एक्सप्लोरर

T20 World Cup 2022: मोहम्मद शमी ने खोला कामयाबी का राज, कहा- कड़ी मेहनत रंग ला रही है

T20 World Cup: मोहम्मद शमी ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वार्म-अप मैच में एक ही ओवर में तीन विकेट लिए. शमी ने इसके बाद अपनी कामयाबी का राज खोला.

T20 World Cup 2022: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए वार्म-अप मैच के जरिए भारत के स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) ने मैदान पर शानदार वापसी की है. शमी ने आखिरी ओवर में 11 रन डिफेंड करते हुए तीन विकेट हासिल किए और जीत को भारत की झोली में डाल दिया. मोहम्मद शमी ने अपने कामयाबी का श्रेय कड़ी मेहनत को दिया है.

मोहम्मद शमी के लिए हालांकि ऑस्ट्रेलिया पहुंचने का सफर बेहद मुश्किल रहा. शमी पिछले महीने कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए थे. उन्हें इससे रिकवर होने में करीब 20 दिन का वक्त लग गया. इसके बाद सिलेक्टर्स ने उनके अनुभव पर भरोसा जताते हुए उन्हें टी20 वर्ल्ड कप में चोटिल जसप्रीत बुमराह के रिप्लेसमेंट के तौर पर जगह दी. 

करीब एक साल बाद भारत के लिए टी20 क्रिकेट खेल रहे शमी को लेकर कई तरह के सवाल भी थे. लेकिन शमी ने एक ही ओवर में सभी सवालों के जवाब दिए. शमी ने फैंस से मिले सपोर्ट पर शुक्रिया अदा भी किया. उन्होंने कहा, ''प्यार और साथ देने के लिए सभी का शुक्रिया. कड़ी मेहनत नतीजा दे रही है. टीम इंडिया के लिए मैदान पर वापस लौटना बेहतरीन है.''

शमी ने एक ओवर में ही किया कमाल

बता दें कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए वार्म-अप मैच में कप्तान रोहित शर्मा ने मोहम्मद शमी को उस वक्त मैदान पर बुलाया जब ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए महज 11 रन चाहिए थे और उसके हाथ में 5 विकेट थे. शमी ने कप्तान को निराश नहीं किया. 

20वें ओवर की तीसरी गेंद पर शमी ने पैट कमिंस को विराट कोहली के हाथों कैच आउट करवाया. अगली ही गेंद पर शमी ने एगर को रन आउट किया. इसके बाद शमी ने लगातार दो यार्कर गेंदों पर जोश इंग्लिस और केन रिचर्डसन को बोल्ड कर मैच भारत की झोली में डाल दिया. अपने इस शानदार प्रदर्शन से मोहम्मद शमी ने भारतीय क्रिकेट फैंस को भरोसा दिलाया है कि वर्ल्ड कप में वह बुमराह की कमी को ज्यादा नहीं खलने देंगे.

T20 World Cup 2022: सूर्यकुमार यादव को दिया जा सकता है आराम, ऋषभ पंत की होगी टीम में वापसी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चेतेश्वर पुजारा ने चुनी वर्तमान की सर्वश्रेष्ठ टेस्ट इलेवन, 5 भारतीय खिलाड़ियों को दी जगह
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी वर्तमान की सर्वश्रेष्ठ टेस्ट इलेवन, 5 भारतीय खिलाड़ियों को दी जगह
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
BCCI को नहीं मिल रहा टाइटल स्पॉन्सर, होश उड़ाने वाली है वजह
BCCI को नहीं मिल रहा टाइटल स्पॉन्सर, होश उड़ाने वाली है वजह
कोलंबो में इतिहास रचेंगे रवींद्र जडेजा, ऐसा करने वाले होंगे पहले भारतीय
कोलंबो में इतिहास रचेंगे रवींद्र जडेजा, ऐसा करने वाले होंगे पहले भारतीय

वीडियोज

यूपी पुलिस का एक्सपर्ट गालीबाज अफसर !
राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?
एथेनॉल की कीमत...चीनी पर असर?
Akhilesh Yadav के चवन्नी वाले बयान से बवाल,Jayant ही नहीं अब जाट के सम्मान पर बात !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
Sugar Alternatives: चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
Embed widget