एक्सप्लोरर

The Ashes: 400 विकेट लेने वाले तीसरे ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज बने नेथन लियॉन, ऑस्ट्रेलिया ने जीता ब्रिसबेन टेस्ट

Nathan Lyon Completed 400 Test Wicket: ऑस्ट्रेलिया के स्पिनर नेथन लियॉन ने टेस्ट क्रिकेट में 400 विकेट पूरे कर लिए हैं. ऐसा करने वाले वह ऑस्ट्रेलिया के तीसरे गेंदबाज बन गए हैं.

The Ashes : ऑस्ट्रेलिया के स्पिनर नेथन लियॉन ने ब्रिसबेन में खेले जा रहे एशेज सीरीज के पहले टेस्ट में एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में 400 विकेट पूरे कर लिए. ऐसा करने वाले वह ऑस्ट्रेलिया के तीसरे गेंदबाज बन गए हैं. इससे पहले ग्लेन मैक्ग्राथ और शेन वार्न ये कारनामा कर चुके हैं. वहीं इस मैच में नेथन लियॉन की शानदार गेंदबाजी की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने इस मैच में शानदार जीत दर्ज कर ली.

नेथन लियॉन रहे हावी

इससे पहले मैच के तीसरे दिन के बाद इंग्लैंड 2 विकेट पर 220 रनों के स्कोर के साथ मैच में वापसी करने की कोशिश कर रही थी. ऐसा लग रहा था कि डेविड मलान और कप्तान जो रूट टीम को वापस मैच में ला सकते हैं, लेकिन चौथे दिन के खेल के पहले सेशन में ही मैच ऑस्ट्रेलिया के खेमें में चला गया. डेविड मलान के आउट होते ही नेथन लियॉन ने ओलिवर पोप,  ओली रॉबिन्सन और मार्क वुड को आउट कर दिया.

करियर पर एक नजर

नेथन लियॉन ने 400 विकेट लेने के लिए 101 टेस्ट मैच खेले हैं. उन्होंने वर्ष 2011 में श्रीलंका के खिलाफ गाले में डेब्यू किया था. नेथन लियॉन ने टेस्ट क्रिकेट में अपनी पहली ही गेंद पर कुमार संगकारा का विकेट हासिल करके रेकॉर्ड बनाया था. वह टेस्ट करियर में एक इनिंग्स में 18 बार 5 विकेट और 3 बार 10 विकेट हासिल कर चुके हैं. ऑस्ट्रेलियाई टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में नेथन लियॉन से आगे सिर्फ दो ही गेंदबाज़ हैं. शेन वार्न जहां 708 विकेट ले रखे हैं, वहीं ग्लेंन मैक्ग्राथ के नाम 641 विकेट हैं.

Koo App
नाथन लियोन टेस्ट क्रिकेट में 400 से अधिक विकेट लेने वाले सातवें स्पिनर और कुल 17वें गेंदबाज हैं। टेस्ट क्रिकेट में 400 विकेट लेने वाले गेंदबाज : मुरलीधरन (800), वार्न (708) कुंबले (619), एंडरसन (632), मैकग्रा (563), ब्रॉड (524), वाल्श (519), स्टेन (439), कपिल (434), हैडली (431), हेराथ (433), अश्विन (427), पोलाक (421), हरभजन (417), अकरम (414), एंब्रोस (405) और लियोन (403) । #ashes
 
- Dharmendra Pant (@dmpant1970) 11 Dec 2021

The Ashes: 400 विकेट लेने वाले तीसरे ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज बने नेथन लियॉन, ऑस्ट्रेलिया ने जीता ब्रिसबेन टेस्ट

10 साल पहले ग्राउंड्समैन थे

आज 400 विकेट क्लब में शामिल होने वाले नेथन लियॉन 10 साल पहले तक ऑस्ट्रेलिया के एडिलेड ओवल मैदान में ग्राउंड्स मैन के रूप में काम करते थे. यहां से उन्होंने खेलना शुरू किया और आज कई बुलंदियां छू चुके हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर गए शुभमन गिल; क्या खेलेंगे दूसरा वनडे?
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर गए शुभमन गिल; क्या खेलेंगे दूसरा वनडे?
इंग्लैंड दौरे पर भारत की पहली जीत, टीम इंडिया ने 6 विकेट से जीता पहला वनडे; गिल-अक्षर-सुंदर चमके
इंग्लैंड दौरे पर भारत की पहली जीत, टीम इंडिया ने 6 विकेट से जीता पहला वनडे; गिल-अक्षर-सुंदर चमके
इस साल वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 7 बल्लेबाज, जो रूट की है 161 की औसत
इस साल वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 7 बल्लेबाज, जो रूट की है 161 की औसत
भारत-पाकिस्तान मैच के 'लालच' में ICC लेने जा रहा बड़ा फैसला! ODI और टी20 वर्ल्ड कप में होगा बड़ा बदलाव
IND-PAK मैच के 'लालच' में ICC लेने जा रहा बड़ा फैसला! ODI और टी20 वर्ल्ड कप में होगा बदलाव

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
साउथ चाईना शी पर क्या है भारत का स्टैंड? विदेश मंत्रालय का आ गया बड़ा बयान, कहा- हमारा रुख...
साउथ चाईना शी पर क्या है भारत का स्टैंड? विदेश मंत्रालय का आ गया बड़ा बयान, कहा- हमारा रुख...
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच आलाकमान की बड़ी बैठक, राहुल गांधी का सीधा मैसेज - 'किसी भी सूरत में...'
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच आलाकमान की बड़ी बैठक, राहुल गांधी का सीधा मैसेज - 'किसी भी सूरत में...'
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर गए शुभमन गिल; क्या खेलेंगे दूसरा वनडे?
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर गए शुभमन गिल; क्या खेलेंगे दूसरा वनडे?
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई, बताया सारा सच
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
 Zareen Khan Viral Video: 'हमारे सामने ही बदल लो' पैप्स ने की बदतमीजी तो आग बबूला हुई जरीन खान- वीडियो वायरल 
'हमारे सामने ही बदल लो' पैप्स ने की बदतमीजी तो आग बबूला हुई जरीन खान- वीडियो वायरल 
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
Embed widget