एक्सप्लोरर

मतभेद के अटकलों के बीच नेट में कोहली को प्रैक्टिस करते नजर आए कुंबले

मतभेद के अटकलों के बीच नेट में कोहली को प्रैक्टिस करते नजर आए कुंबले


बर्मिंघम: टीम इंडिया के हेड कोच अनिल कुंबले और विराट कोहली के बीच मतभेद की अटकलबाजी का दोनों के बीच कोई असर नहीं दिखा रहा है. चैंपियंस ट्रॉफी में पाकिस्तान के साथ मुकबाले से पहले कुंबले ने कोहली को इंडोर नेट  में थ्रोडाउन की प्रैक्टिस करवाते नजर आए. 


 


भारतीय ड्रेसिंग रूम के दो प्रभावी व्यक्तियों के बीच कथित मतभेद की खबरें पिछले कुछ दिनों से सुखिर्यां बनी हुई थी. कोच और कप्तान के बीच कथित मतभेद की खबरें आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी से पूर्व भारतीय टीम की तैयारी के दौरान काफी सुखिर्यां बनी.


 


इसे ध्यान में रखते हुए कुंबले और कोहली का एक साथ मिलकर अपने काम को प्राथमिकता देना काफी अच्छा संकेत है. खराब मौसम के कारण टीम आउटडोर अभ्यास नहीं कर सकी जिसके बाद अधिकांश शीर्ष बल्लेबाजों को लंबे समय तक थ्रोडाउन का अभ्यास करते हुए देखा गया.


 


एक साथ लगे चार नेट पर अभ्यास के दौरान सभी की नजरें पहले नेट पर टिकी थी जहां कोहली एकाग्रता के साथ बल्लेबाजी कर रहे थे. इस सत्र का आकषर्ण हालांकि कुंबले को कप्तान को थ्रोडाउन का अभ्यास कराना रहा. कोहली ने हालांकि शुरूआती पारंपरिक बल्लेबाजी अभ्यास के साथ की थी. दोनों के बीच अगर कथित तौर पर कोई असहजता थी भी तो अभ्यास सत्र के दौरान दोनों के शारीरिक हावभाव देखकर ऐसा कुछ नहीं लगा.


 


कुछ ड्राइव खेलने के बाद कोहली ने कुछ शॉट स्क्वायर ऑफ द विकेट खेलने का प्रयास किया. कुंबले ने लगभग 20 मिनट तक कप्तान के साथ बिताने के बाद दूसरे नेट का रूख किया. इस नेट पर बल्लेबाजी कोच संजय बांगड़ युवराज सिंह को थ्रोडाउन का अभ्यास करा रहे थे. कुंबले के अपनी ड्रिल पूरी करने के बाद बांगड़ और उन्होंने नेट बदल लिए.


 


वायरल बुखार के कारण दो अभ्यास मैचों में नहीं खेलने वाले युवराज भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले बहुप्रतीक्षित मुकाबले से पहले अच्छी लय हासिल करना चाहते हैं. एक अन्य नेट पर रोहित शर्मा ने पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और विशेषज्ञ ‘राघवेंद्र’ के थ्रोडाउन पर अ5यास किया.


 


इस बीच पता चला है कि पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली ने खिलाड़ियों ने मुलाकात नहीं की जैसा कि मीडिया की खबरों में आया था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बाबर आजम के पुराने साथी ने कुबूला बाल यौन शोषण का जुर्म, दोबारा हो सकती है जेल
बाबर आजम के पुराने साथी ने कुबूला बाल यौन शोषण का जुर्म, दोबारा हो सकती है जेल
वैभव सूर्यवंशी को मौका ना देने पर सुनील गावस्कर का बड़ा बयान, जो कहा वो आपको जरूर जानना चाहिए
वैभव सूर्यवंशी को मौका ना देने पर सुनील गावस्कर का बड़ा बयान, जो कहा वो आपको जरूर जानना चाहिए
टी20 इंटरनेशनल में कुल कितने खिलाड़ियों ने की है भारत की कप्तानी? श्रेयस अय्यर 15वें कप्तान; देखें पूरी लिस्ट
टी20 इंटरनेशनल में कुल कितने खिलाड़ियों ने की है भारत की कप्तानी? श्रेयस अय्यर 15वें कप्तान
कितने भारतीय बल्लेबाजों ने टी20 इंटरनेशनल में लगाए हैं 100 छक्के? लिस्ट में अभिषेक शर्मा भी शामिल
कितने भारतीय बल्लेबाजों ने टी20 इंटरनेशनल में लगाए हैं 100 छक्के? लिस्ट में अभिषेक शर्मा भी शामिल

वीडियोज

Bollywood News: रूढ़िवादी या रियलिटी? फिल्म 'Toxic' में महिलाओं के चित्रण पर इंटरनेट पर छिड़ी जंग। (02-07-2026)
Super Subbu Review: बिना अश्लीलता के देती है जरूरी Sex Education
पति ब्रह्मचारी :😱Suraj का गॉडफादर अवतार, Isha की किडनैपिंग के पीछे छुपा है घर का बड़ा राज #sbs
Shri Ram से मर्यादा, Mahadev से संतुलन सीखिए' - Ashutosh Rana
India-Japan के बीच कई बड़ी Deal, PM मोदी ने किया बड़ा ऐलान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बीच समंदर में दिखा इंडियन नेवी का दम, जब भारतीय जहाज को डकैतों ने की लूटने की कोशिश, यूं खदेड़ा
बीच समंदर में दिखा इंडियन नेवी का दम, जब भारतीय जहाज को डकैतों ने की लूटने की कोशिश, यूं खदेड़ा
मुरादाबाद सांसद रुचि वीरा की 'मुराद' नहीं होगी पूरी? बदला लेने की ताक में कमाल अख्तर और ST हसन!
मुरादाबाद सांसद रुचि वीरा की 'मुराद' नहीं होगी पूरी? बदला लेने की ताक में कमाल अख्तर और ST हसन!
'मुझे पॉलिटिक्स से दूर रहने दो...', कॉकरोच जनता पार्टी के प्रोटेस्ट पर बोले दिलजीत दोसांझ, कहा- 'सारा संसार दुखी है'
'मुझे पॉलिटिक्स से दूर रहने दो...', कॉकरोच जनता पार्टी के प्रोटेस्ट पर बोले दिलजीत दोसांझ
वैभव सूर्यवंशी को मौका ना देने पर सुनील गावस्कर का बड़ा बयान, जो कहा वो आपको जरूर जानना चाहिए
वैभव सूर्यवंशी को मौका ना देने पर सुनील गावस्कर का बड़ा बयान, जो कहा वो आपको जरूर जानना चाहिए
संयुक्त अभ्यास, रणनीतिक सहयोग और समुद्री सुरक्षा… भारत दौर पर आयीं जापान PM ताकाइची ने क्या-क्या कहा
संयुक्त अभ्यास, रणनीतिक सहयोग और समुद्री सुरक्षा… भारत दौर पर आयीं जापान PM ने क्या-क्या कहा
Ketan Agarwal Murder Case: क्राइम सीन पर 'रिहर्सल' के बाद फंसा पेंच, बयानों में उलझे आरोपी, सिया ने पुलिस को क्या बताया?
क्राइम सीन पर 'रिहर्सल' के बाद फंसा पेंच, बयानों में उलझे आरोपी, सिया ने पुलिस को क्या बताया?
Explained: NDA का 'मिशन 360' क्या? 41 सांसद जुटा लो या फिर विपक्षी सांसद रहें गायब, किस तिकड़म में उलझी बीजेपी?
NDA का 'मिशन 360' क्या? 41 सांसद जुटें या विपक्षी सांसद रहें गायब, किस तिकड़म में उलझी बीजेपी?
इतनी महंगी Skoda SUV मिनटों में Sold Out, जानिए क्या है इसकी खासियत
इतनी महंगी Skoda SUV मिनटों में Sold Out, जानिए क्या है इसकी खासियत
Embed widget