एक्सप्लोरर

NZ vs SL: श्रीलंका के खिलाफ पहले वनडे मैच में न्यूजीलैंड की 45 रनों से धमाकेदार जीत

तीन वनडे मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले में न्यूजीलैंड की टीम ने श्रीलंका को 45 रन से हराते हुए सीरीज में 0-1 की बढ़त बना ली है.

पिछले साल मार्च के बाद अपना पहला मैच खेल रहे ओपनर बल्लेबाज मार्टिन गुप्टिल (138) के शतक, कप्तान केन विलियम्सन (76) और रॉस टेलर (54) के अर्द्धशतकों की मदद से न्यूजीलैंड ने पहले वनडे मैच में श्रीलंका को 45 रन से हरा दिया. न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सात विकेट पर 371 रन का विशाल स्कोर बनाया जिसके जवाब में श्रीलंका की टीम 49 ओवर में 326 रन पर सिमट गई.

श्रीलंका के लिए कुसल परेरा ने सर्वाधिक 102 रन की शतकीय पारी खेली जो उनका चौथा वनडे शतक हैं. परेरा ने 86 गेंदों की पारी में 13 चौके और एक छक्का लगाया. उनके अलावा निरोशन डिकवेला ने 76, दानुष्का गुणातिल्का ने 43 और कुसल मेंडिस ने 18 रन बनाए.

मेजबान न्यूजीलैंड की ओर से जेम्स नीशम ने सर्वाधिक तीन और ट्रेंट बोल्ट, लोकी फग्र्यूसन तथा इश सोढी ने दो-दो विकेट लिए. मैट हेनरी को एक विकेट मिला.

इससे पहले, न्यूजीलैंड ने अपने बल्लेबाजों के बेहतरीन प्रदर्शन के दम पर सात विकेट पर 371 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया. गुप्टिल और विलियम्सन ने दूसरे विकेट के लिए 163 रन की शतकीय साझेदारी की.

गुप्टिल ने टेलर के साथ भी तीसरे विकेट के लिए 88 रन जोड़े. गुप्टिल ने 139 गेंदों का सामना किया जिसमें उन्होंने 11 चौके और पांच छक्के उड़ाए. गुप्टिल को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला.

उनके अलावा विलियम्सन ने 74 गेंदों की पारी में छह चौके और टेलर ने 37 गेंदों की पारी में छह चौके और दो छक्के लगाए. आखिरी में नीशम ने 13 गेंदों पर छह छक्कों की मदद से 47 रन की तूफानी पारी खेलकर कीवी टीम को एक विशाल स्कोर दिया.

नीशम ने थिसारा परेरा के ओवर में पहले पांच गेंदों पर लगातार पांच छक्के लगाए. हालांकि वह छठे गेंद पर छक्का लगाने से चूक गए. श्रीलंका के लिए कप्तान लासिथ मलिंगा, नुवान प्रदीप और थिसारा परेरा ने दो-दो विकेट लिए.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दूसरे टेस्ट से बाहर होंगे कुलदीप यादव! इस 33 साल के खिलाड़ी को मिलेगा मौका
दूसरे टेस्ट से बाहर होंगे कुलदीप यादव! इस 33 साल के खिलाड़ी को मिलेगा मौका
अचानक दिलीप ट्रॉफी के वेन्यू में बड़ा बदलाव, BCCI ने दिया अपडेट
अचानक दिलीप ट्रॉफी के वेन्यू में बड़ा बदलाव, BCCI ने दिया अपडेट
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
हार के बाद श्रीलंका को 'ट्रिपल' झटका, भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से 3 खिलाड़ी बाहर
हार के बाद श्रीलंका को 'ट्रिपल' झटका, भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से 3 खिलाड़ी बाहर

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह से मिले सीएम विजय, आज चेन्नई में बड़ी बैठक
अमित शाह से मिले सीएम विजय, आज चेन्नई में बड़ी बैठक
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
J&K को अमेरिकी राजदूत ने बताया भारत का ‘अहम’ हिस्सा तो भड़का पाक, US राजनयिक तलब
J&K को अमेरिकी राजदूत ने बताया भारत का ‘अहम’ हिस्सा तो भड़का पाक, US राजनयिक तलब
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget