एक्सप्लोरर

ICC ने शेयर की टीम इंडिया की सबसे यादगार जीत की तस्वीर, विरोधी कप्तान को याद ही नहीं मैच

आईसीसी ने भारतीय टीम की एक तस्वीर पोस्ट की जिसमें खिलाड़ी जीत का जश्न मना रहे थे. ये फोटो नेटवेस्ट ट्रॉफी में टीम इंडिया की जीत के बाद की थी, जिसमें भारत ने इंग्लैंड को हराया था.

भारतीय क्रिकेट टीम मौजूदा वक्त में दुनिया की सबसे मजबूत टीमों में से है. हालांकि पिछले दशक की शुरुआत में ऐसी स्थिति नहीं थी और टीम को टूर्नामेंट जीतने में ज्यादा सफलताएं नहीं मिली. इसके बावजूद नेटवेस्ट ट्रॉफी में मिली जीत उस दौर में सबसे बड़ी सफलताओं से थी, जो भारतीय फैंस को हमेशा याद रहती है. हालांकि इंग्लैंड के पूर्व कप्तान नासिर हुसैन आज भी उस फाइनल मैच को याद करना पसंद नहीं करते.

2002 में इंग्लैंड के ऐतिहासिक लॉर्ड्स मैदान में भारत ने फाइनल में इंग्लैंड को हराकर खिताब जीता था. बुधवार 6 मई को इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने अपने ट्विटर हैंडल से एक फोटो पोस्ट की, जिसमें भारतीय खिलाड़ी मैदान में जीत का जश्न मना रहे थे.

आईसीसी ने इसके साथ ही क्रिकेट फैंस से पूछा- “क्या आप बता सकते हो कि भारतीय खिलाड़ी किस नाटकीय जीत का जश्न मना रहे हैं?”

भारतीय क्रिकेट के फैंस के लिए ये कोई मुश्किल सवाल नहीं था और आईसीसी के ट्वीट के जवाब में फैंस ने बताया कि ये नेटवेस्ट ट्रॉफी में भारतीय टीम की जीत के बाद की तस्वीर है.

हालांकि उस मैच में इंग्लैंड के कप्तान रहे नासिर हुसैन ने भी इस पोस्ट पर जवाब दिया. हुसैन ने मजाकिया अंदाज में ‘नहीं’ लिखा और साथ ही एक इमोजी भी लगाया. हालांकि हुसैन इससे पहले भी इस मैच के बारे में बोल चुके हैं.

कैफ-युवराज ने दिलाई थी ऐतिहासिक जीत

भारत की इस जीत के हीरो रहे मोहम्मद कैफ ने पिछले साल एक ट्वीट किया था, जिसमें वो युवराज के साथ लॉर्ड्स में खड़े थे. इस पर नासिर ने लिखा था कि आज भी इन दोनों खिलाड़िंयों के बुरे सपने आते हैं.

नेटवेस्ट ट्रॉफी में भारत ने फाइनल में इंग्लैंड से मिले 325 रन के विशाल लक्ष्य को हासिल कर खिताब जीत लिया था. एक वक्त भारतीय टीम मुश्किल में थी और फिर युवराज और कैफ ने शतकीय साझेदारी कर टीम की उम्मीद जगाई थी. कैफ आखिर तक टिके रहे और टीम को जीत दिलाई. ये उस वक्त में सबसे बड़ा रन चेज था.

भारत की इस जीत के बाद कप्तान सौरव गांगुली ने पहले बालकनी में अपनी जर्सी लहराई और फिर पूरी टीम के साथ दौड़ते हुए मैदान में कैफ को गले लगा लिया था.

ये भी पढ़ें

कोरोना के बाद क्रिकेट में हो जाएगा यह बदलाव, खिलाड़ियों के सामने होंगी ये बड़ी चुनौतियां

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Watch: कोई बच्चा भी आसानी से कर देता आउट, ईशान किशन ने छोड़ा 'लप्पू' सा रन आउट; वीडियो वायरल
कोई बच्चा भी आसानी से कर देता आउट, ईशान किशन ने छोड़ा 'लप्पू' सा रन आउट; वीडियो वायरल
रोहित शर्मा के फैंस के लिए गुड न्यूज, राजीव शुक्ला का बयान कर देगा खुश
रोहित शर्मा के फैंस के लिए गुड न्यूज, राजीव शुक्ला का बयान कर देगा खुश
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
क्रिकेट में क्या होती है रिवर्स बॉलिंग? अब क्यों गेंदबाज नहीं करते इसका इस्तेमाल
क्रिकेट में क्या होती है रिवर्स बॉलिंग? अब क्यों गेंदबाज नहीं करते इसका इस्तेमाल

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, आधी रात को ले गई पुलिस, इस मामले में हुए अरेस्ट
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, आधी रात को ले गई पुलिस, इस मामले में हुए अरेस्ट
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
Jana Nayagan BO Collection: 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
Embed widget