एक्सप्लोरर

MS Dhoni: चेन्नई क्यों है धोनी के लिए बेहद खास? अब खुद माही ने किया इसका खुलासा

LGM Trailer Launch: धोनी ने अपने प्रोडक्शन हाउस में बनी पहली तमिल फिल्म के ट्रेलर लॉन्च के मौके पर चेन्नई से जुड़े अपने खास रिश्ते को लेकर बात की और कई यादगार लम्हों को भी साझा किया.

MS Dhoni On Special Connection With Chennai: भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की फैन फॉलोविंग अभी भी मौजूदा टीम इंडिया के खिलाड़ियों से कहीं ज्यादा देखने को मिलती है. धोनी ने 10 जुलाई को चेन्नई में अपने प्रोडक्शन हाउस की पहली फिल्म लेट्स गेट मैरिड (LGM) का ट्रेलर लॉन्च किया. यह फिल्म तमिल भाषा में है. इस दौरान धोनी ने कई सवालों के जवाब देने के साथ चेन्नई से अपने खास रिश्ते को लेकर भी खुलकर बात की.

आईपीएल का जब पहला सीजन साल 2008 में खेला गया था, तो उस समय धोनी को चेन्नई सुपर किंग्स ने अपनी टीम का हिस्सा बनाया था. इसके बाद से धोनी और चेन्नई के बीच एक ऐसे खास रिश्ते की शुरुआत हुई जो लगातार मजबूती के साथ आगे बढ़ रहा है. चेन्नई से अपने इसी खास रिश्ते को लेकर धोनी ने कहा कि चेन्नई हमेशा मेरे लिए काफी खास रहा है.

अपनी फिल्म के ट्रेलर लॉन्च मौके पर धोनी ने तमिलनाडु के बारे में बात करते हुए चेन्नई से अपने रिश्ते को लेकर कहा कि मेरा टेस्ट फॉर्मेट में डेब्यू इसी मैदान पर हुआ था. टेस्ट में मैंने सर्वाधिक स्कोर चेन्नई में ही बनाया था. अब मेरी प्रोडक्शन की पहली फिल्म भी तमिल में ही आ रही है. चेन्नई मेरे लिए काफी खास है. मुझे यहां बहुत पहले ही गोद ले लिया गया था.

आईपीएल में चेन्नई को अब तक बना चुके 5 बार चैंपियन

इंडियन प्रीमियर लीग में अब तक सबसे ज्यादा ट्रॉफी जीतने के मामले में मुंबई इंडियंस के साथ चेन्नई सुपर किंग्स पहले स्थान पर है. दोनों टीमों ने 5-5 बार इस खिताब को अपने नाम किया है. CSK ने धोनी की कप्तानी में ही अब तक सभी खिताब अपने नाम किए हैं. इसमें साल 2010, 2011, 2018, 2021 और 2023 में चेन्नई की टीम चैंपियन बनने में सफल रही है. धोनी को चेन्नई में फैंस थाला कहकर पुकारते हैं.

 

यह भी पढ़ें...

श्रेयस अय्यर की फिटनेस पर बड़ा अपडेट आया सामने, जल्द वापसी के लिए स्टार खिलाड़ी ने कसी कमर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चेतेश्वर पुजारा ने चुनी वर्तमान की सर्वश्रेष्ठ टेस्ट इलेवन, 5 भारतीय खिलाड़ियों को दी जगह
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी वर्तमान की सर्वश्रेष्ठ टेस्ट इलेवन, 5 भारतीय खिलाड़ियों को दी जगह
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
BCCI को नहीं मिल रहा टाइटल स्पॉन्सर, होश उड़ाने वाली है वजह
BCCI को नहीं मिल रहा टाइटल स्पॉन्सर, होश उड़ाने वाली है वजह
कोलंबो में इतिहास रचेंगे रवींद्र जडेजा, ऐसा करने वाले होंगे पहले भारतीय
कोलंबो में इतिहास रचेंगे रवींद्र जडेजा, ऐसा करने वाले होंगे पहले भारतीय

वीडियोज

यूपी पुलिस का एक्सपर्ट गालीबाज अफसर !
राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?
एथेनॉल की कीमत...चीनी पर असर?
Akhilesh Yadav के चवन्नी वाले बयान से बवाल,Jayant ही नहीं अब जाट के सम्मान पर बात !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
Sugar Alternatives: चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
Embed widget