एक्सप्लोरर

Mohammed Shami: मैदान पर मोहम्मद शमी की हुई वापसी, जानें किस सीरीज़ से टीम इंडिया के लिए होंगे उपलब्ध

Mohammed Shami Return: मोहम्मद शमी की मैदान पर वापसी हो चुकी है और उन्होंने नेट्स में बॉलिंग करना शुरू कर दिया है. शमी ने 2023 वनडे वर्ल्ड कप फाइनल के रूप में आखिरी मैच खेला था.

Mohammed Shami Return In Indian Team: मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) ने 2023 के वनडे वर्ल्ड कप में अलग धमाल मचाया था. सिर्फ 7 मैच खेलकर वह टूर्नामेंट में सबसे ज़्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज़ बने थे. जहां एडम जैम्पा 11 मैचों में 23 विकेट लेकर सबसे ज़्यादा विकेट लेने वाले दूसरे गेंदबाज़ थे, वहीं शमी 7 मैचों में 24 विकेट लेकर सबसे ज़्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज़ बने थे. वनडे वर्ल्ड कप फाइनल के बाद इंजरी के कारण शमी अब तक दोबारा मैदान पर वापसी नहीं कर सके हैं. हालांकि अब उनकी मैदान पर वापसी हो गई है. 

शमी इन दिनों नेशनल क्रिकेट अकेडमी में हैं और वहां उन्होंने नेट्स में बॉलिंग करना शुरू कर दिया है. शमी ने सोशल मीडिया के ज़रिए एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह नेट्स में बॉलिंग करते हुए दिख रहे हैं. हालांकि शमी पूरी तीव्रता से बॉलिंग नहीं कर रहे हैं, लेकिन उनका नेट्स में लौटना कहीं न कहीं उनकी वापसी का संकेत दे रहा है. 

शमी सितंबर में बांग्लादेश के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज़ के ज़रिए वापसी कर सकते हैं. बीसीसीआई सचिव जय शाह ने भी शमी को लेकर कहा था कि वह बांग्लादेश के खिलाफ घरेलू सीरीज़ से वापसी कर सकते हैं. 

बता दें कि 2023 वनडे वर्ल्ड कप के दौरान ही शमी को एड़ी में चोट लग गई थी. वनडे विश्व कप के बाद शमी ने दिसंबर में दक्षिण अफ्रीका और जनवरी में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज़ मिस की थी. फरवरी में भारतीय पेसर ने सर्जरी करवाई थी, जिसके चलते उन्होंने 2024 का आईपीएल और टी20 वर्ल्ड मिस किया. हालांकि अब उनकी वापसी को लेकर चर्चा तेज़ हो रही है. 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by 𝕸𝖔𝖍𝖆𝖒𝖒𝖆𝖉 𝖘𝖍𝖆𝖒𝖎 (@mdshami.11)

वापसी से पहले खेल सकते हैं घरेलू क्रिकेट 

हाल ही में बीसीसीआई सचिव ने इस बात को साफ किया कि नेशनल टीम में खेलने वाले खिलाड़ी खुद को घरेलू क्रिकेट के लिए उपलब्ध रखें. ऐसे में शमी भी पूरी तरह फिट होने के बाद घरेलू क्रिकेट में पसीना बहा सकते हैं. इंजरी से वापस लौटने के बाद घरेलू क्रिकेट खेलना एक अच्छा विकल्प होगा, जिससे उन्हें मैच फिटनेस हासिल करने में आसानी होगी. 

 

ये भी पढ़ें...

Indian T20 Captain: सूर्यकुमार यादव होंगे भारत के अगले टी20 कप्तान? इस वजह से हार्दिक पर लटक सकती है तलवार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ICC कैसे तय करता है बल्लेबाजों की रैंकिंग? वैभव सूर्यवंशी ने मारी 230 स्थान की छलांग
ICC कैसे तय करता है बल्लेबाजों की रैंकिंग? वैभव सूर्यवंशी ने मारी 230 स्थान की छलांग
ऋषभ पंत की टीम इंडिया में एंट्री, हैरान हुआ यह दिग्गज; कहा- 'मेरी राय में...'
ऋषभ पंत की टीम इंडिया में एंट्री, हैरान हुआ यह दिग्गज; कहा- 'मेरी राय में...'
IPL ने तोड़े कमाई के सारे रिकॉर्ड, नेटवर्थ जान आपके उड़ जाएंगे होश
IPL ने तोड़े कमाई के सारे रिकॉर्ड, नेटवर्थ जान आपके उड़ जाएंगे होश
ईशान किशन ने रचा इतिहास, किंग कोहली वाली खास लिस्ट में बनाई जगह
ईशान किशन ने रचा इतिहास, किंग कोहली वाली खास लिस्ट में बनाई जगह

वीडियोज

Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?
New Maruti Brezza 2026 Price Revealed | ₹7.40 Lakh से शुरू | #maruti #brezza #autolive
Avore EX2S Review: 260KM Range वाली Electric Bike! Worth Buying? #avore #bikelaunch #autolive
Toyota Hilux 2026 launched at Rs 31.99 lakh| Auto Live #hilux #toyota
Bentley Continental GT S hybrid India first look and details | #bentley #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लोकसभा से एंटी पेपर लीक बिल पास, हंगामे के बाद ध्वनि मत से मिली मंजूरी
लोकसभा से एंटी पेपर लीक बिल पास, हंगामे के बाद ध्वनि मत से मिली मंजूरी
बिहार: आंगनबाड़ी में 22 हजार भर्ती, सम्राट कैबिनेट से 24 एजेंडे पास
बिहार: आंगनबाड़ी में 22 हजार भर्ती, सम्राट कैबिनेट से 24 एजेंडे पास
गोली चलाने का आदेश कौन देता है- लोकसभा में जितेंद्र सिंह ने बताया कानून
गोली चलाने का आदेश कौन देता है- लोकसभा में जितेंद्र सिंह ने बताया कानून
'मैं सही समय...', सदन में भाषण पूरा न होने पर राहुल का रिएक्शन
'मैं सही समय...', सदन में भाषण पूरा न होने पर राहुल का रिएक्शन
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी का कमाल, 230 पायदान की लगाई छलांग
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी का कमाल, 230 पायदान की लगाई छलांग
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
राज्यसभा में वंदे मातरम् बिल के पास होने पर क्या बोले चिराग पासवान? जानें
राज्यसभा में वंदे मातरम् बिल के पास होने पर क्या बोले चिराग पासवान? जानें
Embed widget