एक्सप्लोरर

विश्व रिकॉर्ड: न्यूजीलैंड महिला टीम का वनडे धमाका, खड़ा किया इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर

न्यूजीलैंड महिला क्रिकेट टीम ने वनडे क्रिकेट में नया इतिहास रच दिया है. वहीं आयरलैंड की गेंदबाज सबसे अधिक रन लुटाने का रिकॉर्ड बना गई

न्यूजीलैंड महिला क्रिकेट टीम ने वनडे क्रिकेट में नया इतिहास रच दिया है. आयरलैंड के खिलाफ खेले जा रहे पहले मुकाबले में न्यूजीलैंड ने 4 विकेट पर 490 रन बनाकर नया रिकॉर्ड बनाया जो कि वनडे क्रिकेट में किसी भी टीम का सबसे बड़ा स्कोर है. इस मामले में न्यूजीलैंड महिला टीम ने अपने ही रिकॉर्ड को तोड़ा है. टीम ने 1997 में पाकिस्तान के खिलाफ 5 विकेट पर 455 रन बनाकर नया रिकॉर्ड बनाया था. वहीं बात अगर पुरुष टीम की करें तो एक पारी में सबसे अधिक रन बनाने का रिकॉर्ड इंग्लैंड टीम के नाम था जिसने 30 अगस्त 2016 को पाकिस्तान के खिलाफ 3 विकेट पर 444 रन बनाए थे.

आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे पर गई न्यूजीलैंड की महिला टीम ने पहले वनडे में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. फैसले को सही ठहराते हुए कप्तान और सलामी बल्लेबाज सुजी बेट्स ने जेस वॉटकिन के साथ मिल कर पहले विकेट के लिए 18.5 ओवर में 172 रनों की मूसलाधार शुरुआत दी. वॉटकिन 59 गेंद में 62 रनों की पारी खेल कर आउट हुई लेकिन कप्तान टिकी रही और दूसरे विकेट के लिए मैडी ग्रीन के साथ 11 ओवर में 116 रन जोड़े. बेट्स के बल्ले से 94 गेंद में 151 रन आए जिसमें 24 चौके और 2 छक्के शामिल थे. वहीं ग्रीन ने 77 गेंदों में 121 रनों की तूफानी पारी खेली जिसमें 15 चौके और एक छक्के शामिल थे.

317 पर तीसरे विकेट के गिरने के बाद एमिलिया केर और ग्रीन ने 10 ओवर में ही शतकीय साझेदारी कर ली. ग्रीन के आउट होने के बाद बेरनाडिनी बेज़ुइडेनहोत ने मैदान संभाला और केर को अच्छा साथ दिया. केर ने 45 गेंद की अपनी पारी में 9 चौके और 3 छक्कों की मदद से नाबाद 81 रनों की तूफानी पारी खेली.

वहीं दूसरी तरफ आयरलैंड की लेग स्पिन गेंदबाज कैरी मर्रे के नाम वनडे क्रिकेट में सबसे अधिक रन लुटाने का शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया. मर्रे ने अपने 10 ओवर में 119 रन दिए जो वनडे क्रिकेट में किसी भी गेंदबाज का सबसे खराब प्रदर्शन है. इससे पहले ऑस्ट्रेलिया के माइक लुईस ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ 10 ओवर में 113 रन दिए थे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

RCB को चैंपियन बनाने वाले रजत पाटीदार बने इस टीम के कप्तान
RCB को चैंपियन बनाने वाले रजत पाटीदार बने इस टीम के कप्तान
गंभीर के खास प्लेयर पर दिग्गज का तीखा प्रहार, कहा- उससे बढ़िया तो...
गंभीर के खास प्लेयर पर दिग्गज का तीखा प्रहार, कहा- उससे बढ़िया तो
IND vs SL टेस्ट से पहले भारत के अभ्यास मैच के शेड्यूल में बदलाव
IND vs SL टेस्ट से पहले भारत के अभ्यास मैच के शेड्यूल में बदलाव
रिटायरमेंट के बाद अजिंक्य रहाणे को BCCI से कितनी पेंशन मिलेगी?
रिटायरमेंट के बाद अजिंक्य रहाणे को BCCI से कितनी पेंशन मिलेगी?

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
Exclusive: क्या शिक्षामंत्री बदलने से शिक्षा व्यवस्था बदलेगी? ABP News से बोले बाबा रामदेव
Exclusive: क्या शिक्षामंत्री बदलने से शिक्षा व्यवस्था बदलेगी? ABP News से बोले बाबा रामदेव
पप्पू यादव की पत्नी के घर के बाहर प्रदर्शन, सांसद बोले- 'आओ न कल…’
पप्पू यादव की पत्नी के घर के बाहर प्रदर्शन, सांसद बोले- 'आओ न कल…’
क्राइम-थ्रिलर से कॉमेडी तक, वीकेंड पर फ्री में देख डालिए प्राइम वीडियो की टॉप 7 सीरीज, देखिए लिस्ट
क्राइम-थ्रिलर से कॉमेडी तक, वीकेंड पर फ्री में देख डालिए प्राइम वीडियो की टॉप 7 सीरीज, देखिए लिस्ट
CWG: फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
'जंतर-मंतर पर जिसने किया प्रदर्शन, नर्क हो जाएगा जीवन', PM मोदी ने ऐसा कहा?
'जंतर-मंतर पर जिसने किया प्रदर्शन, नर्क हो जाएगा जीवन', PM ने ऐसा कहा?
'वैचारिक छाप छोड़ने की जल्दी', हॉकी टीम की जर्सी का रंग बदलने पर भड़के कांग्रेस अध्यक्ष
'वैचारिक छाप छोड़ने की जल्दी', हॉकी टीम की जर्सी का रंग बदलने पर भड़के कांग्रेस अध्यक्ष
Embed widget