एक्सप्लोरर

NZvENG: इंग्लैंड नहीं बारिश से मिल रही है न्यूज़ीलैंड टीम को 'टक्कर'

पहले दिन ही टेस्ट पर अपनी मजबूत पकड़ बनाने के बाद अब किस्मत न्यूज़ीलैंड का साथ नहीं दे रही है. न्यूलैंड्स के ईडन पार्क मैदान पर खेले जा रहे मुकाबले के दूसरे दिन के बाद तीसरे दिन का खेल भी बारिश की भेंट चढ़ गया है.

नई दिल्ली/ऑकलैंड: पहले दिन ही टेस्ट पर अपनी मजबूत पकड़ बनाने के बाद अब किस्मत न्यूज़ीलैंड का साथ नहीं दे रही है. न्यूलैंड्स के ईडन पार्क मैदान पर खेले जा रहे मुकाबले के दूसरे दिन के बाद तीसरे दिन का खेल भी बारिश की भेंट चढ़ गया है.

तीसरे दिन सिर्फ 17 गेंदों का ही खेल संभव हो सका, जिसमें किवी टीम अपने खाते में चार रन ही जोड़ सकी. इसी बीच हालांकि हेनरी निकोलस अपना अर्धशतक पूरा करने में कामयाब रहे. वह 152 गेंदों में तीन चौके लगाकर 52 रनों पर खेल रहे हैं. उनके साथ बीजे वाटलिंग 18 रन बनाकर खेल रहे हैं.

इस टेस्ट मैच में अभी तक न्यूजीलैंड की स्थिति मजबूत है. उसने अपने पहली पारी में तीसरे दिन तक चार विकेट के नुकसान पर 233 रन बना लिए हैं और मेहमानों पर 175 रनों की बढ़त ले ली है.

दूसरे दिन भी ज्यादा खेल नहीं हो सका था, लेकिन कप्तान केन विलियमसन अपना 18वां टेस्ट शतक पूरा कर इतिहास रचने में सफल रहे थे. वह न्यूजीलैंड के लिए टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए थे.

इससे पहले ट्रैंट बोल्ट के छह और टिम साउदी के चार विकेट के दम पर किवी टीम ने इंग्लैंड को टेस्ट मैच के पहले दिन पहली पारी में 58 रनों पर ही समेट दिया था. पहले दिन के खेल के लिहाज़ से न्यूज़ीलैंड की टीम ने इस मुकाबले पर अपनी पकड़ तो मजबूत बना ली है. लेकिन बारिश ने पिछले दो दिनों से उसके लिए मुश्किल पैदा कर दी है. अब टेस्ट मैच में सिर्फ दो दिन का खेल बाकी है और अगर आगे भी बारिश का खलल पड़ता है तो फिर मुकाबले ड्रॉ की तरफ बढ़ सकता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंटरनेशनल क्रिकेट में कितने किलो के बैट से खेलते हैं खिलाड़ी?
इंटरनेशनल क्रिकेट में कितने किलो के बैट से खेलते हैं खिलाड़ी?
टीवी स्क्रीन पर गदर मचाएंगे रोहित शर्मा, जानें 'Rohit Sharma Show' की डिटेल
टीवी स्क्रीन पर गदर मचाएंगे रोहित शर्मा, जानें 'Rohit Sharma Show' की डिटेल
भारत-इंग्लैंड समेत 10 टीमों ने किया 2027 वनडे वर्ल्ड कप के लिए क्वालीफाई
भारत-इंग्लैंड समेत 10 टीमों ने किया 2027 वनडे वर्ल्ड कप के लिए क्वालीफाई
रोहित समेत कितने भारतीय बल्लेबाजों ने वनडे में बनाए हैं 200? लिस्ट कर देगी हैरान
रोहित समेत कितने भारतीय बल्लेबाजों ने वनडे में बनाए हैं 200? लिस्ट कर देगी हैरान

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
आकाश आनंद पर दिखा मायावती की नसीहतों का असर... तेवर वही, अंदाज नया
आकाश आनंद पर दिखा मायावती की नसीहतों का असर... तेवर वही, अंदाज नया
इंटरनेशनल क्रिकेट में कितने किलो के बैट से खेलते हैं खिलाड़ी?
इंटरनेशनल क्रिकेट में कितने किलो के बैट से खेलते हैं खिलाड़ी?
Toxic से यश ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- कियारा आडवाणी से नयनतारा तक किसे मिली कितनी फीस?
'टॉक्सिक' से यश ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- कियारा सहित बाकी स्टार कास्ट की फीस
जनवरी में होनी थी शादी, ट्रेकिंग से गायब हुआ IIT इंजीनियर, तलाश में जुटे 100 लोग
जनवरी में होनी थी शादी, ट्रेकिंग से गायब हुआ IIT इंजीनियर, तलाश में जुटे 100 लोग
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Monsoon Picnic Safety Tips: मानसून पिकनिक पर जा रहे हैं? बच्चों को जरूर बताएं ये पांच सेफ्टी टिप्स
मानसून पिकनिक पर जा रहे हैं? बच्चों को जरूर बताएं ये पांच सेफ्टी टिप्स
दिल्ली के स्कूलों में रोजाना 30 मिनट अनिवार्य रीडिंग, लंच ब्रेक में भी खुली रहेगी लाइब्रेरी 
दिल्ली के स्कूलों में रोजाना 30 मिनट अनिवार्य रीडिंग, लंच ब्रेक में भी खुली रहेगी लाइब्रेरी 
Embed widget