एक्सप्लोरर

MS Dhoni: अमेरिका में भी दिखी धोनी की दीवानगी, माही ने डोनाल्ड ट्रम्प की मेजबानी में खेला गोल्फ

MS Dhoni: भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी इन दिनों परिवार के साथ अमेरिका छुट्टियां मनाने पहुंचे हुए हैं. इसी बीच वह पूर्व यूएस प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रम्प की मेजबानी में गोल्फ खेलने पहुंचे.

Donald Trump Hosted Golf Game For Dhoni: भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को भले ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिए 3 साल से अधिक समय हो गया, लेकिन फैंस की उनके प्रति दीवानगी आज भी कम नहीं हुई है. इसी लिस्ट में अब एक नया नाम भी जुड़ गया है जो पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प का है. धोनी इन दिनों परिवार के साथ अमेरिका में छुट्टियां मना रहे हैं और इसी दौरान उनकी डोनाल्ड ट्रम्प के साथ एक फोटो सामने आई है.

पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने धोनी के लिए एक गोल्फ गेम की मेजबानी की. अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद धोनी गोल्फ खेलना काफी पसंद करते हुए दिखाई दिए हैं. इससे पहले धोनी का एक वीडियो भी सामने आया था जब वह यूएस ओपन 2023 में कार्लोस अलकराज और ज्वेरेव के बीच क्वार्टर फाइनल मुकाबला देखने पहुंचे थे. इस मुकाबले में अलकराज ने जीत हासिल करते हुए सेमीफाइनल में अपनी जगह बनाई थी.

धोनी का इससे पहले भी गोल्फ खेलते हुए कई बार वीडियो सामने आ चुका है. आईपीएल के 16वें सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स को विजेता बनाने के बाद धोनी ने अपने घुटने का ऑपरेशन कराया था. इसके बाद अगले कुछ महीनों तक रिहैब में समय बिताने के बाद अब वह पूरी तरह से फिट हो चुके हैं.

भारतीय टीम ने आखिरी आईसीसी ट्रॉफी धोनी के नेतृत्व में जीती थी

वर्ल्ड क्रिकेट में बतौर कप्तान धोनी की गिनती महान खिलाड़ियों में की जाती है. इसकी सबसे बड़ी वजह उनका आईसीसी इवेंट्स में कप्तान के रूप में शानदार प्रदर्शन करना. भारतीय टीम ने अपनी आखिरी आईसीसी ट्रॉफी साल 2013 में धोनी के नेतृत्व में ही जीती थी. वहीं साल 2011 में जब टीम इंडिया ने घरेलू जमीन पर धोनी के नेतृत्व में वनडे वर्ल्ड कप खेला था तो खिताब अपने नाम किया था.

 

यह भी पढ़ें...

IND vs PAK: शुभमन गिल के लिए मोहम्मद कैफ की खास सलाह, बताया कहां सुधार की जरूरत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छात्र आंदोलन पर आई युवराज सिंह की प्रतिक्रिया, जो कहा वो सरकार और छात्रों को जानना चाहिए
छात्र आंदोलन पर आई युवराज सिंह की प्रतिक्रिया, जो कहा वो सरकार और छात्रों को जानना चाहिए
इंग्लैंड में हार से इन 4 खिलाड़ियों का करियर खतरे में, अब दोबारा भारत की वनडे टीम में नहीं मिलेगी जगह!
इंग्लैंड में हार से इन 4 खिलाड़ियों का करियर खतरे में, अब दोबारा भारत की वनडे टीम में नहीं मिलेगी जगह!
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
35 रुपये में भारत-जिम्बाब्वे का एक मैच और 89 में देखें पूरी सीरीज, सिर्फ इन दो एप पर लाइव आएंगे सभी मैच
35 रुपये में भारत-जिम्बाब्वे का एक मैच और 89 में देखें पूरी सीरीज, यहां लाइव आएंगे मैच

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget