एक्सप्लोरर

IND vs NZ: टीम इंडिया में हुआ सिलेक्शन तो कुलदीप सेन को नहीं हुआ यकीन, घरेलू मैचों में शानदार प्रदर्शन का मिला तोहफा

Kuldeep Sen Team India: घरेलू मैचों में शानदार प्रदर्शन के दम पर कुलदीप सेन को टीम इंडिया में जगह मिल गई है. उन्हें न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारतीय टीम में शामिल किया गया है.

India vs New Zealand, Kuldeep Sen: 18 नवंबर से टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच सीरीज की शुरुआत होने वाली है. इस सीरीज के लिए भारतीय टीम में कुलदीप सेन को भी चुना गया है. कुलदीप को यह मौका रणजी ट्रॉफी, ईरानी ट्रॉफी और इंडिया ए के लिए दमदार प्रदर्शन के बाद मिला है. तेज गेंदबाज कुलदीप सेन का टी20 वर्ल्ड कप के दौरान बतौर नेट बॉलर के रूप में भी सिलेक्शन हुआ था. हालांकि वह वीजा क्लियर नहीं होने के कारण विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया नहीं जा पाए थे.

टीम इंडिया में सिलेक्शन का नहीं था यकीन
न्यूजीलैंड दौरे पर शामिल होने के बाद कुलदीप सेन ने दैनिक भास्कर के साथ खास बातचीत की. इस बातचीत के दौरान कुलदीप ने कहा कि ‘उम्मीद नहीं थी कि इतनी जल्दी टीम इंडिया में मौका मिलेगा. मैं बस यह सोच रहा था कि ईरानी ट्रॉफी में और इंडिया ए के लिए अच्छा परफॉर्मेंस रहा है ऐसे में कुछ अच्छा हो सकता है. पर इतनी जल्दी मौका मिलेगा इसका भरोसा नहीं था. वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया नहीं जा पाने के बाद निराशा हुई पर मैंने अपना फोकस फिर मुश्ताक अली ट्रॉफी पर किया. घरेलू मैचों के बाद मैं ट्रेनिंग के लिए एनसीए गया बाद में जब सिलेक्शन का कॉल आया तो मेरी खुशी का ठिकाना नहीं रहा था. इस पल के लिए कई साल कड़ी मेहनत की मुश्किल वक्त में परिवार और जिन्होंने मेरी मदद की उनका शुक्रगुजार हूं’.    

कब मिली सिलेक्शन की जानकारी
कुलदीप सेन ने बताया कि ‘मैं प्रैक्टिस के बाद होटल जा रहा था. रास्ते में दोस्त ने फोन पर जानकारी दी. मैंने उससे पूछा कि क्या सच में सिलेक्शन हुआ है. फिर मैंने खुद टीम की लिस्ट देखी फिर मम्मी-पापा और कोच बताया. फिर फोन आना बंद ही नहीं हुए’.

रीवा से ईश्वर पांडे के बाद दूसरे गेंदबाज के रूप में टीम इंडिया में शामिल हुए कुलदीप सेन ने कहा कि ‘ईश्वर पांडे मेरे बहुत क्लोज हैं वह मेरे बड़े भाई के जैसे हैं. कठिन समय में उन्होंने मेरी बहुत मदद की है. उनके बाद टीम इंडिया में मेरा नाम आया इस बात का मुझे काफी गर्व है. मैंने अपनी ओर से पूरी कोशिश की थी. ऐसे जगह जहां क्रिकेट का ज्यादा स्कोप नहीं हो वहां से टीम इंडिया तक पहुंचना बहुत बड़ी बात है.

यह भी पढ़ें:

FIFA World Cup से बाहर हुआ फ्रांस का यह स्टार फॉरवर्ड, ट्रेनिंग सेशन के दौरान घुटने में लगी गंभीर चोट

Kane Williamson Release: टीम से निकाले जाने के बाद भावुक हुए विलियमसन, बोले- 'हैदराबाद हमेशा मेरे लिए खास रहेगी'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले श्रीलंका को बड़ा झटका, करोड़ों का हुआ नुकसान
भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले श्रीलंका को बड़ा झटका, करोड़ों का हुआ नुकसान
OTD: भारत ने बोर्ड पर लगाए 664 रन, नंबर 8 के बल्लेबाज ने जड़ा शतक; बन गया रिकॉर्ड 
भारत ने बोर्ड पर लगाए 664 रन, नंबर 8 के बल्लेबाज ने जड़ा शतक; बन गया रिकॉर्ड 
6,6,6,6,6,6... लगातार 6 छक्कों से फिर गूंजा क्रिकेट जगत, इस बार वनडे में हुआ कमाल
6,6,6,6,6,6... लगातार 6 छक्कों से फिर गूंजा क्रिकेट जगत, इस बार वनडे में हुआ कमाल
श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया का एक और खिलाड़ी चोटिल? कोच ने तोड़ी चुप्पी
श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया का एक और खिलाड़ी चोटिल? कोच ने तोड़ी चुप्पी

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूक्रेन के हमले में 13 की मौत, रूस ने बताया दो साल का सबसे भयावह हमला
यूक्रेन के हमले में 13 की मौत, रूस ने बताया दो साल का सबसे भयावह हमला
आकाश आनंद ने खुद बताया- अखिलेश यादव और राहुल गांधी को क्यों कहा अंकल?
आकाश आनंद ने खुद बताया- अखिलेश यादव और राहुल गांधी को क्यों कहा अंकल?
OTD: भारत ने बोर्ड पर लगाए 664 रन, नंबर 8 के बल्लेबाज ने जड़ा शतक; बन गया रिकॉर्ड 
भारत ने बोर्ड पर लगाए 664 रन, नंबर 8 के बल्लेबाज ने जड़ा शतक; बन गया रिकॉर्ड 
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
'शुभेंदु अधिकारी ने...', ममता पर अटैक को लेकर अभिषेक बनर्जी का बड़ा आरोप
'शुभेंदु अधिकारी ने...', ममता पर अटैक को लेकर अभिषेक बनर्जी का बड़ा आरोप
अमित शाह के संसद में बोलने के रिजिजू के बयान पर खेड़ा का सवाल- वे किस मुद्दे पर…
अमित शाह के संसद में बोलने के रिजिजू के बयान पर खेड़ा का सवाल- वे किस मुद्दे पर…
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
Embed widget