एक्सप्लोरर

David Warner ODI Record: डेविड वॉर्नर ने की सचिन तेंदुलकर की बराबरी, नीदरलैंड्स के खिलाफ लगाया वर्ल्ड कप का छठा शतक

Cricket World Cup 2023: ऑस्ट्रेलिया के डेविड वॉर्नर ने नीदरलैंड्स के खिलाफ शतक लगाकर सचिन तेंदुलकर के एक बड़े रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है. आइए हम आपको इसके बारे में विस्तार से बताते हैं.

ICC Cricket World Cup 2023: ऑस्ट्रेलिया के धाकड़ बल्लेबाज डेविड वॉर्नर इस वर्ल्ड कप में शानदार फॉर्म लेकर आए है. उन्होंने आज नीदरलैंड्स के खिलाफ भी शतक लगाकर एक नया रिकॉर्ड बना दिया है. इस वर्ल्ड कप में डेविड वॉर्नर ने अभी तक 5 मैच खेले हैं, और 5 पारियों में दो बार शतकीय पारी खेली है. डेविड वॉर्नर ने नीदरलैंड्स के खिलाफ शतक लगाकर वनडे वर्ल्ड कप इतिहास में सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में सचिन तेंदुलकर की बराबरी कर ली है.

आपको बता दें कि हाल ही में रोहित शर्मा ने सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ते हुए वनडे वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा शतक लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया था. रोहित शर्मा अभी तक वर्ल्ड कप में कुल 7 शतक लगा चुके हैं. उनके बाद दूसरे नंबर पर सचिन तेंदुलकर का नाम है, जिन्होंने वर्ल्ड कप में 6 शतक लगाए थे. अब ऑस्ट्रेलिया के ओपनर बल्लेबाज डेविड वॉर्नर ने वर्ल्ड कप करियर में 6 शतक लगाकर सचिन तेंदुलकर की बराबरी कर ली है.

वॉर्नर ने लगाया छठा शतक

वॉर्नर का छठा वर्ल्ड कप शतक नीदरलैंड्स के खिलाफ आया है. वर्ल्ड कप का 24वां मैच ऑस्ट्रेलिया और नीदरलैंड्स के बीच में खेला जा रहा है. इस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया, और 50 ओवर में 8 विकेट खोकर 399 रनों का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया. 

ऑस्ट्रेलिया की इस पारी में डेविड वॉर्नर ने 93 गेंदों में 104 रनों की पारी खेली. उनके अलावा अंत में ग्लेन मैक्सवेल आए, और गेम में पूरी तरह से छा गए. मैक्सवेल ने सिर्फ 44 गेंदों में 106 रनों की पारी खेलकर नीदरलैंड्स के सामना रनों का एक पहाड़ खड़ा कर दिया. 240 से ऊपर की स्ट्राइक रेट से रन बनाने वाले ग्लेन मैक्सवेल की पारी में 9 चौके और 8 छक्के शामिल थे. मैक्सवेल की इस पारी ने ऑस्ट्रेलिया के स्कोर को 300 से 400 के करीब पहुंचाने में बड़ी भूमिका निभाई.

यह भी पढ़ें: दिल्ली में नीदरलैंड्स के खिलाफ ग्लेन मैक्सवेल का कहर, ऑस्ट्रेलिया के लिए रिकॉर्ड तोड़ शतक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शेफाली वर्मा का तूफान, टीम इंडिया ने 8.5 ओवर में चेज किया टारगेट, ZIM को बुरी तरह रौंदा
शेफाली वर्मा का तूफान, टीम इंडिया ने 8.5 ओवर में चेज किया टारगेट
अकेले लड़ते रहे रिंकू सिंह, रणजी ट्रॉफी में जड़ा लगातार दूसरा शतक, ठोकी टेस्ट के लिए दावेदारी
अकेले लड़ते रहे रिंकू सिंह, रणजी ट्रॉफी में जड़ा लगातार दूसरा शतक, ठोकी टेस्ट के लिए दावेदारी!
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
कप्तानी छिनने के बाद सलमान अली ने ठोका तूफानी शतक, पाकिस्तानी बल्लेबाज का सेलिब्रेशन वायरल
कप्तानी छिनने के बाद सलमान अली ने ठोका तूफानी शतक, पाकिस्तानी बल्लेबाज का सेलिब्रेशन वायरल

वीडियोज

Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora
Kolkata Durga Pandal Stampede: दुर्गा पंडाल में मौत की भगदड़! | Bengal | Suvendu Adhikari | Breaking
Mahadangal: 'तख्तापलट' की आस...अराजकता का प्रयास? Abhijeet Dipke | Neha Bora | CJP | Rahul Gandhi
France Protest 2026 | Breaking News: यूरोप के सुलगे देश...सड़कों पर 'आक्रोश' | Europe | ABP News
Bollywood News: 'कॉफी विद करण 9' में 'विरोश' का तड़का: काउच पर दिखेगा विजय और रश्मिका का रोमांस! (18.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
'बीजेपी फर्जी वोट और बेईमानी को अपनी ताकत...', अखिलेश यादव का तीखा हमला
'बीजेपी फर्जी वोट और बेईमानी को अपनी ताकत...', अखिलेश यादव का तीखा हमला
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
नेहा बोरा को लेकर चिराग पासवान का राहुल पर निशाना- 'जिस लड़की की तस्वीर...'
नेहा बोरा को लेकर चिराग पासवान का राहुल पर निशाना- 'जिस लड़की की तस्वीर...'
YSR प्रमुख जगनमोहन रेड्डी का CEC पर चौंकाने वाला बयान- 'मेरी भूल थी कि...'
YSR प्रमुख जगनमोहन रेड्डी का CEC पर चौंकाने वाला बयान- 'मेरी भूल थी कि...'
किस सेगमेंट की कार में कितना होना चाहिए टायर प्रेशर, जान लें
किस सेगमेंट की कार में कितना होना चाहिए टायर प्रेशर, जान लें
Embed widget