एक्सप्लोरर

विराट कोहली ने 15 साल पहले के 'चीकू' को लिखा खत, कहा- मौकों को हाथ से जाने मत देना

टीम इंडिया के सबसे सफल टेस्ट कप्तान विराट कोहली 31 साल के हो गए हैं. विराट कोहली भूटान में अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं.

नई दिल्ली: भारत के सबसे सफल टेस्ट कप्तान और स्टार बल्लेबाज विराट कोहली आज 31 साल के हो गए हैं. विराट कोहली अपना 31वां बर्थडे पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ भूटान में सेलिब्रेट कर रहे हैं. बर्थडे के मौके पर विराट कोहली ने 15 साल पहले के 'चीकू' के नाम एक खत लिखा है. दरअसल विराट कोहली को उनके परिवार के सदस्य और नजदीकी दोस्त चीकू के नाम से ही बुलाते हैं.

विराट ने इस खत में सभी चीजों को लेकर अपने दिल की बात बयां की है. उन्होंने लिखा, ''विराट तुम्हारे लिए जिंदगी में बहुत सारे बड़े मौके हैं. लेकिन तुम्हारे रास्ते में रहने वाले हर मौके के लिए तैयार रहना होगा. जब भी मौका मिले उसे हाथ से जाने मत दो.''

विराट कोहली ने आगे लिखा, ''हर कोई जिंदगी में फेल होता है. लेकिन हमें खुद से वादा करना चाहिए कि फेल होने के बाद हम दोबारा से खड़ा होना नहीं भूलेंगे. अगर पहली बार में नहीं उठ पाए तो अगली बार उठने के लिए कोशिश करते रहेंगे.''

कोहली ने लिखा है कि तुम्हें बहुत सारे लोगों से प्यार मिलेगा, पर कुछ लोग तुम्हें ना जानने पर भी नफरत करेंगे. ''ऐसी बातों की परवाह नहीं करनी है और जिंदगी में आगे बढ़ते जाना है.'' विराट कोहली ने अपने खत में परिवार के प्रति प्यार रखने की बात भी कही है. उन्होंने कहा, ''सिर्फ आपका परिवार ही आपको बिना किसी शर्त के प्यार करता है. उन्हें प्यार किया जाना चाहिए और जितना ज्यादा हो सके उतना समय उनके साथ गुजारें.''

भूटान के एक गांव में विराट-अनुष्का को एक परिवार ने समझ लिया टूरिस्ट, बिना पहचाने की खातिरदारी

विराट ने लिखा, ''पापा को बताओ तुम उनसे कितना प्यार करते हो. आज बताओ और कल भी, उन्हें बताते रहो.'' बता दें कि विराट कोहली जब 18 साल के थे तब उनके पिता का निधन हो गया था. विराट कोहली ने अपने पिता के निधन के एक दिन बाद दिल्ली के लिए रणजी मैच खेलते हुए 90 रन की पारी खेली.

Birthday: भूटान की हसीन वादियों में पत्नी अनुष्का के साथ जन्मदिन मना रहे हैं कोहली, शेयर की तस्वीर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

6,6,6,6 गुरनूर बराड़ ने टेस्ट को बनाया टी20, विस्फोटक बैटिंग पर गंभीर का रिएक्शन वायरल
6,6,6,6 गुरनूर बराड़ ने टेस्ट को बनाया टी20, विस्फोटक बैटिंग पर गंभीर का रिएक्शन वायरल
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
IND vs SL: दूसरे दिन का खेल खत्म, भारत हावी; देवदत्त पडिक्कल का शतक; गुरनूर बराड़ बल्ले से चमके
दूसरे दिन का खेल खत्म, भारत हावी; देवदत्त पडिक्कल का शतक; गुरनूर बराड़ बल्ले से चमके
5 टेस्ट खेलने भारत आएगी ऑस्ट्रेलियाई टीम, नोट कर लीजिए पूरा शेड्यूल
5 टेस्ट खेलने भारत आएगी ऑस्ट्रेलियाई टीम, नोट कर लीजिए पूरा शेड्यूल

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
PM से मिलेंगे शरद पवार के सभी सांसद, सुप्रिया सुले बोलीं, 'हमने...'
PM से मिलेंगे शरद पवार के सभी सांसद, सुप्रिया सुले बोलीं, 'हमने...'
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
JPSC मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
JPSC मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
Co-Funder Hires The Taxi Driver: टैक्सी ड्राइवर बना कंपनी का पहला कर्मचारी, आज बड़े पद पर
टैक्सी ड्राइवर बना कंपनी का पहला कर्मचारी, आज बड़े पद पर
Embed widget