एक्सप्लोरर

जेब में हनुमान चालीसा, फिर गरजने लगता है बल्ला; DPL 2025 में धुआंधार प्रदर्शन पर बोले नितीश राणा

Nitish Rana Hanuman Chalisa: दिल्ली प्रीमियर लीग 2025 में नितीश राणा का बल्ला आग उगल रहा है. उन्होंने अपने बढ़िया प्रदर्शन का श्रेय हनुमान चालीसा को दिया.

दिल्ली प्रीमियर लीग में नितीश राणा का बल्ला आग उगल रहा है. DPL 2025 के एलिमिनेटर मैच में उन्होंने 55 गेंद में 134 रनों की तूफानी पारी खेली थी. अब क्वालीफायर 2 में उन्होंने ईस्ट दिल्ली राइडर्स के खिलाफ 45 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेल फिर सुर्खियां बटोरी हैं. वेस्ट दिल्ली लायंस फाइनल में पहुंच गई है, जिसका सामना आज फाइनल में सेंट्रल दिल्ली किंग्स से होगा. इस टूर्नामेंट में नितीश 300 से अधिक रन बना चुके हैं और उन्होंने अपने अच्छे प्रदर्शन का श्रेय हनुमान चालीसा को दिया है.

हनुमान चालीसा जेब में रखते हैं नितीश राणा

डीपीएल 2025 के दूसरे क्वालीफायर में वेस्ट दिल्ली लायंस की 8 विकेट से जीत के बाद नितीश राणा ने पोस्ट-मैच इंटरव्यू के समय जेब से हनुमान चालीसा निकाली और कहा, "मैं इसे अपनी जेब में रखता हूं." उनकी 26 गेंद में 45 रनों की पारी ने वेस्ट दिल्ली लायंस को फाइनल तक पहुंचाने में बड़ा योगदान दिया. उन्होंने अपनी पारी में 4 चौके और 2 छक्के लगाए."

नितीश राणा ने DPL 2025 की शुरुआत से ही बल्लेबाजी में दमदार प्रदर्शन किया है. उन्होंने 10 पारियों में 52.33 की औसत से 314 रन बनाए हैं. सीजन में अभी तक किसी एक पारी में सर्वोच्च स्कोर बनाने वाले प्लेयर भी नितीश राणा ही हैं, उन्होंने साउथ दिल्ली सुपरस्टार्स के खिलाफ 134 रन बनाए थे. नितीश DPL 2025 में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में दूसरे स्थान पर हैं. वो अब तक 27 छक्के जड़ चुके हैं.

आज होगा फाइनल

आज दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में DPL 2025 का फाइनल खेला जाएगा. ये मैच भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे शुरू होगा. खिताबी भिड़ंत में वेस्ट दिल्ली लायंस और सेंट्रल दिल्ली किंग्स की टक्कर होगी. किंग्स की टीम टेबल में टॉप करके आई है, जिसने पहले क्वालीफायर मैच में ईस्ट दिल्ली राइडर्स को 6 विकेट से हराकर फाइनल में प्रवेश पाया था. दूसरी ओर वेस्ट दिल्ली लायंस एलिमिनेटर और फिर क्वालीफायर 2 की चुनौती को पार करके खिताबी मुकाबले तक पहुंची है.

यह भी पढ़ें:

जब वनडे में एक बल्लेबाज ने दूसरी टीम के टोटल से भी बनाए ज्यादा रन, लिस्ट में दो भारतीय

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अचानक दिलीप ट्रॉफी के वेन्यू में बड़ा बदलाव, BCCI ने दिया अपडेट
अचानक दिलीप ट्रॉफी के वेन्यू में बड़ा बदलाव, BCCI ने दिया अपडेट
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
हार के बाद श्रीलंका को 'ट्रिपल' झटका, भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से 3 खिलाड़ी बाहर
हार के बाद श्रीलंका को 'ट्रिपल' झटका, भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से 3 खिलाड़ी बाहर
पाकिस्तानी ओपनर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट मैच की पहली गेंद पर आउट
पाकिस्तानी ओपनर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट मैच की पहली गेंद पर आउट

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget