एक्सप्लोरर

ODI World Cup: स्टेडियम से पाकिस्तान बनाम न्यूज़ीलैंड वॉर्म मैच नहीं देख पाएंगे दर्शक, BCCI ने क्यों किया ये ऐलान?

PAK vs NZ: वनडे विश्व कप से पहले खेले जाने वाले वॉर्म-अप मुकाबलों में 29 सितंबर को पाकिस्तान और न्यूज़ीलैंड का मैच हैदराबाद में बिना दर्शकों के खेला जाएगा.

PAK vs NZ World Cup Warm Up Match: वनडे वर्ल्ड कप 2023 से पहले वॉर्म-अप मैच खेले जाने हैं, जिनकी शुरुआत 29 सितंबर, शुक्रवार से होगी. सभी टीमें विश्व कप से पहले 2-2 अभ्यास मैच खेलेंगी. पाकिस्तान टीम पहला अभ्यास मैच न्यूज़ीलैंड के खिलाफ हैदराबाद में खेलेगी. लेकिन पाकिस्तान के इस पहले वॉर्म-अप मैच को दर्शक स्टेडियम से नहीं देख पाएंगे. दरअसल बीसीसीआई को ओर से इस बात की जानकारी साझी की गई कि पाकिस्तान बनाम न्यूज़ीलैंड वॉर्म-अप मैच को स्टेडियम में बगैर दर्शकों के खेला जाएगा. 

बीसीसीआई की ओर से एडवाइजरी जारी कर कहा गया, 29 सितंबर को पाकिस्तान और न्यूज़ीलैंड के बीच हैदराबाद में खेले जाने वाले वॉर्म-अप मुकाबले को लोकल सिक्योरिटी एजेंसीस की सलाह पर बंद दरवाज़ों के पीछे खेला जाएगा. हैदराबाद में खेला जाने वाला मैच त्योहार के साथ मेल खा रहा है और उस दिन शहर में भारी भीड़ जुटने की आशंका है. मैच के लिए टिकट खरीदने वाले दर्शकों को पैसे वापस (रिफंड) कर दिए जाएंगे. 

यानी त्योहार के चलते पाकिस्तान और न्यूज़ीलैंड वॉर्म-अप मैच स्टेडियम में बिना दर्शकों के ही खेला जाएगा. दर्शक स्टेडियम से मैच का लुत्फ नहीं उठा सकेंगे. हालांकि ऐसा सिर्फ एक ही मैच के लिए है, बाकी सभी मैचों को दर्शक स्टेडियम में जाकर देख सकेंगे. इसके बाद पाकिस्तान दूसरा वॉर्म-अप मैच ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 3 अक्टूबर को हैदराबाद में ही खेलेगी. 

विश्व कप में नीदरलैंड्स के खिलाफ होगी पाकिस्तान की शुरुआत 

गौरतलब है कि पाकिस्तान टीम विश्व कप का पहला मुकाबला 6 अक्टूबर, शुक्रवार को नीदरलैंड्स के खिलाफ खेलेगी. दोनों के बीच यह मुकाबला हैदराबाद में खेला जाएगा. इसके बाद पाकिस्तान का दूसरा मैच भी हैदरबाद में होगा. टीम की दूसरी भिड़ंत श्रीलंका से 10 अक्टूबर, मंगलवार को होगी. फिर पाकिस्तान 14 अक्टूबर को भारत के खिलाफ खेले जाने वाले मुकाबले के लिए अहमदाबाद आएगी. भारत और पाकिस्तान के बीच खेले जाने वाले महामुकाबले को लेकर फैंस काफी उत्साहित हैं. 

 

ये भी पढ़ें...

World Cup 2023: विश्व कप के लिए भारत पहुंची अफगानिस्तान की टीम, 5 अक्टूबर से टूर्नामेंट का होगा आगाज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सरफराज और गुरनूर बाहर, पहले टेस्ट के लिए दिग्गज ने चुनी प्लेइंग 11
सरफराज और गुरनूर बाहर, पहले टेस्ट के लिए दिग्गज ने चुनी प्लेइंग 11
रेप केस में अभिषेक पोरेल को कोर्ट से झटका, 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा
रेप केस में अभिषेक पोरेल को कोर्ट से झटका, 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा
वीवीएस लक्ष्मण के हाथों में आएगी बेहिसाब पावर! गंभीर-अगरकर का क्या होगा
वीवीएस लक्ष्मण के हाथों में आएगी बेहिसाब पावर! गंभीर-अगरकर का क्या होगा
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
कॉमेडियन समय रैना को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की FIR
कॉमेडियन समय रैना को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की FIR
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
Embed widget