एक्सप्लोरर

IPL: 13 साल से कोई नहीं तोड़ पाया आईपीएल का यह रिकॉर्ड, धोनी भी कोसों दूर

IPL: आईपीएल के इस अनोखे रिकॉर्ड को पिछले 13 साल से कोई नहीं तोड़ पाया है. एमएस धोनी भी इसे तोड़ने के कई बार करीब आए हैं, लेकिन आज भी यह कीर्तिमान उनसे कोसों दूर नजर आता है.

IPL: क्रिकेट जगत में ऐसे कई विकेटकीपर रहे हैं जो विकेट के पीछे खड़े होकर भी मैच का रुख पलटना जानते हैं. आईपीएल के इतिहास में एडम गिलक्रिस्ट, एमएस धोनी, कुमार संगाकारा और मार्क बाउचर जैसे महान विकेटकीपर खेल चुके हैं. विशेष रूप से एमएस धोनी की बात करें तो वो आईपीएल इतिहास के सबसे सफल कप्तानों में से एक हैं, CSK को 5 बार चैंपियन बना चुके हैं और व्यक्तिगत तौर पर भी कई बड़े कीर्तिमान स्थापित कर चुके हैं. मगर एक ऐसा रिकॉर्ड भी है, जो एमएस धोनी से फिलहाल कोसों की दूरी पर है.

एमएस धोनी से कोसों दूर है यह रिकॉर्ड

यहां हम उस विकेटकीपिंग रिकॉर्ड की बात कर रहे हैं जब श्रीलंका के महान खिलाड़ी कुमार संगाकारा ने विकेट के पीछे खड़े होकर एक मैच में सबसे ज्यादा खिलाड़ियों को आउट किया था. आईपीएल के किसी एक मैच में सबसे ज्यादा डिसमिसल का रिकॉर्ड संगाकारा के नाम है, जिन्होंने 2011 में डेक्कन चार्जर्स के लिए खेलते हुए आरसीबी के खिलाफ मैच में विकेट के पीछे खड़े होकर 5 कैच लपके थे. ऐसे काफी संख्या में विकेटकीपर हैं जिन्होंने किसी एक मैच में 4 डिसमिसल किए हों, लेकिन आज तक संगाकारा के बराबर कोई नहीं आ पाया है.

एमएस धोनी की बात करें तो उनके द्वारा किसी एक मैच में सबसे ज्यादा डिसमिसल की संख्या 4 है. उन्होंने साल 2013 में सीएसके बनाम आरसीबी मैच में 3 कैच लपकने के साथ-साथ एक खिलाड़ी को स्टम्प आउट भी किया था. धोनी इसके अलावा 2020 में केकेआर के खिलाफ मैच में संगाकारा के रिकॉर्ड को तोड़ने के करीब आए थे, लेकिन वहां भी 4 खिलाड़ियों के आउट होने में योगदान दे पाए थे.

हालांकि आज तक आईपीएल में सबसे ज्यादा खिलाड़ियों को आउट करने वाले विकेटकीपर एमएस धोनी ही हैं, जो विकेट के पीछे से 180 बार प्लेयर्स को आउट कर चुके हैं. मगर किसी एक मैच में सबसे ज्यादा खिलाड़ियों को आउट करने का कीर्तिमान आज भी उनसे कोसों दूर नजर आता है.

यह भी पढ़ें:

SARFARAZ KHAN: सरफराज की सलाह कर गई काम, छोटे भाई ने खोला शतकीय पारी का राज

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 7 साल पुराना है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
IND vs SL: दूसरे दिन का खेल खत्म, भारत हावी; देवदत्त पडिक्कल का शतक; गुरनूर बराड़ बल्ले से चमके
दूसरे दिन का खेल खत्म, भारत हावी; देवदत्त पडिक्कल का शतक; गुरनूर बराड़ बल्ले से चमके
5 टेस्ट खेलने भारत आएगी ऑस्ट्रेलियाई टीम, नोट कर लीजिए पूरा शेड्यूल
5 टेस्ट खेलने भारत आएगी ऑस्ट्रेलियाई टीम, नोट कर लीजिए पूरा शेड्यूल
भारतीय खिलाड़ियों के लगातार चोटिल होने पर एक्शन में आया BCCI, ले डाला ये बड़ा फैसला
भारतीय खिलाड़ियों के लगातार चोटिल होने पर एक्शन में आया BCCI, ले डाला ये बड़ा फैसला

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
अतीक अहमद का बेटा आबान सुपुर्द-ए-खाक, जेल से जनाजे में आए दोनों भाई
अतीक अहमद का बेटा आबान सुपुर्द-ए-खाक, जेल से जनाजे में आए दोनों भाई
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
DC OTT Release: लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
JPSC मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
JPSC मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
Co-Funder Hires The Taxi Driver: टैक्सी ड्राइवर बना कंपनी का पहला कर्मचारी, आज बड़े पद पर
टैक्सी ड्राइवर बना कंपनी का पहला कर्मचारी, आज बड़े पद पर
Embed widget