एक्सप्लोरर

WATCH: एमएस धोनी ने टूटे बल्ले से दिला दी टीम इंडिया को जीत

अपने बेहतरीन हरनफनमौला खेल के दम पर भारत ने रविवार को वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए तीसरे और आखिरी टी-20 मैच में श्रीलंका को पांच विकेट से हरा दिया. लेकिन इस मुकाबले में धोनी ने जिस बल्ले से टीम को जीत दिलाई वो टूटा हुआ था.

मुंबई: अपने बेहतरीन हरनफनमौला खेल के दम पर भारत ने रविवार को वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए तीसरे और आखिरी टी-20 मैच में श्रीलंका को पांच विकेट से हरा दिया. लेकिन इस मुकाबले में धोनी ने जिस बल्ले से टीम को जीत दिलाई वो टूटा हुआ था.

जी हां, श्रीलंका के खिलाफ तीन टी-20 मैचों की सीरीज पर 3-0 से कब्जा जमाने वाले मुकाबला में ये देखा गया.

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर श्रीलंकाई टीम को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया और अपने गेंदबाजों के दम पर उसे निर्धारित 20 ओवरों में सात विकेट के नुकसान पर 135 रनों पर ही सीमित कर दिया. इस आसान से लक्ष्य को हासिल करने के लिए हालांकि मेजबान टीम को आखिरी ओवर की दूसरी गेंद तक का इंतजार करना पड़ा. भारत ने पांच विकेट खोकर लक्ष्य हासिल करते हुए श्रीलंका के जीत के साथ दौरे का अंत करने के सपने को तोड़ दिया.

लेकिन इस मुकाबले में भारतीय बल्लबाज़ी के दौरान एक वक्त ऐसा भी आया जब टीम इंडिया मुश्किल में फंसती दिख रही थी. श्रीलंकाई गेंदबाज़ों ने थोड़ा दबाव बनाया और टीम इंडिया 16.1 ओवर के बाद 108 रन पर 5 विकेट गंवा बैठी. एक बार फिर से पूरा दारोमदार आया टीम इंडिया के सबसे भरोसेमंद बल्लेबाज़ एमएस धोनी पर.

जब धोनी मैदान पर उतरे तो भारत को जीत के लिए 23 गेंदो में 28 रनों की दरकार थी. इस घड़ी किसी को संयम के साथ खेलने की ज़रूरत थी. वो काम निभाया माही और दिनेश कार्तिक ने.

लेकिन सबसे हैरानी वाली बात ये रही कि धोनी मैच के दौरान जिस बल्ले से टीम इंडिया को जीत तक ले गए वो बल्ला निचले हिस्से से टूटा हुआ था. धोनी ने मैदान पर कुल 10 गेंदे खेली जिसमें उन्होंने 2 चौकों की मदद से 16 रन बनाए. अंत में धोनी ने अपने टूटे हुए बल्ले से विनिंग शॉट लगाकर टीम इंडिया को एक बार फिर से जीत का तोहफा दे दिया.

इस दौरान दिनेश कार्तिक ने भी उनका साथ दिया और 19वें ओवर की आखिरी गेंद पर छक्का लगाकर टीम इंडिया की जीत को आसान बना दिया था.

देखें धोनी के टूटे बल्ले की एक झलक:

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
पाकिस्तान ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरा टेस्ट जीतकर रचा इतिहास, बाबर ने खेला विनिंग शॉट
पाकिस्तान ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरा टेस्ट जीतकर रचा इतिहास
इंग्लैंड की टेस्ट टीम में इस ऑस्ट्रेलियाई की होगी एंट्री, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने भेजा ऑफर
इंग्लैंड की टेस्ट टीम में इस ऑस्ट्रेलियाई की होगी एंट्री, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने भेजा ऑफर
वनडे में बिना शतक के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 7 बल्लेबाज, नंबर-1 मिस्बाह उल हक
वनडे में बिना शतक के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 7 बल्लेबाज, नंबर-1 मिस्बाह उल हक

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
Xप्लेन: विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
Embed widget