एक्सप्लोरर

VIDEO: शांत रहने वाले धोनी गुस्से में हुए लाल, मनीष पांडे को दी गाली

सेंचुरियन के सुपरस्पोर्ट पार्क में खेले गए दूसरे टी 20 मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने भारत को छह विकेट से हरा दिया. साउथ अफ्रीका के सामने जीत के लिए 189 रनों का लक्ष्य था जिसे टीम ने चार विकेट खोकर 8 गेंद पहले हासिल कर लिया.

नई दिल्ली/सेंचुरियन: सेंचुरियन के सुपरस्पोर्ट पार्क में खेले गए दूसरे टी 20 मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने भारत को छह विकेट से हरा दिया. साउथ अफ्रीका के सामने जीत के लिए 189 रनों का लक्ष्य था जिसे टीम ने चार विकेट खोकर 8 गेंद पहले हासिल कर लिया. इस जीत के साथ तीन मैचों की सीरीज 1-1 से बराबर हो गई है.

हार के अलावा भारत के लिए इस मुकाबले से एक अच्छी खबर ये आई कि पूर्व कप्तान एमएस धोनी एक बार फिर से अपने पुराने रंग में दिखे और महज़ 28 गेंदों में चार चौके और तीन छक्के लगाकर 52 रनों के साथ नाबाद रहे.

लेकिन उन इस पारी के दौरान एक ऐसा वाक्या भी हुआ जिसपर शायद ही कोई भारतीय फैन यकीन कर पाए. जी हां, अपने शांत व्यवहार और संयम भरे चरित्र के लिए पहचाने जाने वाले माही मुकाबले में अपना आपा खो बैठे.

भारतीय टीम जब 19.1 ओवर के बाद 171 रन बनाकर खेल रही, उस वक्त माही के साथ मनीष पांडे क्रीज़ पर मौजूद थे. दोनों ही बल्लेबाज़ बेहद सधे हुए अंदाज़ में खेल रहे थे. स्ट्राइक धोनी के पास थी. इसके बाद धोनी ने पांडे को इशारा किया लेकिन पांडे ने उनकी ओर ध्यान नहीं दिया.

इसके बाद अकसर शांत रहने वाले कैप्टन कूल अपना आपा खो बैठै और मनीष पांडे को गाली दे डाली. धोनी ने बेहद गुस्से में मनीष पांडे को गाली देते हुए चिल्लाकर कर कहा कि 'उधर क्या देख रहा है, इधर देख ले.'

इसके बाद धोनी का ये वीडियो भी वायरल हो गया. 

देखें वीडियो:

इससे पहले भारतीय टीम ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाज़ी करते हुए मनीष पांडे के शानदार अर्धशतक शतक और धोनी की आतिशी पारी की मदद से 188 रनों का सम्मानजनक स्कोर खड़ा किया था. लंबे अर्से बाद धोनी के बल्ले से टी20 अर्धशतक भी निकाल और वो अपने पुराने रंग में नज़र आए. वहीं दूसरे छोर पर मनीष पांडे ने जमकर बल्लेबाज़ी की और 48 गेंदों में छह चौके और तीन छक्कों के साथ नाबाद 79 रन बनाए.

इन दोनों के अलावा सुरेश रैना (30) और शिखर धवन (24) ने भारत को अच्छी शुरूआत दिलाई. इन दोनों बल्लेबाज़ों ने रोहित शर्मा के विकेट के बाद भारतीय पारी को संवारने का काम किया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'एमएस धोनी ने किया था मैसेज', भारतीय कप्तान स्मृति मंधाना ने खोला बड़ा राज
'एमएस धोनी ने किया था मैसेज', भारतीय कप्तान स्मृति मंधाना ने खोला बड़ा राज
IND vs NZ: चौथे टी20 में ऐसी होगी भारत-न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन! जानें पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन
चौथे टी20 में ऐसी होगी भारत-न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन! जानें पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन
ODI में बिना छक्का लगाए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज, नंबर-1 है भारतीय
ODI में बिना छक्का लगाए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज, नंबर-1 है भारतीय
जोश इंग्लिस ने रचा इतिहास, तीनों फॉर्मेट में एक से ज्यादा शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज
जोश इंग्लिस ने रचा इतिहास, तीनों फॉर्मेट में एक से ज्यादा शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज

वीडियोज

Bollywood News: बी-टाउन में दिखी करवा चौथ की रौनक, प्रियंका चोपड़ा ने रचाई पिया के नाम की मेहंदी (29.10.26)
Yeh Fitoor Tera: 🫨Saumya के आखिर किस कदम से Jeet को होगा उसके बेइंतहा प्यार का यकीन! #sbs
Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
ODI में बिना छक्का लगाए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज, नंबर-1 है भारतीय
ODI में बिना छक्का लगाए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज, नंबर-1 है भारतीय
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
पटाखों पर रोक के पक्ष में नहीं SC, कहा- जागरुकता के लिए विराट कोहली जैसी हस्तियों को शामिल करें
पटाखों पर रोक के पक्ष में नहीं SC, कहा- जागरुकता के लिए विराट कोहली जैसी हस्तियों को शामिल करें
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Embed widget