एक्सप्लोरर

विजय हजारे सीरीज के सेमीफाइनल मैच में मुंबई का कर्नाटक से होगा मुकाबला, पृथ्वी शॉ और देवदत्त पड्डिकल से रहेंगी उम्मीदें

विजय हजारे ट्रॉफी वनडे चैंपियनशिप का सेमीफाइनल मुकाबला मुंबई और कर्णाटक के बीच खेला जाएगा. अब तक दोनों ही टीमों के खिलाड़ियों का प्रदर्शन शानदार रहा है. वहीं, लोगों की उम्मीदें सलामी बल्लेबाजों पृथ्वी शॉ और देवदत्त पड्डिकल पर टिकी हुई हैं.

घरेलू क्रिकेट की दिग्गज टीमें मुंबई और कर्नाटक गुरुवार को विजय हजारे ट्रॉफी एकदिवसीय चैंपियनशिप के सेमीफाइनल आमने सामने होंगे तो सभी की नजरें सलामी बल्लेबाजों पृथ्वी शॉ और देवदत्त पड्डिकल जैसे बड़े हिटर पर टिकी होंगी. लिस्ट ए क्रिकेट में लगातार चार शतक जड़ने वाले पहले भारतीय बने पड्डिकल 673 रन के साथ टूर्नामेंट के शीर्ष स्कोरर हैं लेकिन मुंबई के पृथ्वी भी 589 रन बनाकर उनसे अधिक पीछे नहीं हैं.

मुंबई की अगुआई कर रहे पृथ्वी ने पुडुचेरी के खिलाफ ग्रुप चरण के मैच में नाबाद 227 रन की पारी खेली थी जो टूर्नामेंट के इतिहास का सर्वश्रेष्ठ व्यक्तिगत स्कोर है. मंगलवार को पृथ्वी ने लक्ष्य का पीछा करते हुए किसी भारतीय द्वारा लिस्ट ए मैच में सर्वोच्च स्कोर का रिकॉर्ड बनाया जब उन्होंने सौराष्ट्र के खिलाफ क्वार्टर फाइनल में नाबाद 185 रन की पारी खेली. पृथ्वी ने इस दौरान महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली जैसे दिग्गजों को पीछे छोड़ा. दोनों ही युवा खिलाड़ी गुरुवार को बड़ी पारी खेलकर अपनी टीम को फाइनल में पहुंचाने की कोशिश करेंगे.

चयनकर्ताओं को प्रभावित कर सकते हैं पड्डिकल 

पालम के एयरफोर्स मैदान पर पड्डिकल एक बार फिर चयनकर्ताओं को प्रभावित करने की कोशिश करेंगे जिससे कि इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की श्रृंखला के लिए भारत की एकदिवसीय टीम में जगह बनाने का उनका दावा मजबूत हो सके. कर्नाटक के पास मनीष पांडे, तेज गेंदबाज रोनित मोरे, एम प्रसिद्ध कृष्णा, आलराउंडर श्रेयस गोपाल और स्पिनर के गौतम जैसे अनुभवी खिलाड़ी हैं और इस मामले में उसका मुंबई पर पलड़ा कुछ भारी है, जिसके पास कुछ युवा खिलाड़ी हैं और टीम नियमित कप्तान श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव और तेज गेंदबाज शारदुल ठाकुर के बिना उतरेगी.

शानदार फॉर्म में हैं रविकुमार समर्थ 

कर्नाटक के कप्तान रविकुमार समर्थ भी शानदार फॉर्म में हैं और 605 रन के साथ इस साल सर्वाधिक रन बनाने वालों की सूची में दूसरे स्थान पर हैं. उन्होंने केरल के खिलाफ क्वार्टर फाइनल में 192 रन की पारी खेली. साल 2018-19 में खिताब जीतने वाली मुंबई को अपने गेंदबाजों से काफी उम्मीदें होंगी जिनकी अगुआई तेज गेंदबाज धवल कुलकर्णी (13 विकेट) करेंगे. स्पिनरों शम्स मुलानी, प्रशांत सोलंकी और तनुष कोटियान के अलावा आलराउंडर शिवम दुबे का प्रदर्शन भी टीम के लिए अहम होगा. दूसरा सेमीफाइनल गुजरात और उत्तर प्रदेश के बीच अरूण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा जिसे बराबरी का मुकाबला माना जा रहा है. दोनों टीमों को अपने कप्तानों प्रियांक पांचाल (गुजरात) और करण शर्मा (उत्तर प्रदेश) से काफी उम्मीदें होंगी.

इसे भी पढ़ेंः

IND W VS SA W 2nd ODI: भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 157 रन पर समेटा, गोस्वामी ने लिए चार विकेट

सचिन की अगुवाई में इंग्लैंड के खिलाफ दम दिखाने उतरेंगे इंडिया लीजेंड्स, जानिए पूरी डिटेल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छात्र आंदोलन पर आई युवराज सिंह की प्रतिक्रिया, जो कहा वो सरकार और छात्रों को जानना चाहिए
छात्र आंदोलन पर आई युवराज सिंह की प्रतिक्रिया, जो कहा वो सरकार और छात्रों को जानना चाहिए
इंग्लैंड में हार से इन 4 खिलाड़ियों का करियर खतरे में, अब दोबारा भारत की वनडे टीम में नहीं मिलेगी जगह!
इंग्लैंड में हार से इन 4 खिलाड़ियों का करियर खतरे में, अब दोबारा भारत की वनडे टीम में नहीं मिलेगी जगह!
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
35 रुपये में भारत-जिम्बाब्वे का एक मैच और 89 में देखें पूरी सीरीज, सिर्फ इन दो एप पर लाइव आएंगे सभी मैच
35 रुपये में भारत-जिम्बाब्वे का एक मैच और 89 में देखें पूरी सीरीज, यहां लाइव आएंगे मैच

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget