एक्सप्लोरर

RPS के खिलाफ आखिरी गेंद पर जीत के साथ तीसरी बार IPL चैंपियन बनी मुंबई इंडियंस

RPS के खिलाफ आखिरी गेंद पर जीत के साथ तीसरी बार IPL चैंपियन बनी मुंबई इंडियंस

नई दिल्ली/हैदराबाद: अंतिम ओवरों के रोमांच में राइज़िंग पुणे सुपरजाएंट पर 1 रन से जीत के साथ आईपीएल 10 की चैंपियन बनी मुंबई इंडियंस की टीम. इस जीत के साथ मुंबई इंडियंस आईपीएल में तीन बार खिताब जीतने वाली पहली टीम भी बन गई है. 130 रनों के लक्ष्य का बचाव करते हुए मुंबई इंडियंस के गेंदबाज़ों ने आखिरी गेंद पर मुकाबला अपने नाम कर लिया. 


पहले कृणाल पंड्या की मुश्किल हालात में खेली गयी 47 रन की पारी और मिशेल जॉनसन की अगुवाई वाले आक्रमण की शानदार गेंदबाज़ी से मुंबई ने मुकाबला अपने नाम किया. मुंबई के पांच बल्लेबाज दोहरे अंक में पहुंचे जिनमें से कृणाल पंड्या(38 गेंदों पर 47) और कप्तान रोहित शर्मा(22 गेंदों पर 24 रन) ही 20 रन की संख्या को छू पाये. 


कृणाल और जॉनसन(नाबाद 13) ने आठवें विकेट के लिये 50 रन जोड़कर टीम का स्कोर आठ विकेट पर 129 रन तक पहुंचाया. मुंबई ने पहले 17 ओवरों में 92 रन बनाये थे लेकिन आखिरी तीन ओवरों में वह 37 रन बनाने में सफल रहा जो आखिर में निर्णायक साबित हुए. 


130 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पुणे के लिये अंजिक्य रहाणे ने 38 गेंदों पर 44 रन बनाये जबकि स्मिथ ने 50 गेंदों पर 51 रन की पारी खेली. इन दोनों के अलावा कोई भी अन्य बल्लेबाज योगदान नहीं दे पाया और उसकी टीम आखिर में छह विकेट पर 128 रन ही बना पायी. 


मुंबई के लिये जॉनसन ने 26 रन देकर तीन और जसप्रीत बुमराह ने 26 रन देकर दो विकेट लिये. फिर से इन दोनों टीमों के बीच आखिरी गेंद तक मैच खिंचा. 


पिछले तीन अवसरों पर पुणे जीता था लेकिन इस सबसे महत्वपूर्ण मैच में मुंबई बाजी मारने में सफल रहा. 


मुंबई ने इससे पहले 2013 और 2015 में रोहित शर्मा की ही अगुवाई में खिताब जीता था. पुणे को आखिरी ओवर में 11 रन चाहिए थे लेकिन जॉनसन ने इस ओवर में नौ रन दिये और दो विकेट लिये. 


मुंबई को इस जीत से चमचमाती ट्राफी और 15 करोड़ रूपये मिले जबकि दो साल के लिये आईपीएल से जुड़ी पुणे की टीम को उप विजेता के रूप में दस करोड़ रूपये की धनराशि मिली.


मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा ने भी पहले पांच ओवरों में ही पांच गेंदबाज आजमाकर बल्लेबाजों को परेशानी में डालने के प्रयास किये. इनमें से तीसरे ओवर में बुमराह ने राहुल त्रिपाठी(तीन) को पगबाधा आउट करके मुंबई को पहली सफलता दिलायी. लसित मलिंगा के अगले ओवर में दूसरे सलामी बल्लेबाज रहाणे भी पवेलियन लौट जाते लेकिन कृणाल ने शार्ट एक्स्ट्रा कवर पर उनका आसान कैच छोड़ दिया. रहाणे ने तब 14 रन बनाये थे. 


रहाणे ने स्मिथ के साथ दूसरे विकेट के लिये 54 रन जोड़े. रहाणे की पारी का अंत कीरोन पोलार्ड ने जानसन की गेंद पर खूबसूरत कैच लेकर किया. उन्होंने ने अपनी पारी में पांच चौके लगाये. मुंबई के गेंदबाजों ने भी पिच का फायदा उठाकर बल्लेबाजों पर लगाम कसे रखी. स्मिथ और महेंद्र सिंह धोनी क्रीज पर थे लेकिन पुणे का स्कोर कछुआ चाल से आगे बढ़ रहा था. ऐसे में इन दोनों बल्लेबाजों ने कृणाल के ओवर में 14 रन लेकर रन और गेंदों के बीच अंतर कम किया. स्मिथ का पारी के इस 16वें ओवर में रिवर्स स्वीप से लगाया गया छक्का दर्शनीय था. 


बुमराह ने धोनी(10) को विकेट के पीछे कैच कराकर मुंबई के खिलाड़ियों में फिर से जान भर दी. स्मिथ ने मलिंगा पर चौका लगाया लेकिन तब भी दो ओवर में 23 रन की दरकार थी. स्मिथ ने बुमराह पर लांग आफ क्षेत्र में छक्का जड़ा जिसके बाद पुणे को आखिरी ओवर में 11 रन की जरूरत थी. मनोज तिवारी(सात) ने जानसन की पहली गेंद पर चौका लगाया लेकिन अगली गेंद पर उन्होंने सीमा रेखा पर कैच दे दिया. 


अगली गेंद पर स्टीव स्मिथ ने भी एक्स्ट्रा कवर पर कैच थमा दिया. आखिरी गेंद पर पुणे को चार रन चाहिए थे लेकिन डेनियल क्रिस्टियन दो रन ही ले पाये.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या है आकिब नबी की खासियत? श्रीलंका सीरीज से पहले दुनिया में हो रही चर्चा
क्या है आकिब नबी की खासियत? श्रीलंका सीरीज से पहले दुनिया में हो रही चर्चा
पाकिस्तानी कप्तान बाबर आजम ने रच दिया इतिहास, बनाया ये खास रिकॉर्ड
पाकिस्तानी कप्तान बाबर आजम ने रच दिया इतिहास, बनाया ये खास रिकॉर्ड
दुनिया का इकलौता खिलाड़ी कौन जिसनें 50 गेंदों से कम में ठोके तीन शतक
दुनिया का इकलौता खिलाड़ी कौन जिसनें 50 गेंदों से कम में ठोके तीन शतक
मार्करम बनेंगे LSG के नए कप्तान? IPL 2027 से पहले कप्तानी पर खुद दिया जवाब
मार्करम बनेंगे LSG के नए कप्तान? IPL 2027 से पहले कप्तानी पर खुद दिया जवाब

वीडियोज

Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri
Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गले लगाकर ट्रंप ने भोंका छुरा? PAK मंत्री का US को लेकर चौंकाने वाला दावा- 'हमारे खिलाफ...'
गले लगाकर ट्रंप ने भोंका छुरा? PAK मंत्री का US को लेकर चौंकाने वाला दावा- 'हमारे खिलाफ...'
Datia By-election Result 2026 Live: दतिया उपचुनाव के चौथे राउंड में कांग्रेस 736 वोट से आगे, बीजेपी पीछे, दिख रहा नरोत्तम इफेक्ट?
Live: दतिया उपचुनाव के चौथे राउंड में कांग्रेस 736 वोट से आगे, बीजेपी पीछे, दिख रहा नरोत्तम इफेक्ट?
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
दुनिया का इकलौता खिलाड़ी कौन जिसनें 50 गेंदों से कम में ठोके तीन शतक
दुनिया का इकलौता खिलाड़ी कौन जिसनें 50 गेंदों से कम में ठोके तीन शतक
'मैं राक्षस बन गया था, सेट पर शराब पीता था', राम कपूर ने बताया क्यों बंद हुआ था 'बड़े अच्छे लगते हैं' शो
राम कपूर ने बताया क्यों बंद हुआ था 'बड़े अच्छे लगते हैं'? बोले- 'मैं सेट पर शराब पीता था'
अनुराग ठाकुर-प्रवेश वर्मा को सुप्रीम कोर्ट से राहत, SC बोला- 'ऐसी बात कहने से...'
अनुराग ठाकुर-प्रवेश वर्मा को सुप्रीम कोर्ट से राहत, SC बोला- 'ऐसी बात कहने से...'
बृजभूषण शरण सिंह से जज ने कही ये बात, भावुक नजर आए BJP नेता
बृजभूषण शरण सिंह से जज ने कही ये बात, भावुक नजर आए BJP नेता
Xप्लेन: Google और OpenAI जैसी कंपनियों पर भारत की निर्भरता कितनी खतरनाक?
Google और OpenAI जैसी कंपनियों पर भारत की निर्भरता कितनी खतरनाक?
Embed widget