एक्सप्लोरर

Mohammed Shami: रोजा ना रखने पर फिर मुश्किल में मोहम्मद शमी, मौलाना ने बता दिया 'क्रिमिनल'

Mohammed Shami Roza: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया सेमीफाइनल मैच में पेय पदार्थ का सेवन करने के कारण मोहम्मद शमी आलोचनाओं में घिर गए थे.

Mohammed Shami Roza Controversy: भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद शमी रमजान के दिनों में रोजा ना रखने के कारण मुश्किलों में घिरते दिख रहे हैं. अब मौलाना शाहबुद्दीन रजवी बरेलवी ने शमी को गुनाहगार करार दिया है. शाहबुद्दीन, अखिल भारतीय मुस्लिम जमात के अध्यक्ष हैं. दरअसल यह मामला 4 मार्च को चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया सेमीफाइनल मैच से जुड़ा है. उस मैच में शमी को पेय पदार्थ का सेवन करते देखा गया था. बस तभी से शमी को आलोचकों ने आड़े हाथों ले लिया था.

मोहम्मद शमी पर तीखा प्रहार

अब ANI के हवाले से मौलाना शाहबुद्दीन ने मोहम्मद शमी विवाद पर प्रतिक्रिया देकर कहा, "इस्लाम धर्म में रोजा रखना जरूरी है. यदि कोई स्वस्थ व्यक्ति जानबूझकर रोजा ना रखे तो वह पाप का भागी होगा. भारत में क्रिकेट से जुड़ी एक लोकप्रिय हस्ती, मोहम्मद शमी ने एक मैच के दौरान पानी जैसे ही किसी पेय पदार्थ का सेवन किया. लोग उन्हें देख रहे थे. वो यदि खेल रहे हैं, तो साफ है कि वे स्वस्थ हैं."

मौलाना शाहबुद्दीन रजवी बरेलवी ने आगे यह भी कहा कि स्वस्थ रहते हुए भी मोहम्मद शमी ने पेय पदार्थ का सेवन किया. यह लोगों में गलत संदेश का प्रचार करता है. रोजा ना रखकर उन्होंने गुनाह किया है. उन्हें ऐसा नहीं करना चाहिए. शरीयत के मुताबिक शमी एक मुजरिम कहलाएंगे.

मोहम्मद शमी के भाई ने दिया जवाब

मोहम्मद शमी के भाई जैद ने इस विषय पर चुप्पी तोड़ते हुए कहा, "रोजा और नमाज प्रत्येक मुस्लिम का फर्ज है. यदि कोई व्यक्ति यात्रा कर रहा हो तो उसमें रियायतें भी मिलती हैं." जैद ने मोहम्मद शमी के आलोचकों पर तंज कसते हुए कहा कि उन्हें अपने ही धर्म के बारे में कुछ नहीं पता है. वो कहते हैं कि इस्लाम में साफ लिखा है कि लंबी यात्रा करते समय रोजा छोड़ा जा सकता है.

यह भी पढ़ें:

नन्हे मेहमान की दस्तक..., Vinesh Phogat ने अपने फैंस को सुनाई खुशखबरी; शादी के 7 साल बाद बनेंगी मां

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 7 साल पुराना है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, एशिया कप और एशियन गेम्स से बाहर स्टार बल्लेबाज
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, एशिया कप और एशियन गेम्स से बाहर स्टार बल्लेबाज
संन्यास के बाद क्या करेंगे रोहित और कोहली? अश्विन ने कह दी बड़ी बात
संन्यास के बाद क्या करेंगे रोहित और कोहली? अश्विन ने कह दी बड़ी बात
'चाहे 100 टेस्ट खेले हो या 1...', किसके बारे में बोले गौतम गंभीर
'चाहे 100 टेस्ट खेले हो या 1...', किसके बारे में बोले गौतम गंभीर
सरफराज और गुरनूर बाहर, पहले टेस्ट के लिए दिग्गज ने चुनी प्लेइंग 11
सरफराज और गुरनूर बाहर, पहले टेस्ट के लिए दिग्गज ने चुनी प्लेइंग 11

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget