर्ड बनते और टूटते हैं. इसलिए क्रिकेट को अनिश्चितताओं का खेल भी माना जाता है. ऐसा ही एक रिकॉर्ड 12 मार्च साल 2006 को बना था जो इससे पहले क्रिकेट में कभी नहीं हुआ था.

On This Day: क्रिकेट के मैदान पर जब दो टीमों के बीच मुकाबला होता है तो इस दौरान कई बार रिकॉर्ड बनते और टूटते हैं. इसलिए क्रिकेट को अनिश्चितताओं का खेल भी माना जाता है. ऐसा ही एक रिकॉर्ड 12 मार्च साल 2006 को बना था जो इससे पहले क्रिकेट में कभी नहीं हुआ था.

साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच जोहान्सबर्ग में खेले गए 5वें वनडे मुकाबले में कुछ ऐसा हुआ जो क्रिकेट के इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज हो गया. वनडे क्रिकेट में यह पहला मौका था जब किसी टीम ने 400 से अधिक रनों के लक्ष्य का पीछा कर मैच जीत भी लिया.

दरअसल इस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए साउथ अफ्रीका को 434 रनों का विशाल लक्ष्य दिया. ऑस्ट्रेलिया ने 50 ओवर में सिर्फ 4 विकेट खोकर ही 434 रन बना दिए थे. ऑस्ट्रेलिया की ओर से कप्तान रिकी पॉन्टिंग ने शानदार 164 रनों की पारी खेली जबकि माइक हसी ने ताबड़तोड़ 81 रन बनाए. इसके अलावा ओपनर बल्लेबाज एडम गिलक्रिस्ट ने 55 और साइमन कैटिच ने 79 रनों का योगदान दिया.

इस पहाड़ जैसे लक्ष्य का पीछा करने उतरी साउथ अफ्रीकी टीम को उस समय तगड़ा झटका लगा जब टीम के ओपनर बल्लेबाज बोएटा डिपनार सिर्फ 1 रन बनाकर ऑउट हो गए लेकिन बावजूद इसके टीम का हौसला बुलंद था.

शुरुआती झटके के बाद कप्तान ग्रीम स्मिथ और हर्सल गिब्स ने तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 22.1 ओवर में 190 रन बना दिए. ग्रीम स्मिथ ने 55 गेंदों ने 90 रनों की पारी खेली जिसमें 13 चौके और 2 छक्के शामिल थे.

स्मिथ के आउट होने के बाद हर्सल गिब्स एक छोर पर चट्टान की तरह डटे हुए थे लेकिन दूसरी तरफ विकेट गिरने का सिलसिला जारी था. चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे एबी डिविलियर्स सिर्फ 14 रन ही बना पाए जबकि जैक कालिस 20 रन बनाकर आउट हो गए.

लगातार गिरते विकेट के बीच हर्सल गिब्स को विकेटकीपर बल्लेबाज मार्क बाउचर का बेहतरीन साथ मिला. गिब्स ने 175 रनों की पारी खेली लेकिन आउट होने से पहले उन्होंने साउथ अफ्रीका की जीत लगभग तय कर दी थी. गिब्स ने अपनी पारी में 111 गेंदों का सामना किया जिसमें 21 चौके और 7 छक्के शामिल थे.

गिब्स के आउट होने के बाद मार्क बाउचर ने आखिर तक बल्लेबाजी करते हुए नाबाद 50 रनों की पारी खेली और 1 गेंद शेष रहते ही साउथ अफ्रीका को 1 विकेट से जीत दिला दी. साउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया के 434 रनों के जवाब में 9 विकेट खोकर 438 रन बनाए.

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

2027 वर्ल्ड कप को लेकर क्यों हो रहा विवाद? जानें एसोसिएट देशों के नाखुश होने की वजह
2027 वर्ल्ड कप को लेकर क्यों हो रहा विवाद? जानें एसोसिएट देशों के नाखुश होने की वजह
क्या बांग्लादेश का दौरा करेगी टीम इंडिया? BCCI की तरफ से आया लेटेस्ट अपडेट
क्या बांग्लादेश का दौरा करेगी टीम इंडिया? BCCI की तरफ से आया लेटेस्ट अपडेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
KKR में आने के लिए हार्दिक पांड्या ने रखी ये शर्त, ट्रेड डील को लेकर आया नया अपडेट
KKR में आने के लिए हार्दिक पांड्या ने रखी ये शर्त, ट्रेड डील को लेकर आया नया अपडेट

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Exclusive: रूस के Su-57 को नहीं खरीदेगा भारत, सुखोई लड़ाकू विमानों को अपग्रेड करेगी वायुसेना
Exclusive: रूस के Su-57 को नहीं खरीदेगा भारत, सुखोई लड़ाकू विमानों को अपग्रेड करेगी वायुसेना
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget