एक्सप्लोरर

पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी के ट्विटर से हटा ब्लू टिक, सात महीने से नहीं किया था कोई ट्वीट

ट्विटर ने भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी के अकाउंट से ब्लू टिक हटा दिया है. उनके करीब 8.2 मिलियन फॉलोअर हैं.

MS Dhoni Twitter: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के ट्विटर से ब्लू टिक हट गया है. ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि धोनी ट्विटर पर कम एक्टिव हैं, इसलिए ट्विटर ने उनके अकाउंट से ब्लू टिक हटा दिया है. बता दें कि ट्विटर पर धोनी के करीब 8.2 मिलियन फॉलोअर हैं.

8 जनवरी को किया था आखिरी ट्वीट 

गौरतलब है कि एमएस धोनी ने इसी साल 8 जनवरी को आखिरी ट्वीट किया था. इसके बाद से उन्होंने कोई ट्वीट नहीं किया. हालांकि, वह इंस्टाग्राम पर एक्टिव रहते हैं. वहीं आठ जनवरी से पहले उन्होंने सितंबर 2020 में ट्वीट किया था. ऐसे में माना जा रहा है कि ज्यादा एक्टिव न रहने की वजह से ट्विटर ने एमएस धोनी का ब्लू टिक हटा दिया है. लेकिन इससे उनके फैंस को करारा झटका ज़रूर लगा है. 

आईसीसी की सभी ट्रॉफी जीतने वाले इकलौते कप्तान हैं धोनी 

एमएस धोनी की गिनती विश्व के सबसे सफल कप्तानों में होती है. धोनी आईसीसी की सभी तीनों ट्रॉफी जीतने वाले विश्व के इकलौते कप्तान हैं. उन्होंने 2007 में टी20 विश्व कप, 2011 में वनडे विश्व कप और 2013 में चैंपियन ट्रॉफी जीती थी. धोनी के इस रिकॉर्ड को तोड़ना लगभग नामुमकिन है. 

धोनी का इंटरनेशनल करियर 

दिसंबर 2004 में इंटरनेशनल क्रिकेट में कदम रखने वाले धोनी के नाम 90 टेस्ट में 38.09 की औसत से 4876 रन हैं. टेस्ट क्रिकेट में उनके नान एक दोहरा शतक, छह शतक और 33 अर्धशतक हैं. इसके अलावा 350 वनडे मैचों में माही के नाम 50.58 की औसत से 10773 रन हैं. वनडे में धोनी के नाम 10 शतक और 73 अर्धशतक हैं. साथ ही 98 टी20 इंटरनेशनल मैचों में माही के नाम 40.25 की औसत से 4669 रन हैं. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वैभव सूर्यवंशी के 'सुपरस्टार' बनने पर कपिल देव का बड़ा बयान, कांबली से की तुलना
वैभव सूर्यवंशी के 'सुपरस्टार' बनने पर कपिल देव का बड़ा बयान, कांबली से की तुलना
कप्तान टेम्बा बवुमा का खतरनाक टेस्ट रिकॉर्ड, नहीं हारे एक भी मैच; अब AUS से सामना 
कप्तान टेम्बा बवुमा का खतरनाक टेस्ट रिकॉर्ड, नहीं हारे एक भी मैच; अब AUS से सामना 
टीम इंडिया पर WI के खिलाफ दूसरा टी20 गंवाने का संकट! रांची के रिकॉर्ड से बढ़ी टेंशन
टीम इंडिया पर WI के खिलाफ दूसरा टी20 गंवाने का संकट! रांची के रिकॉर्ड से बढ़ी टेंशन
भुवनेश्वर के बाद अब इस खिलाड़ी की टीम में वापसी, 3 साल बाद मिली जगह 
भुवनेश्वर के बाद अब इस खिलाड़ी की टीम में वापसी, 3 साल बाद मिली जगह 

वीडियोज

पहले जंतर मंतर अब राजघाट..विपक्ष के प्रदर्शन का देखिए LIVE अपडेट
बीवी की बेवफाई....पति का गुस्सा !
Rahul Gandhi पर पुलिस का एक्शन! हिरासत में लेकर बस में बैठाया
प्रेमानंद महाराज के यहां जाने पर मिले 5 करोड़?
विपक्ष का प्रदर्शन...कांग्रेस ने किया 'हाइजैक' ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'अभी इंतजार कीजिए', स्टारलिंक विवाद पर क्यों एलन मस्क बोले- थैंक्यू राहुल
'अभी इंतजार कीजिए', स्टारलिंक विवाद पर क्यों एलन मस्क बोले- थैंक्यू राहुल
ध्रुव राठी ने बिहार का नाम लेकर बेंगलुरु में क्या कहा? 'करीब 65 लाख…'
ध्रुव राठी ने बिहार का नाम लेकर बेंगलुरु में क्या कहा? 'करीब 65 लाख…'
टीम इंडिया पर WI के खिलाफ दूसरा टी20 गंवाने का संकट! रांची के रिकॉर्ड से बढ़ी टेंशन
टीम इंडिया पर WI के खिलाफ दूसरा टी20 गंवाने का संकट! रांची के रिकॉर्ड से बढ़ी टेंशन
नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता का बड़ा बयान, 'अहंकारी आदमी था, ईश्वर ने ही प्राण हरे हैं...'
नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता का बड़ा बयान, 'अहंकारी आदमी था, ईश्वर ने ही प्राण हरे हैं...'
'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी
'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
UP में स्मृति एक्टिव, सपा के बागी MLAs को शामिल कराएंगी BJP, कौन-कौन मारेगा एंट्री?
UP में स्मृति एक्टिव, सपा के बागी MLAs को शामिल कराएंगी BJP, कौन-कौन मारेगा एंट्री?
Embed widget