चैंपियंस ट्रॉफी: न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर चुनी पहले बल्लेबाजी


कार्डिफ: चैंपियंस ट्रॉफी के ग्रुप ए में न्यूजीलैंड और बांग्लादेश के बीच खेले जाने वाले 9वें मुकाबले में कीवी कप्तान केन विलियमसन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है. बारिश के कारण इस मैच की शुरुआत में देरी हुई है.
टूर्नामेंट में बने रहने के लिए इस मैच में दोनों टीमों के लिए जीत हासिल करना जरूरी है. हालांकि, जीतने वाली टीम को भी सेमीफाइनल में प्रवेश के लिए इसी ग्रुप के इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाले मैच के परिणाम पर निर्भर रहना होगा.
बांग्लादेश टीम में सिर्फ एक बदलाव किया गया है और इमरुल कायेस के स्थान पर तस्कीन अहमद को शामिल किया गया है.
टीमें :
न्यूजीलैंड: केन विलियमसन (कप्तान), कोरी एंडरसन, मार्टिन गुप्टिल, ल्यूक रौंची (विकेटकीपर), नील ब्रूम, जेम्स नीशम, मिशेल सेंटनर, एडम मिलने, टिम साउदी और ट्रैंट बाउल्ट.
बांग्लादेश: मशरफे मुर्तजा (कप्तान), तमीम इकबाल, सौम्य सरकार, तस्कीन अहमद, मुश्फिकुर रहीम (विकेटकीपर), शाकिब अल हसन, शब्बीर रहमान, महमुदुल्लाह, मोसद्दक हुसैन, रुबेल हुसैन और मुस्तफिजुर रहमान.















