खाली समय में अपने 'डॉग्स' को कैच प्रेक्टिस करा रहे हैं धोनी, देखें वीडियो


नई दिल्ली: इंग्लैंड के खिलाफ वनडे और टी20 में कप्तानी का भार कंधों से उतारने के बाद टीम इंडिया के सुपरस्टार एमएस धोनी अब अपना खाली वक्त अपने घर पर बिता रहे हैं. हाल ही में बेटी जीवा के साथ वीडियो के बाद आज धोनी ने सोशल मीडिया पर अपने पालतू कुत्तों के साथ एक वीडियो शेयर किया. धोनी इस वीडियो में अपने कुत्तों को कैच करने की प्रेक्टिस करवाते नज़र आ रहे हैं.
टीम इंडिया के सबसे सफल कप्तान धोनी अपने इस नए वीडियो में अपने 3 पालतू कुत्तों के साथ नज़र आ रहे हैं. धोनी उन्हें कैचिंग प्रेक्टिस करा रहे हैं और उनके तीनों कुत्तें गेंद को लपकने की कोशिश करते नज़र आ रहे हैं लेकिन विकेटकीपिंग के माहिर माही से उनके ये पालतू काफी पीछे नज़र आते हैं. धोनी को बाइक्स और 'पैट लवर' माना जाता है.
हाल ही में धोनी ने अपनी नन्ही परी जीवा का बर्थडे मसूरी में मनया था. जिसकी तस्वीर खुद उनकी पत्नी साक्षी ने सोशल मीडिया पर साझा की थी.
साल 2007 से भारतीय टीम की कप्तानी संभाल रहे माही ने इसी साल की शुरूआत में इंग्लैंड दौरे से ठीक पहले अचानक वनडे और टी20 की कप्तानी को भी छोड़ दिया था. जबकि टेस्ट की कप्तानी वो पहले ही साल 2014 के अंत में ऑस्ट्रेलिया दौरे के बीच में छोड़ चुके हैं.
कप्तान धोनी अब भारतीय वनडे और टी20 टीम में बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज़ मौजूद हैं.
देखें वीडियो:
Just posted a video https://t.co/iGYP7BUbTW
— Mahendra Singh Dhoni (@msdhoni) February 17, 2017
















