एक्सप्लोरर

विराट कोहली बोले, 'नम्बर-4 पर बल्लेबाज की समस्या को सुलझाने की कोशिश जारी'

भारतीय क्रिकेट टीम ने पिछली 11 वनडे सीरीज में से 10 में जीत हासिल की है लेकिन अब भी ये समस्या बरकरार है.

भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया को घर में धूल चटाई, इसके बाद अब न्यूज़ीलैंड का भी सफाया कर दिया है. टीम इंडिया के टॉप-3 बल्लेबाज़, स्पिनर्स, तेज़ गेंदबाज़ी समेत सभी खेमे बेहद मजबूत नज़र आते हैं. लेकिन इसी साल इंग्लैंड में होने वाले विश्वकप से पहले भारत की एकमात्र समस्या जो अब भी बनी हुई है वो है नंबर 4 पर बल्लेबाज़ की.

भारतीय क्रिकेट टीम ने पिछली 11 वनडे सीरीज में से 10 में जीत हासिल की है लेकिन अब भी ये समस्या बरकरार है. वेबसाइट 'ईएसपीएन' के अनुसार, इस पर भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली का कहना है कि इस समस्या को सुलझाने की कोशिश जारी है.

उल्लेखनीय है कि न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरा वनडे मैच जीतने के साथ भारतीय क्रिकेट टीम ने पांच मैचों की सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त बनाकर सीरीज पहले ही अपने नाम कर ली है.

वनडे टीम में नम्बर-4 पर सही बल्लेबाज के चयन पर कोहली ने कहा, "अगर आप पिछले पांच वनडे मैच देखें, जिसमें से हमने दो आस्ट्रेलिया और तीन न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले हैं तो मैं कहूंगा कि बल्लेबाजी क्रम में नम्बर-4 के स्थान पर सही बल्लेबाज की तलाश की समस्या को हम अब भी सुलझाने की कोशिश कर रहे हैं."

साल 2017 के जून में चैम्पियंस ट्रॉफी के समापन के बाद से अब तक भारतीय वनडे टीम में नम्बर-4 के स्थान पर अब तक नौ बल्लेबाजों को उतारा जा चुका है. इसमें अंबाती रायडू ने नौ पारियों में 341 रन बनाए हैं, वहीं दिनेश कार्तिक ने संतुलित प्रदर्शन किया है. इसके अलावा, पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और हार्दिक पांड्या को भी देखा गया है.

इस पर कोहली ने कहा, "दिनेश अच्छी फॉर्म में हैं और ऐसे में मध्यम क्रम में मुश्किल परिस्थितियों में हम उन्हें कभी भी उतार सकते हैं. रायडू जब खेलना शुरू करते हैं, तो अपनी बल्लेबाजी क्रम पर आपका विश्वास और भी मजबूत हो जाता है. धोनी अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं. सभी खिलाड़ी अच्छे जोन में हैं. ऐसे में न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले तीन मैचों को देखकर मुझे नहीं लगता कि ये समस्या इतनी भी बड़ी है."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एमएस धोनी की नई पारी, पुराने शौक को बनाया 'करियर'? वीडियो वायरल
एमएस धोनी की नई पारी, पुराने शौक को बनाया 'करियर'? वीडियो वायरल
भारत दौरे के लिए ऑस्ट्रेलिया ने किया टीम का एलान, इस 'भारतीय' को मिला मौका
भारत दौरे के लिए ऑस्ट्रेलिया ने किया टीम का एलान, इस 'भारतीय' को मिला मौका
वेस्टइंडीज से हार के बाद फिर पाकिस्तान टीम में फेरबदल, इस दिग्गज पर गिरी गाज
वेस्टइंडीज से हार के बाद फिर पाकिस्तान टीम में फेरबदल, इस दिग्गज पर गिरी गाज
टीम इंडिया का बदला कोच, रोहित शर्मा की आई प्रतिक्रिया; जानें क्या बोले
टीम इंडिया का बदला कोच, रोहित शर्मा की आई प्रतिक्रिया; जानें क्या बोले

वीडियोज

Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!
Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कंगना के 'हिन्दू' वाले बयान पर सुप्रिया श्रीनेत का पलटवार, जानें क्या कहा
कंगना के 'हिन्दू' वाले बयान पर सुप्रिया श्रीनेत का पलटवार, जानें क्या कहा
Opinion: गजब होई गवा! Gen Z ने बदल दी विरोध की भाषा
Opinion: गजब होई गवा! Gen Z ने बदल दी विरोध की भाषा
दतिया: नतीजों पर CM मोहन यादव की पहली प्रतिक्रिया, 'BJP के...'
दतिया: नतीजों पर CM मोहन यादव की पहली प्रतिक्रिया, 'BJP के...'
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
एमएस धोनी की नई पारी, पुराने शौक को बनाया 'करियर'? वीडियो वायरल
एमएस धोनी की नई पारी, पुराने शौक को बनाया 'करियर'? वीडियो वायरल
Mamachya Govyala Jauya BO: 7 करोड़ के बजट में मराठी फिल्म ने बनाया रिकॉर्ड, 2026 की 9वीं बड़ी वीकेंड ओपनर बनी
7 करोड़ के बजट में मराठी फिल्म ने बनाया रिकॉर्ड, 2026 की 9वीं बड़ी वीकेंड ओपनर बनी
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
कर्नाटक कैबिनेट में नहीं मिली जगह, नाराज दो विधायकों ने दिया इस्तीफा
कर्नाटक कैबिनेट में नहीं मिली जगह, नाराज दो विधायकों ने दिया इस्तीफा
Embed widget