एक्सप्लोरर

भूटान के एक गांव में विराट-अनुष्का को एक परिवार ने समझ लिया टूरिस्ट, बिना पहचाने की खातिरदारी

मंगलवार को अपना 31वां जन्मदिन मना रहे विराट कोहली पत्नी अनुष्का के साथ भूटान के दौरे पर हैं. विराट और अनुष्का ने इस दौरे की खास तस्वीरों को अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया है

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली मंगलवार को 31 साल के हो रहे हैं. विराट और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा इस खास मौके पर भुटान के दौरे पर हैं. इस दौरे की खास तस्वीरों को अनुष्का शर्मा ने अपनी सोशल मीडिया पर शेयर किया है. उन्होंने ट्वीट के जरिए अपनी एक्सपीरिएंस को शेयर किया है और बताया कि कैसे एक पहाड़ पर छोटे से गांव में एक स्थानीय परिवार से मुलाकात हुई. अनुष्का ने उनकी मेहमान नवाजी का प्यारा सा अनुभव शेयर किया है.

बता दें भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली को फिलहाल बांग्लादेश के साथ चल रही टी20 अंतर्राष्ट्रीय श्रृंखला से आराम दिया गया है. क्रिकेटर मंगलवार को अपना जन्मदिन मनाएंगे. क्रिकेटर-अभिनेत्री की जोड़ी अपने वेकेशन के दौरान की कुछ तस्वीरों और वहां के स्थानीय परिवार के साथ मुलाकात के अनुभव को शेयर किया. उनकी ये तस्वीरें इंटरनेट पर काफी पसंद की जा रही हैं.

अनुष्का शर्मा ने ट्वीट करते हुए लिखा, "आज 8.5 किलोमीटर की चढाई के दौरान हम एक छोटे से गांव में एक पालतू जानवर को खिलाने के लिए रुके, जो अभी 4 महीने पहले पैदा हुआ था. जब हम ऐसा कर रहे थे तो घर के मालिक ने पूछा आपलोग थक गए होंगे क्या एक कप चाय पीना पसंद करेंगे?"

अनुष्का ने अपनी लंबी ट्वीट की सीरीज में स्थानीय परिवार की मेहमान नवाजी के बारे में जिक्र करते हुए लिखा कि उन लोगों को इस बारे में नहीं पता था कि हम कौन हैं फिरभी उन्होंने हमारी गर्मजोशी से मेहमान नवाजी की.

 अनुष्का ने ट्वीट में लिखा, ''हमने उनके साथ बैठकर चाय पी और कुछ समय बिताया. वे पूरे समय हमें बस दो थके हुए ट्रेकर्स के रूप में जानते रहे!''

इंदौर में 14 नवंबर से शुरू होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज़ के दौरान विराट कोहली मैदान पर वापसी करेंगे. कोहली की कप्तानी में वेस्ट इंडीज और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेले गए टेस्ट सीरीज में क्लीन स्वीप जीत दर्ज की गई थी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Most Goals in FIFA World Cup 2026: सबसे ज्यादा गोल... एम्बापे ने की मेसी की बराबरी, गोल्डन बूट के लिए ठोकी दावेदारी
सबसे ज्यादा गोल... एम्बापे ने की मेसी की बराबरी, गोल्डन बूट के लिए ठोकी दावेदारी
Rohit Yadav Javelin Throw New Record: भारत की तरफ से रोहित यादव ने रचा इतिहास, जेवलिन थ्रो में नीरज चोपड़ा को छोड़ा पीछे
भारत की तरफ से रोहित यादव ने रचा इतिहास, जेवलिन थ्रो में नीरज चोपड़ा को छोड़ा पीछे
IND vs ENG: टी20 में इंग्लैंड पर भारत का दबदबा, इंग्लिश धरती पर किस टीम का रिकॉर्ड बेहतर?
IND vs ENG: टी20 में इंग्लैंड पर भारत का दबदबा, इंग्लिश धरती पर किस टीम का रिकॉर्ड बेहतर?
वैभव सूर्यवंशी के पोस्ट ने बढ़ाई हलचल, आज IND vs ENG पहले टी20 में डेब्यू पक्का?
वैभव सूर्यवंशी के पोस्ट ने बढ़ाई हलचल, आज IND vs ENG पहले टी20 में डेब्यू पक्का?

वीडियोज

Champat Rai का बड़ा खुलासा
Kejriwal का बड़ा ऐलान, क्या होगा खुलासा?
Akhilesh Yadav का 53वां जन्मदिन आज, SP कार्यकर्ताओं ने ऐसे मनाया जश्न
POK में नेता की गिरफ्तारी से भड़का गुस्सा
क्या Champat Rai होंगे आरोपी नंबर 9?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Migration Partnership: भारत ने 26 देशों से ताबड़तोड़ कर डाले 28 समझौते, जयशंकर ने बताया इंडिया का असली प्लान
भारत ने 26 देशों से ताबड़तोड़ कर डाले 28 समझौते, जयशंकर ने बताया इंडिया का असली प्लान
Ram Mandir Case Live: राम मंदिर चोरी केस में ED की एंट्री! जांच के लिए SIT को मिली 15 दिन की मोहलत
Live: राम मंदिर चोरी केस में ED की एंट्री! जांच के लिए SIT को मिली 15 दिन की मोहलत
धोखेबाज निकले गोविंदा? बीवी सुनीता आहूजा ने फिर लगाये आरोप, बोलीं- ‘शुरू से होता आया है ऐसा’
क्या बीवी सुनीता को अब भी धोखा दे रहे हैं गोविंदा? स्टार वाइफ बोलीं- ‘शुरू से होता आया है ऐसा’
Most Goals in FIFA World Cup 2026: सबसे ज्यादा गोल... एम्बापे ने की मेसी की बराबरी, गोल्डन बूट के लिए ठोकी दावेदारी
सबसे ज्यादा गोल... एम्बापे ने की मेसी की बराबरी, गोल्डन बूट के लिए ठोकी दावेदारी
भारत को रूस ने दिया धमाकेदार ऑफर, सुनकर पाकिस्तान के उड़ेंगे होश, Su-57E के संग मिलेगी सीक्रेट टेक्नोलॉजी
भारत को रूस ने दिया धमाकेदार ऑफर, सुनकर पाकिस्तान के उड़ेंगे होश, Su-57E के संग मिलेगी सीक्रेट टेक्नोलॉजी
Explained: जहां 80% घरों में AC नहीं, वही यूरोप दुनिया का सबसे बड़ा एयर कंडीशनर बाजार क्यों बन रहा? पढ़ें एनालिसिस
जहां 80% घरों में AC नहीं, वही यूरोप दुनिया का सबसे बड़ा एयर कंडीशनर बाजार क्यों बन रहा?
अब आईफोन खरीदना भी हुआ महंगा, यहां हो चुकी है कीमत बढ़ने की शुरुआत
अब आईफोन खरीदना भी हुआ महंगा, यहां हो चुकी है कीमत बढ़ने की शुरुआत
Mini Stroke: मौत के करीब ले जाएगी रातभर जागने की आदत, बढ़ रहा मिनी स्ट्रोक का खतरा, एक्सपर्ट ने दी चेतावनी
मौत के करीब ले जाएगी रातभर जागने की आदत, बढ़ रहा मिनी स्ट्रोक का खतरा, एक्सपर्ट ने दी चेतावनी
Embed widget