एक्सप्लोरर

क्रिकेट में नया रिप्लेसमेंट रूल, खत्म हो जाएंगे सारे विवाद! चोटिल होने पर आएगा दूसरा खिलाड़ी; इस दिन से होगा लागू

ICC Substitute Rule: आईसीसी के सब्स्टीट्यूट रूल पर घमासान मचा है. मैनचेस्टर टेस्ट में ऋषभ पंत के चोटिल होने के कारण इस नियम पर सवाल उठ रहे हैं.

ICC के सब्स्टीट्यूट नियम पर घमासान मचा है. भारत बनाम इंग्लैंड मैनचेस्टर टेस्ट में ऋषभ पंत चोटिल हो गए हैं, उनके पैर के अंगूठे में फ्रैक्चर आया है, जिसकी वजह से उनपर सीरीज से बाहर होने का खतरा मंडरा रहा है. इस बीच फर्स्ट-क्लास क्रिकेट में रिप्लेसमेंट के लिए नए नियम लागू कर दिए गए हैं. अब बल्लेबाज की जगह बल्लेबाज और गेंदबाज की जगह गेंदबाज को रिप्लेस करने का नियम बनाया गया है. हालांकि फिलहाल इस नियम को सिर्फ ट्रायल के तौर पर अमल में लाया जाएगा.

फर्स्ट-क्लास क्रिकेट में लाइक फॉर लाइक रिप्लेसमेंट का नियम अक्टूबर 2025 से लागू किया जाएगा. खिलाड़ी को गंभीर चोट लगने पर रिप्लेस किया जा सकेगा. इस नियम का उद्देश्य मैच में निष्पक्षता बनाए रखने का होगा, जिससे उस टीम को नुकसान ना हो जिसका प्लेयर चोटिल हुआ है.

यह नियम केवल तभी लागू होगा जब खिलाड़ी गंभीर रूप से चोटिल हो. हैमस्ट्रिंग या हल्के दर्द जैसी समस्याओं की स्थिति में नया रिप्लेसमेंट रूल लागू नहीं होगा. ICC का यह नियम ये भी कहता है कि रिप्लेसमेंट के तौर पर आया खिलाड़ी वो सभी जिम्मेदारियां नहीं उठाएगा, जो चोटिल खिलाड़ी संभाल रहा था. यानी चोटिल खिलाड़ी की जगह फुल सब्स्टीट्यूट नहीं लिया जा सकता है.

कुछ ऐसी ही स्थिति फिलहाल भारत बनाम इंग्लैंड मैनचेस्टर टेस्ट में बनी हुई है, जहां ऋषभ पंत के चोटिल होने से भारतीय टीम को बहुत बड़ा नुकसान होगा. इस मुकाबले में चोट लगने से पहले पंत 37 रन बना चुके थे और बड़े स्कोर की ओर आगे बढ़ रहे थे. बता दें कि पंत मौजूदा सीरीज में 450 से अधिक रन बना चुके हैं, इसलिए उनका चोटिल होना टीम इंडिया के लिए बहुत बुरी खबर है, क्योंकि टेस्ट क्रिकेट में फिलहाल यह नया रिप्लेसमेंट रूल लागू नहीं है.

यह भी पढ़ें:

ऋषभ पंत की तरह स्टीव स्मिथ भी बैटिंग के समय हुए थे चोटिल, जोफ्रा आर्चर की लगी थी गेंद; तब उनकी जगह खेले थे लाबुशेन

IND VS ENG: कौन लेगा ऋषभ पंत की जगह? एक-दो नहीं बल्कि 3 हैं दावेदार; हैरान कर देगी लिस्ट

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 8 साल पुराना है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'रील के चक्कर में ठुक जाओगे...', वैभव सूर्यवंशी की पैपराजी को चेतावनी; VIDEO
'रील के चक्कर में ठुक जाओगे...', वैभव सूर्यवंशी की पैपराजी को चेतावनी; VIDEO
भारतीय खिलाड़ी का अचानक संन्यास, 2021 से नहीं मिल रहा था मौका 
भारतीय खिलाड़ी का अचानक संन्यास, 2021 से नहीं मिल रहा था मौका 
कितने अमीर हैं शे होप, वेस्टइंडीज क्रिकेट से कितनी मिलती है सैलरी? जानें नेटवर्थ
कितने अमीर हैं शे होप, वेस्टइंडीज क्रिकेट से कितनी मिलती है सैलरी? जानें नेटवर्थ
श्रीलंका को बड़ा झटका, PAK-ENG ट्राई सीरीज से स्टार खिलाड़ी बाहर; रिप्लेसमेंट जारी
श्रीलंका को बड़ा झटका, PAK-ENG ट्राई सीरीज से स्टार खिलाड़ी बाहर; रिप्लेसमेंट जारी

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget