एक्सप्लोरर

The Hundred: मुंबई इंडियंस ने खरीदी छठी टीम! अंबानी परिवार विदेश में परचम लहराने को तैयार; करोड़ों में हुई डील

Mumbai Indians: IPL में 5 बार खिताब जीतने वाली मुंबई इंडियंस फ्रैंचाइजी ने एक और बड़ा दांव खेला है. अब इस फ्रैंचाइजी ने The Hundred लीग में एक नई टीम खरीद ली है.

Mumbai Indians Oval Invincibles The Hundred League: इंग्लैंड की द हंड्रेड लीग, टीमों की बिक्री के कारण निरतर सुर्खियों में बनी रही है. अब एक नई रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि मुंबई इंडियंस फ्रैंचाइजी ने द हंड्रेड की ओवल इन्विंसिबल्स में 49 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीद ली है. ओवल इन्विंसिबल्स इस लीग की गत चैंपियन है और 2 बार 'The Hundred' का खिताब उठा चुकी है. रिलायंस इंडस्ट्रीज ने सीवीसी कैपिटल नाम की कंपनी और कई अन्य हाई-प्रोफाइल निवेशकों को मात देकर इस टीम में हिस्सेदारी प्राप्त की है.

इंडिया टुडे अनुसार द ओवल इन्विंसिबल्स पर लगी सबसे ऊंची बोली 123 मिलियन पाउंड्स रही. अब चूंकि MI ने इस टीम में 49 प्रतिशत हिस्सेदारी पाई है, इसके लिए उसे करीब 60 मिलियन पाउंड्स की कीमत अदा करनी होगी. यह भारतीय मुद्रा में करीब 645 करोड़ रुपये के बराबर है. इसी के साथ ओवल इन्विंसिबल्स ऐसी छठी टीम बन जाएगी जिसे रिलायंस इंडस्ट्रीज का मैनेजमेंट नियंत्रित कर रहा होगा. इससे पहले मुंबई इंडियंस, IPL और महिला प्रीमियर लीग (WPL) में परचम लहरा चुकी है. वहीं मेजर लीग क्रिकेट में MI न्यू यॉर्क, SA20 में MI केपटाउन और ILT20 में MI अमीरात अंबानी परिवार के ही अंडर आती है.

ऐसी अटकलें थीं कि अंबानी परिवार उन टीमों में से एक को खरीदना चाहता था, जिसका संचालन लंदन से होता हो. लंदन स्पीरिट पर भी उन्होंने नजरें गढ़ाई हुई थीं. बताते चलें कि कुछ मीडिया रिपोर्ट्स अनुसार ओवल इन्विंसिबल्स में गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने भी दिलचस्पी दिखाई थी, लेकिन नए अपडेट अनुसार मुंबई इंडियंस ने बाजी मार ली है. द ओवल इन्विंसिबल्स की बात करें तो इसकी 49 प्रतिशत हिस्सेदारी अब अंबानी परिवार और बाकी 51 प्रतिशत हिस्सेदारी सरे काउंटी क्रिकेट क्लब के पास है. यदि सरे क्लब भविष्य में अपने शेयर बेचना चाहे तो MI फ्रैंचाइजी इस टीम का पूरा मालिकाना हक भी प्राप्त कर सकती है. रिपोर्ट अनुसार फिलहाल के लिए सरे काउंटी क्रिकेट क्लब अपने शेयर बेचने के मूड में नहीं है.

यह भी पढ़ें:

IND vs ENG 4th T20 Weather: भारत-इंग्लैंड चौथे टी20 में बारिश बनेगी विलेन? जानें मैच के दौरान कैसा रहेगा पुणे का मौसम

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 7 साल पुराना है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, एशिया कप और एशियन गेम्स से बाहर स्टार बल्लेबाज
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, एशिया कप और एशियन गेम्स से बाहर स्टार बल्लेबाज
संन्यास के बाद क्या करेंगे रोहित और कोहली? अश्विन ने कह दी बड़ी बात
संन्यास के बाद क्या करेंगे रोहित और कोहली? अश्विन ने कह दी बड़ी बात
'चाहे 100 टेस्ट खेले हो या 1...', किसके बारे में बोले गौतम गंभीर
'चाहे 100 टेस्ट खेले हो या 1...', किसके बारे में बोले गौतम गंभीर
सरफराज और गुरनूर बाहर, पहले टेस्ट के लिए दिग्गज ने चुनी प्लेइंग 11
सरफराज और गुरनूर बाहर, पहले टेस्ट के लिए दिग्गज ने चुनी प्लेइंग 11

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget