एक्सप्लोरर

पाकिस्तानी महिला ने मानी शमी से मिलने की बात, पैसे के लेन-देन से किया इनकार

भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को लेकर चल रहे विवाद ने नया मोड़ ले लिया है. शमी और हसीन जहां के बीच विवाद में पाकिस्तानी महिला अलिश्बा ने दुबई में उनसे मिलने की बात मान ली है लेकिन पैसे की लेन-देन की बात से इनकार कर किया है जिसका शमी की पत्नी ने दावा किया था.

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को लेकर चल रहे विवाद ने नया मोड़ ले लिया है. शमी और हसीन जहां के बीच विवाद में पाकिस्तानी महिला अलिश्बा ने दुबई में उनसे मिलने की बात मान ली है लेकिन पैसे की लेन-देन की बात से इनकार कर किया है जिसका शमी की पत्नी ने दावा किया था.

अलिश्बा का नाम विवाद में तब आया जब शमी की पत्नी हसीन जहां ने आरोप लगाया कि उनके इस पाकिस्तानी महिला के साथ संबंध हो सकते हैं.

अलिश्बा ने एबीपी न्यूज पर प्रसारित( सौजन्य‘ समाचार प्लस’) साक्षात्कार में कहा, ‘‘ हां, मैं उससे मिली थी. मैं दुबई आती जाती रहती हूं क्योंकि मेरी बहन शारजाह में रहती है. एक व्यक्ति के तौर पर, मैं सचमुच शमी को पसंद करती हूं. कोई भी प्रशंसक जब एक मशहूर हस्ती को आदर्श मानता है तो वह हमेशा अपने आदर्श से मिलने का ख्वाब देखता है. मेरी भी किसी और प्रशंसक की तरह उनसे( शमी) से मिलने की इच्छा थी, मुझे नहीं लगता कि यह कोई बड़ी बात है.’’

शमी की पत्नी ने शमी पर घरेलू हिंसा और व्यभिचार के आरोप लगाये थे जिससे इस गेंदबाज के खिलाफ जमानती और गैर जमानती धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया.

हसीन ने तब यह दावा दिया था कि पाकिस्तान और दुबई की महिला मित्रों से कथित संबंधों के चलते हो सकता है कि उनके पति ने अपने देश को भी धोखा दिया हो. इससे बाध्य होकर प्रशासकों की समिति के प्रमुख विनोद राय ने इस मामले में बीसीसीआई की भ्रष्टाचार रोधी संस्था को एक हफ्ते के अंदर अपनी रिपोर्ट सौंपने को कहा.

हसीन ने एबीपी न्यूज चैनल से कहा था, ‘‘ अलिश्बा पाकिस्तानी नागरिक है और शमी ने दावा किया था कि उसने उन्हें पैसा दिया है. शमी ने मुझे यह नहीं बताया कि यह पैसे किस काम के लिये दी गयी है. मैं नहीं जानती लेकिन अगर वह मुझे धोखा दे सकता है तो वह देश को भी धोखा दे सकता है.’’

उन्होंने कहा, ‘‘ मैं उनकी प्रशंसकों में से एक हूं, इसी तरह मैं शमी की दोस्त बनी. उनके लाखों प्रशंसक हैं और मैं भी इन सामान्य प्रशंसकों में से एक हूं. मैंने उन्हें मैसेज भेजे थे.’’

अलिश्बा ने इनकार किया कि वह ब्रिटेन स्थित मोहम्मद भाई को जानती हैं. उन्होंने इस चीज से भी इनकार किया कि वह शमी के साथ होटल में गयी थीं जिसका हसीन ने आरोप लगाया था.

उन्होंने कहा, ‘‘ नहीं, मैं सीधे अपनी बहन के घर में गयी थी. हालांकि मैं अगले दिन सुबह करीब नौ बजे होटल गयी थी और उनके( शमी) साथ नाश्ता किया था.’’

उन्होंने कहा, ‘‘ मैं मोहम्मद भाई को व्यक्तिगत रूप से नहीं जानती और मेरा उनसे कुछ लेना देना नहीं है. हमारे बीच धन संबंधित लेन देन नहीं हुआ था. जो व्यक्ति किसी से झूठ नहीं बोलता, वह देशद्रोही कैसे हो सकता है.’’

वहीं दिन में हसीन ने शमी पर लगाये आरोपों के संबंध में कोलकाता अलीपुर अदालत में मजिस्ट्रेट को बयान दिया. अदालत से निकलने के बाद वह मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के घर गयी, जहां उन्होंने लिखित याचिका सौंपी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, एशिया कप और एशियन गेम्स से बाहर स्टार बल्लेबाज
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, एशिया कप और एशियन गेम्स से बाहर स्टार बल्लेबाज
संन्यास के बाद क्या करेंगे रोहित और कोहली? अश्विन ने कह दी बड़ी बात
संन्यास के बाद क्या करेंगे रोहित और कोहली? अश्विन ने कह दी बड़ी बात
'चाहे 100 टेस्ट खेले हो या 1...', किसके बारे में बोले गौतम गंभीर
'चाहे 100 टेस्ट खेले हो या 1...', किसके बारे में बोले गौतम गंभीर
सरफराज और गुरनूर बाहर, पहले टेस्ट के लिए दिग्गज ने चुनी प्लेइंग 11
सरफराज और गुरनूर बाहर, पहले टेस्ट के लिए दिग्गज ने चुनी प्लेइंग 11

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget